Saturday, March 21, 2020

शाहीन बाग सत्ता लोलुपों का भस्मासुर अवतरण डा. राधेश्याम द्विवेदी


शाहीन बाग एक प्रायोजित प्रयोग                                                                       
भारत में विगत पांच छः साल से जब से नरेन्द्र मोदी जी सरकार सत्ता में आई है तब से मुस्लिम एकाधिकार समाप्त हो गया है। सत्ता के लोलुप दल सत्ता हथियाने के लिए दिल्ली के शाहीन बाग में प्रायोजित प्रयोग कर रहे हैं। इसके लिए विपक्षी , मुस्लिम तथा साम्यवादी दल पूरे देश का माहौल खराब कर मोदी सरकार को बदनाम करने का कुचक्र रच रहे है। वे संशोधित नागरिकता कानून का बहाना लिए हुए हैं तथा अपने महिलाओं व बच्चों को आगे करके पुलिस कार्यवाही को किये जाने से अवरोध बनाये हुए हैं। यह संविधान प्रजातंत्र तथा आजादी के नाम पर भस्मासुर की भांति समाज के ताने बाने को नष्ट कर रहे हैं। इस कुत्सित स्वरुप को कुचलना ही होगा तभी भारत का कल्याण तथा अंतर्राष्ट्रीय पहचान बन पायेगी।
भारत की एकता-अखण्डता के लिए खतरा
शाहीन बाग से नागरिकता कानून और एन आर सी के विरोध के नाम पर जो नंगा नाच चल रहा है वह भारत की एकता और अखण्डता के लिए खतरा ही बनता जा रहा है। प्रधान मंत्री गृह मंत्री के बार बार आश्वासन देने से इन पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यह कह चुके हैं कि सीलमपुर, जामिया नगर और शाहीन बाग में सीएए विरोधी प्रदर्शन महज संयोग नहीं हैं बल्कि एक राजनीतिक षड्यंत्र हैं ताकि देश के सौहार्द को नुकसान पहुंचाया जा सके। उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर प्रदर्शनों को भड़काने के आरोप लगाए हैं। पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने आरोप लगाया था कि आप और कांग्रेस लोगों को उकसा रहे हैं और उन्हें गलत सूचनाएं दे रहे हैं। शाहीन बाग में प्रदर्शन का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि नोएडा से आने-जाने वाले लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली के लोग चुप असहाय और गुस्से से इस वोट बैंक की राजनीति को देख रहे हैं। दिल्ली सरकार कांग्रेस आप पार्टी तथा साम्यवादी दलों का प्रकानान्तर से समर्थन देने तथा उच्च तथा सर्वोच्च न्यायालय के ढुल मुल रवैये के कारण यह भस्मासुर की तरह विकराल समस्या बनता जा रहा है। चूंकि महिलाये बच्चे व औरतों को आगे करके एक षडयंत्र की तरह उनका इस्तेमाल किया जा रहा है।इनके एक से एक विडियो आये हैं जिसमें छोटे.छोटे बच्चे लड़कियाँ औरतें आदि यह कहती नजर आयी हैं कि हँस कर लिया था पाकिस्तान लड़ कर लेंगे हिन्दुस्तान। शर्जील इमाम खुलेआम कहता पाया गया कि वह भारत को आसाम से अलग कर देगा। ये भारत की सदियों पुरानी गंगा.जमुनी तहजीब को तार तार कर रहे हैं। ये अजगर के बच्चे जैसे हैं। ये आन्दोलन नहीं कर रहे हैं बल्कि अपनी ताकत खींच कर बढ़ा कर यह चेक कर रहे हैं कि क्या ये इतने लम्बे हो गए हैं कि पूरे हिन्दुस्तान के बहुसंख्यकों समूचे निगल जाएगे के नहीं। ये लोग अभी कुछ समय पहले ही इसी तरह अफगानिस्तान पाकिस्तान और बांग्लादेश समूचा निगल चुके हैं। महाराष्ट्र के चितपावन ब्राह्मणों से लेकर कश्मीर के पंडितों का हाल भी अभी ताजा ही है। सदियों पहले हिन्दुओं का नरसंहार करने वाले आततायी की तलवार की देखरेख करते हुए केरल में यही लोग कह रहे थे कि हमने अपनी तलवार अभी समन्दर में नहीं फेंकी है। अभी भी उस पर धार लगाई जा रही है। गजवा ए हिन्द् आपके लिए मजाक की बात होगी आप सोचते होंगे कि कट्टर हिन्दुओं की यह चाल है। लेकिन ये लोग इसी सपने को रोजाना दिन में पाँच बार हिल हिल कर रटते हैं।
