Monday, April 10, 2017

श्री हनुमान जन्मोत्सव तथा यमुना चुनरी मनोरथ महोत्सव डा. राधेश्याम द्विवेदी ‘नवीन’

श्री हनुमान जन्मोत्सव तथा यमुना चुनरी मनोरथ महोत्सव

डा. राधेश्याम द्विवेदी ‘नवीन’


आगरा । गुरु वशिष्ठ मानव सर्वांगीण विकास सेवा समिति के तत्वावधान में दिनांक 9 अप्रैल 2017 को हाथीघाट आगरा के मुक्ताकाश मंच पर यमुना पूजन, यमुना परिचर्चा तथा साप्ताहिक आरती का आयोजन किया गया। साथ ही यमुना के शुद्धीकरण के अनेक संकल्पनाओं पर चिन्तन और मनन किया गया।
यमुना सत्याग्रही पंडित अश्विनीकुमार मिश्र की अध्यक्षता में आगामी 11 अप्रैल 2017 को श्री हनुमान जन्मोत्सव तथा यमुना चुनरी मनोरथ महोत्सव आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है। चूंकि यमुना में जल की मात्रा नगण्य है इस लिए रामघाट यमुना किनारा के लक्ष्मी नारायण मन्दिर निकट काल भैरव मंदिर श्मसान घाट ताजगंज आगरा पर एक विशाल तथा अपने ढंग का प्रथम कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यमुना शुद्धीकरण संचेतना  महाभियान के अन्तर्गत इस कार्यक्रम में हनुमान जी का जन्मोत्सव, कलश पूजन, यमुना चुनरी मनोरथ महोत्सव, यमुना पूजन, 5100 थालियों का दीपदान तथा यमुना महाआरती तथा प्रसाद वितरण का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम आगरा के पर्यावरण अभियनता श्री संजीव प्रधान होंगे। कार्यक्रम की स्थानीय व्यवस्था श्री राजकुमार चतुर्वेदी (राजू भाई जी) के सानिध्य में सम्पन्न होगा। यमुना सत्याग्रही पंडित अश्विनीकुमार मिश्र जी ने लागों को अधिक से अधिक मात्रा में आयोजन में भाग लेने की अपील की है। आयोजक मण्डल में पं. बालबोध मिश्र, आचार्य गोविन्द दूबे, डा. राधेश्याम द्विवेदी, ओम प्रकाश शर्मा, मक्खन लाल, राजीव खण्डेलवाल,धीरज मोहन सिंघल, हजारी लाल, लक्ष्मी नारायण (पहलवान) मुकेश शर्मा एडवोकेट, बजरंगी लाल, सुधीर पचैरी, नरेन्द्र जी, अजय अवस्थी, सूरेश शुक्ला (तैराक), राजेश यादव, राम भरत उपाध्याय,  साधूलाल जी, बंगाली मल, शैलेष पाठक,  निर्भय कुमार तलवार, राजेश शुक्ला, सुन्दर लाल अग्रवाल, एल. डी. वशिष्ठ, लक्ष्मी नारायण हलवाई,चन्दन सिंह फूलवाले,शैलेन्द्र शर्मा, अनुपत घूमस, श्रीमती मनोरमा छावड़ा, कु. गौरी चतुर्वेदी, तथा अंजू आदि हैं।


No comments:

Post a Comment