Thursday, April 20, 2017

योगी सरकार ने केवल अवैध बूचड़ खाने बन्द किये - डा. राधेश्याम द्विवेदी


उत्तर प्रदेश में कत्लखानों को लेकर मचे शोर के बीच प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य एंव चिकित्सा मंत्री सिद्धार्थ सिंह ने कहा है कि जिन लोगों के पास कटान का लाइसेंस है, उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। वही कत्लखाने सरकार बंद कराएगी जो अवैध रूप से सूबे में चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानून तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी। प्रदेश भर में कत्लखानों पर प्रशासन की सख्ती के बाद उन्होंने ये बात कही है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही कई शहरों में बूचड़खानों पर ताले लटकने की बात सामने आई है। बीजेपी ने यूपी चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था और घोषणापत्र में भी वादा किया था कि भाजपा की सरकार बनते ही सूबे के सभी बूचड़खाने बंद कर दिए जायेंगे। भाजपा ने चुनाव के दौरान प्रदेश के कत्लखाने बंद कराने की बात कहते हुए काफी वोटों की लामबंदी की थी। जानकारी के मुताबिक प्रदेश में काफी संख्या में ऐसे बूचड़खाने हैं, जो पूरी तरह से कटान की शर्तों को पूरा नहीं करते या फिर उनके पास लाइसेंस ही नहीं है। ऐसे बूचड़खाना चला रहे लोगों को अब परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि जिन के पास लाइसेंस है, वहां पशुओं का कटान पहले की तरह ही होता रहेगा।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस वक्त देश से करीब 26685 करोड़ रुपये का मांस दूसरे देशों में भेजा जा रहा है। अगर उत्तर प्रदेश में सभी यांत्रिक बूचड़खानों को बंद किया गया तो यह निर्यात घटकर लगभग आधा हो जाएगा। मांस कारोबारियों का आरोप है कि भारी-भरकम रिश्वत मांगे जाने की वजह से लाइसेंस हासिल करने और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना बेहद मुश्किल हो गया है। प्रदेश की योगी सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि प्रदेश के सभी जिलों में स्थित पशु वधशालाओं का निरीक्षण किया जाए तथा अवैध रूप से संचालित पशुवधशालाओं को तत्काल प्रभाव से बन्द कराने के साथ-साथ दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत प्रावधानों के अनुसार दण्डात्मक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाए। इस सम्बन्ध में नगर विकास विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश में मुख्य सचिव ने पशुवधशालाओं में अवैध रूप से हो रहे पशु वध को रोके जाने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 10 सदस्यीय एक समिति का गठन करने के निर्देश हैं। योगी सरकार की नीतियों को और व्यापक तरह से समझाते हुए उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा कांग्रेस के लब्ध प्रतिष्ठित नेता स्व. सत्य नारायण तिवारी के सुपुत्र श्री राम उजागिर तिवारी ने अपने विचार इस प्रकार व्यक्त किये हैं। अस्वस्थ रहते हुए एक गांव  परसा झुगिया में निवास करने वाले श्री तिवारी जी के विचार विल्कुल स्पष्ट दिख रहा है। आप भी इसका अवलोकन करें।




No comments:

Post a Comment