प्रदर्शन की आड़ में राजनीति की कोशिश
दिल्ली में 8 फरवरी को सम्पन्न चुनाव को अपने पक्ष में प्रभावित कर ही लिया है। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार इनके विरुद्ध कोई भी सख्त कानून नहीं अपना सकती है अपितु उन्हें प्रदर्शन व धरना के लिए प्रकारान्तर से समर्थन ही दे रही है। ऐसे में इस प्रदर्शन की आड़ में राजनीति भी खूब हो रही है। कई विपक्षी पार्टियों ने इस प्रदर्शन को प्रायोजित बता दिया है। भाजपा के दिल्ली प्रमुख मनोज तिवारी ने कहा है कि ये प्रदर्शन आम आदमी पार्टी और कांग्रेस द्वारा प्रायोजित है। वह लोग अराजकता फैलाने में भरोसा रखते हैं। प्रदर्शनकारियों का यह भी दावा है कि कई नेता वहां गए, लेकिन किसी को भी इस प्रदर्शन को हाईजैक नहीं करने दिया गया है। यहां कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, किरन वालिया और आसिफ मोहम्मद खान के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के अमानतुल्ला खान भी आ चुके हैं। स्वरा भास्कर और मोहम्मद जीशान अय्यूब जैसे बॉलीवुड स्टार भी यहां आ चुके हैं.
रोड ब्लॉक आवागमन बाधित
15 दिसंबर 2019 के जिस दिन से ये प्रदर्शन शुरू हुआ है, उस दिन से ही कालिंदी कुंज ब्रिज और शाहीन बाग के बीच की सड़क को दिल्ली पुलिस ने बंद कर दिया है. ओखला बर्ड सेंचुरी, मेट्रो स्टेशन के राउंड अबाउट पर, कालिंदी कुंज ब्रिज, आम्रपाली रोड, जीडी बिरला मार्ग, विश्वजी सड़क और अपोलो अस्पताल के पास बैरिकेडिंग लगा दी गई है। इसका नतीजा ये हुआ है कि अपोलो अस्पताल से नोएडा, फरीदाबाद से नोएडा और नोएडा से सरिता विहार जाने वालों को डायवर्जन से होकर गुजरना पड़ रहा है। डीएनडी फ्लाईवे, मथुरा रोड, अक्षरधाम रोड आने जाने वालों के लिए वैकल्पिक मार्ग बन गए हैं, जो सुबह-शाम में पीक आवर के दौरान खचाखच भर जाते हैं और जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। फरीदाबाद और नोएडा को जोड़ने वाली बसों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वह शाहीन बाग से होकर नहीं गुजर पा रही हैं। ओखला बर्ड सेंचुरी पर भारी भीड़ देखी जा सकती है, क्योंकि शाही बाग की वजह से बंद रोड से बचने के लिए बहुत से लोग मेट्रो का सहारा ले रहे हैं। बहुत से लोगों ने कहा है कि वह रोज इतनी लंबी दूरी तय कर-कर के और पैसे खर्चते-खर्चते थक चुके हैं। स्कूल की बसे तथा एम्बुलेंसें आदि भी नहीं निकलने पा रही हैं। दिल्ली पुलिस का मानना है कि आश्रम वाली रोड बंद होने से सबसे अधिक दिक्कतें हो रही है, जहां से पीक आवर्स में रोजाना करीब 3.5 लाख गाड़ियां गुजरती हैं।
जनता कफर्यू के लिए अवरोधक
एक तरफ देश में प्रधानमंत्री की सलाह के बाद रविवार 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की तैयारी हो रही है। वहीं, शाहीन बाग में बैठीं महिलाओं का कहना है कि वे अपनी मांगें पूरी होने तक धरना नहीं छोड़ेंगी। नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रही महिलाओं ने कहा कि वे जनता कर्फ्यू का हिस्सा नहीं बनेंगी। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए शाहीन बाग में प्रदर्शनकारी महिलाओं की संख्या 20 कर दी गई है। शाहीन बाग की दादी के नाम से मशहूर आसमा खातून ने आईएएनएस कहा, हम यहां से तब तक नहीं हिलेंगे, जब तक सीएए का काला कानून वापस नहीं लिया जाता। भले ही मुझे कोरोना वायरस संक्रमण हो जाए। मैं शाहीन बाग में मरना पसंद करूंगी, लेकिन हटूंगी नहीं। शाहीन बाग की दूसरी दादी बिलकिस बानो ने एजंसी से कहा, अगर प्रधानमंत्री को हमारी सेहत की इतनी ही चिंता है तो आज इस काले कानून को रद्द कर दें फिर हम भी रविवार के दिन को जनता कर्फ्यू में शामिल हो जाएंगे। देश दुनिया में कोरोना का कहर लगातार जारी है। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 315के पार हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च रविवार के दिन देशवासियों से जनता कर्फ्यू की अपील की है। वहीं शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी धरना रोकने के लिए राजी नहीं हैं। शाहीन बाग में बैठे प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 22 मार्च को केवल दबंग दादियां ही मंच के पास बैठेंगी और सभी लोग प्रदर्शनस्थल से दूरी बनाकर रहेंगे। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि 22 मार्च को प्रधानमंत्री द्वारा घोषित जनता कर्फ्यू का समर्थन करेंगे। वहीं प्रदर्शनकारी दादियों का कहना है कि वे शाम 5 बजे पतंग उड़ाकर कोरोना की लड़ाई में शामिल होकर डॉक्टर, पुलिस व अन्य अधिकारियों को धन्यवाद देंगे। वहीं उनका कहना है कि पंतग के ऊपर सीएए, एनआरसी व एनपीआर के विरोध में नारे लिखे जाएंगे। उसके बाद पहले की तरह प्रदर्शनस्थल पर 22 मार्च के रात 9 बजे वापस लौट आएंगे।
संविधान व न्यायालयों की अवमानना
21वीं सदी के भारत में नफरत की राजनीति का कोई मतलब नहीं है,केवल विकास की राजनीति मायने रखती है। प्रदर्शनों के दौरान हिंसा और संपत्ति को नुकसान पहुंचाए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट  और हाईकोर्ट ने भी असंतोष जाहिर किया है। लेकिन ये लोग अदालतों की भी नहीं सुनते। वे उस बात को स्वीकार नहीं करते जो अदालतें कहती हैं और संविधान की बात करते हैं। जिन लोगों ने बटला हाउस मुठभेड़ पर सवाल उठाए थे वे अब टुकड़े टुकड़े नारा लगाने वालों को बचा रहे हैं।


Thursday, March 12, 2020

तथाकथित सेकुलरिज्म : राष्ट्र की अखण्डता बनाम निजता का मूल अधिकार डा. राधेश्याम द्विवेदी


                                             सुप्रीम कोर्ट
राष्ट्र की अखण्डता को चुनौती देने वाले राष्ट्रद्रोहियों को सरकार वैज्ञानिक तरीके से चिन्हित कर उनसे क्षतिपूर्ति की कानूनी कार्यवाही कर रही है तो कांग्रेस के प्रभाव से न्यायपालिका में आये हुए मीलार्ड इसे निजता का अधिकार कहकर उन्हें विशेषाधिकार दे संरक्षण कर रहे हैं। भारतीय लोकतंत्र में इससे बड़ा विभत्स स्वरुप कभी नहीं देखा गया है। यह भाजपा के शासन के स्थायित्व स्वरुप के प्रतिक्रिया स्वरुप सुनियोजित षडयंत्र के तहत एक बहुत बड़े वर्ग द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है। इसकी जितनी निन्दा की जाय उतना कम है। भारत में लम्बे समय से कांग्रेस पार्टी का शासन रहा है। इसके लिए वह साम्यवादी पार्टियों के प्रभाव में भी रहा है। न्याय पालिका व्यूरोक्रेसी, मीडिया , अल्पसंख्यक , पिछड़े व दलित इसके हमेशा ही वोट बैंक रहे है। इनकी नीतियां व कार्यक्रम भी इन्हीं वर्ग विशेष के हित की रही हैं। घीरे धीरे कांग्रेस के वोट बैंक टूटता गया जिससे अनेक क्षेत्रीय पार्टियां भी अपना अस्तित्व कायम कर ली हैं। यदा कदा ये सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभायी है। कांग्रेस के वोट बैंक से ही अनेक क्षेत्रीय पार्टियां भी अपना अस्तित्व कायम कर ली हैं। यदा कदा ये सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभायी है। सनातन हिन्दू सदैव इससे प्रभावित तथा तिरस्कृत होता रहा है। राम जन्मभूमि तथा राष्ट्रवादी विचार को अपनाकर भाजपा ने कांग्रेस व साम्यवादी पार्टियों को लगातार कमजोर करती आ रही है। जब से मोदी सरकार दुबारा सत्ता में आयी है तब से कांग्रेस, वामपंथी, लुटियन जोन्स तथा कोलोनिजम सिस्टम वाले ज्यादा सक्रिय और उग्र हो गये हैं । धारा 370 को जम्बू काश्मीर से हटाना ,राम जन्मभूमि का विवाद सुलझाना तथा तीन तलाक आदि केस के शान्तिपूण समाधान को देखते हुए इन्हे अपना भविष्य असुरक्षित  लगने लगा है। वे तरह तरह के षडयंत्र को क्रियान्वित करने लगे और मोदी सरकार को अस्थिर करने के प्रयास करने लगे है।

                      न्यायालय के लिए इमेज नतीजे
तथाकथित सेकुलर और मुसलमानों की चाल
वर्तमान परिप्रेक्ष्य में तथाकथित सेकुलर और मुसलमान इसलिए साथ साथ दिखाई पड़ते है. कि तथाकथित सेकुलर मुसलमानों के वोटों से अपनी सत्ता बचाए रखना चाहते हैं और मुसलमान सेकुलरों के सहारे इस देश में इस्लामी राज्य की स्थापना करना चाहते है। मुसलमान अपने स्वार्थ के लिए सेकुलरों का सहयोग करते है। सेकुलर विदेश से आयातित और सबसे अधिक भ्रामक शब्द हो गया है इसलिए भारत की किसी भी भाषा में सेकुलर के लिए कोई समानार्थी और पर्यायवाची अर्थ नहीं मिलता है। कुछ चालाक लोग हिंदी में सेकुलर के लिए धर्मनिरपेक्ष शब्द गढ़ दिये है। यद्यपि इस शब्द का उल्लेख न तो किसी भी धर्म के ग्रन्थ में मिलता है और न ही इसकी कोई परिभाषा कहीं मिलती है । अब सेकुलर शब्द का विपरीत शब्द सम्प्रदायवादी बना दिया गया तो यह शब्द एक ऐसा अमोघ अस्त्र बन गया कि अक्सर जिसका प्रयोग हिन्दुओं को प्रताड़ित करने, उनको अपराधी साबित करने और उन पर पाबंदियां लगाने के लिए किया जाने लगा है। परिणाम यह हुआ कि खुद को सेकुलर बताने वाला बड़े से बड़ा अपराधी और भ्रष्टाचारी भी लोगों की    दृष्टि में दूध का धुला बन गया और मोदी जैसे हजारों देशभक्त लोगों को अपराधी कहा जाने लगा है। ईशरत जहाँ जैसी आतंकवादी दिग्विजय सिंह जैसे गद्दार देशद्रोही ,ओसामा बिन लादेन, हाफिज सईद, मशर्रत आलम जैसे आतंकवादी और अलगाववादी भी सम्मानित किये जाने लगे हैं।
कॉलेजियम सिस्टम एक बहुत बड़ा षडयंत्र
जिस व्यवस्था के तहत सुप्रीम कोर्ट में नियुक्तियां की जातीं हैं उसे कॉलेजियम सिस्टम कहा जाता है। कॉलेजियम सिस्टम का भारत के संविधान में कोई विधिक प्रावधान नही हैं। यह सिस्टम 28 अक्टूबर 1998 को 3 जजों के मामले में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसलों के जरिए प्रभाव में आया था। कॉलेजियम सिस्टम में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस और सुप्रीम कोर्ट के 4 वरिष्ठ जजों का एक पैनल जजों की नियुक्ति और तबादले की सिफारिश करता है। भारत की न्यायिक प्रणाली में सिर्फ कुछ घरानों का ही कब्जा हो गया है। साल दर साल इन्ही घरानों से आये वकील और जजों के लड़के लड़कियां ही जज बनते रहते हैं। कॉलेजियम वकीलों या जजों के नाम की सिफारिस केंद्र सरकार को भेजती है. इसी तरह केंद्र भी अपने कुछ प्रस्तावित नाम कॉलेजियम को भेजती है. केंद्र के पास कॉलेजियम से आने वाले नामों की जांच व आपत्तियों की छानबीन की जाती है और रिपोर्ट वापस कॉलेजियम को भेजी जाती है। सरकार इसमें कुछ नाम अपनी ओर से सुझाती है। कॉलेजियमय केंद्र द्वारा सुझाव गए नए नामों और कॉलेजियम के नामों पर केंद्र की आपत्तियों पर विचार करके फाइल दुबारा केंद्र के पास भेजती है। इस तरह नामों को एक दूसरे के पास भेजने का यह क्रम जारी रहता है और देश में मुकदमों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जाती है। जब कॉलेजियम किसी वकील या जज का नाम केंद्र सरकार के पास दुबाराभेजती है तो केंद्र को उस नाम को स्वीकार करना ही पड़ता है। सुप्रीम कोर्ट तथा हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति तथा तबादलों का फैसला भी कॉलेजियम ही करता है. इसके अलावा उच्च न्यायालय के कौन से जज पदोन्नदत होकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे यह फैसला भी कॉलेजियम ही करता है। यह बात स्पष्ट हो गया है कि देश की मौजूदा कॉलेजियम व्यवस्था पहलवान का लड़का पहलवानबनाने की तर्ज पर जज का लड़का जजबनाने की जिद करके बैठी है। भले ही इन जजों से ज्यादा काबिल जज न्यायालयों में मौजूद हों. यह प्रथा भारत जैसे लोकतान्त्रिक देश के लिए स्वास्थ्यकर नही है. कॉलेजियम सिस्टम का कोई संवैधानिक दर्जा नही है इसलिए सरकार को इसको पलटने के लिए कोई कानून लाना चाहिए ताकि भारत की न्याय व्यवस्था में काबिज कुछ घरानों का एकाधिकार खत्म हो जाये। नागरिक कानून के विरोध व सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले अपराधियों को कालेजियम सिस्टम से नियुिक्त मी लार्ड अपने वफादार पार्टी के हित के लिए पूर्वाग्रह से मुक्त नहीं हो सकते है। इसके लिए वे अवकाश के दिन स्वतः संज्ञान देते हुए अदालते लगा लेते हैं तथा सरकार के नियमित कानून व्यवस्था के जिम्मदारियों को पूरा ना होने देने के आदेश पारित कर देते हैं।
कॉलेजियम सिस्टम में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस और सुप्रीम कोर्ट के 4 वरिष्ठ जजों का एक फोरम जजों की नियुक्ति और तबादले की सिफारिश करता है। कॉलेजियम की सिफारिश दूसरी बार भेजने पर सरकार के लिए मानना जरूरी होता है. कॉलेजियम की स्थापना सुप्रीम कोर्ट के 5 सबसे सीनियर जजों से मिलकर की जाती है जिनके नाम इस प्रकार हैं- 1. माननीय श्री न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबड़े,  2. माननीय श्री न्यायमूर्ति एन.वी. रमना,  3. माननीय श्री न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा, 4. माननीय श्री न्यायमूर्ति आर.एफ. नरीमन एवं 5. माननीय श्री न्यायमूर्ति आर. बनुमथी
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के जस्टिस गोविंद माथुर की नियुक्ति राजनीतिक प्रभाव से
राजस्थान के भूतपूर्व कांग्रेसी मुख्यमंत्री शिवचरन माथुर का भतीजा इलाहाबाद हाईकोर्ट का जस्टिस गोविंद माथुर है जिसने योगी सरकार द्वारा रिकबरी के आदेश तथा उनके नाम सार्वजनिक किये जाने को निजता के अधिकार का आवरण लगाकर रोक दिया है। उक्त मीलार्ड के चाचाजी पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवचरन माथुर ने दिनदहाड़े भरतपुर के राजा मानसिंह और उनके 2 सहयोगियों को गोली से मरवा दिया था। वर्ष 1985 के आठवीं विधानसभा चुनाव के दौरान भरतपुर के राजा मानसिंह राजस्थान की डीग विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे। 20 फरवरी 85 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर भरतपुर के राजा राजा मान सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के प्रत्याशी विजेंद्र सिंह के समर्थन में चुनावी सभा के लिए डीग आए थे। चुनावी भाषण में तत्कालीन मुख्यमंत्री माथुर ने भरतपुर राजघराने पर गंदे और भद्दे कटाक्ष और प्रतिकूल टिप्पणी करना प्रारंभ कर दिया था। मुख्यमंत्री माथुर के समर्थकों ने राजा साहब के झंडों व बैनरों को फाड़ दिया। माथुर की सभा के पास ही राजा मान सिंह समर्थकों के साथ जनसंपर्क में व्यस्त थे। तत्कालीन मुख्यमंत्री माथुर द्वारा की गई टिप्पणी व समर्थकों के बेहूदा कार्यों के बारे में लोगों ने तत्काल ही राजा मान सिंह को अवगत करा दिया। राजा मान सिंह यह सुनकर आपा खो बैठे। उन्हें इतना ज्यादा गुस्सा आया कि वह स्वयं अपने जौंगा (जीप) के साथ तेजी से सभास्थल पहुंचे और मंच को धराशाई कर दिया। तौरण द्वार तोड़ दिया तथा अपनी जीप को मुख्यमंत्री माथुर के हैलीकॉप्टर से टकरा दिया। माथुर सभा किए बिना ही वापस लौट गए। राजा मान सिंह के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। अगले दिन 21 फरवरी 1985 को जब राजा मान सिंह डीग अनाज मंडी में बैठे थे तब मुख्यमंत्री माथुर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक कानसिंह भाटी ने उन्हें घेर कर उन पर फायरिंग किया। मान सिंह के साथ ही सुमेर सिंह और हरी सिंह को गोली लगी। भरतपुर अस्पताल में तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। 22 फरवरी 1985 को दिल्ली से माखन लाल फोतेदार का माथुर को फोन आया कि आलाकमान का निर्देश था आप मुख्य मंत्री के पद से इस्तीफा दे दीजिये. इस तरह माथुर से त्यागपत्र लेकर हीरालाल देवपुरा को मुख्य मंत्री बनाया था।
सुप्रीम कोर्ट भी उपद्रवियों पर कार्यवाही से बच रही
सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान पर सुप्रीम कोर्ट नाखुश फिर भी उन पर कार्यवाही से बच रही है। नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए. कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन ने हिंसक  रुख अख्तियार कर लिया। दिल्ली में जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों ने भी विरोध प्रदर्शन के दौरान बसें और दूसरी गाड़ियां जला दीं. सोमवार को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि छात्रों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार है लेकिन कोर्ट ने प्रदर्शन के दौरान हुए सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान पर नाखुशी जाहिर की। सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को चेतावनी देते हुए कहा कि अपनी बात रखने के लिए उन्हें सड़क पर उतरने का अधिकार है लेकिन वो अगर सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान करेंगे तो कोर्ट उनकी बात नहीं सुनेगा। अक्सर विरोध प्रदर्शनों में सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान होता है. कभी बसें जला दी जाती हैं, कभी ट्रेनों पर पथराव होता है, कभी सरकारी इमारतों में तोड़-फोड़ होती है, तो कभी सरकारी ट्रांसपोर्ट व्यवस्था का नुकसान किया जाता है। सरकारी और सार्वजनिक संपत्ति को लेकर सार्वजनिक संपत्ति नुकसान रोकथाम अधिनियम 1984 है. इसके प्रावधानों के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति सरकारी या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का दोषी साबित होता है तो उसे 5 साल की सजा हो सकती है. इसमें जुर्माने का भी प्रावधान है। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर सजा और जुर्माना दोनों हो सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने गाइडलाइंस में सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान होने की स्थिति में सारी जिम्मेदारी नुकसान के आरोपी पर डाली है। गाइडलाइंस के मुताबिक अगर सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान होता है तो कोर्ट ये मानकर चलती है कि नुकसान का आरोपी इसका जिम्मेदार है. आरोपी को खुद को निर्दोष साबित करना होता है. निर्दोष साबित होने तक कोर्ट उसे जिम्मेदार मानकर चलती है। भारत में नागरिकता कानून के खिलाफ देश के कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। इन प्रदर्शनों के दौरान सरकारी व निजी संपत्ति को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। यूपी, पश्चिम बंगाल सहित देश के कई राज्यों से बसों व गाड़ियों में आग लगाने के घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तो कहा है कि नुकसान की भरपाई दंगाईयों की संपत्ति बेचकर की जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन
सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान होने की स्थिति में सारी जिम्मेदारी नुकसान करने वाले आरोपी की होगी। आरोपी को खुद को निर्दोष साबित करना होता है। निर्दोष साबित होने तक कोर्ट उसे जिम्मेदार मानकर चलेगी। नरीमन समिति ने कहा था कि ऐसे मामलों में दंगाइयों से सार्वजिनक संपत्ति के नुकसान की वसूली की जाए। सार्वजनिक संपत्ति के बढ़ते नुकसान की घटनाओं में आरोपियों की धर पकड़ के लिए वीडियो रिकॉर्डिंग ने अहम भूमिका निभाई है। इसके चलते आरोपियों की पहचान करके उनपर कार्रवाई आसानी से की जा सकती है। यही नहीं सीसीटीवी के जरिए भी आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिलती है।
लुटियन संस्कृति देश में सामंतवादी सोच का प्रतीक
15 दिसंबर 1911 को किंगवेज कैम्प में अपनी शाही यात्रा के दौरान, जार्ज पंचम और रानी मैरी ने 1911 के दिल्ली दरबार पर नई दिल्ली की नींव रखी। नई दिल्ली के बड़े हिस्सों के निर्माण की योजना एडविन लुटियन ,जिन्होंने पहली बार 1912 में दिल्ली का दौरा किया था तथा हर्बर्ट बेकर ने की थी, दोनों 20 वीं सदी के ब्रिटिश वास्तुकारों के प्रमुख थे। निर्माण का कार्य तुगलकाबाद के किले से शुरू किया जाना था, लेकिन यह दिल्ली-कलकत्ता ट्रंक लाइन की वजह से रोक दिया गया, जो कि किले से होकर गुजरती थी। वास्तव में निर्माण कार्य प्रथम विश्व युद्ध के बाद शुरू हुआ और 1931 में पूर्ण हुआ। शहर का नाम बदलकर लुटियंस दिल्ली कर दिया गया, जिसका उद्घाटन 10 फरवरी 1931 को किया गया। प्रधानमंत्री का कहना है कि उन्हें सबसे बड़ा अफसोस इस बात का है कि वे लुटियंस की दिल्लीको अपने पक्ष में नहीं कर पाए. इस जुमले को मूलतः उस क्षेत्र के लिए इस्तेमाल किया जाता था, जिसे करीब सौ साल पहले अंग्रेजों ने भारत की राजधानी के तौर बसाया था और वहां सरकारी इमारतें तथा बंगले बनवाए थे। एडविन लुटियंस इसके एक प्रमुख वास्तुकार थे, लेकिन (अच्छी किस्मत यह रही कि) नई राजधानी को लेकर उनके सभी विचारों को खारिज कर दिया गया था. इमारतों के लिए बलुही लाल पत्थर के इस्तेमाल, सड़कों पर गोलंबरों के निर्माण, पेड़ों-झाड़ियों को उगाने, राष्ट्रपति भवन को रायसीना पहाड़ी पर बनाने का विचार लुटियंस ने शुरू में नहीं दिया था। नई राजधानी की अधिकांश इमारतों (बंगलों समेत) के डिजाइन लुटियंस ने नहीं बल्कि दूसरे वास्तुकारों ने तैयार किए थे. फिर भी है तो यह लुटियंस की ही दिल्ली कही जाती रही। दूसरे शहरों के व्यवसायी लोग लुटियंस वाले घरों बस जाते हैं, तो सेवानिवृत्त हो चुके सरकारी अधिकारी लोग जिमखाना क्लब में चक्कर काटते रहते हैं. इस क्षेत्र की आबादी 3 लाख से कम यानी पूरे शहर की आबादी का 2 प्रतिशत ही होगी।
नागरिकता कानून 2019 को लेकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान कई जगहों पर हिंसा भड़की है। उपद्रवी जगह-जगह सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान भी पहुंचा रहे हैं। इन उपद्रवियों ने विरोध प्रदर्शन के नाम पर कहीं पत्थर फेंक कर तोड़फोड़ किया, तो कई जगहों पर बसों में आग लगा दी। यहां तक की दिल्ली में 50 से अधिक लागों की जानें चली गयी हैं। विरोध प्रदर्शन के नाम पर जिस तरह सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, उसे लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नुकसान की भरपाई उपद्रवियों की संपत्ति जब्त करके की जाएगी।
क्या कहता है कानून
इस संबंध में एक कानून है, जिसका नाम है - प्रवेंशन ऑफ डैमेज टू पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट 1984) इसके तहत हिंसक विद्रोहों में दोषी पाए जाने पर छह महीने से लेकर 10 साल तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस संबंध में दिशा-निर्देश बनाए हुए हैं। इसके अनुसार, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर विद्रोहियों को इसका जम्मेदार ठहराया जा सकता है। आंध्र प्रदेश के एक मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हाल में निर्देश दिए कि अगर किसी विरोध प्रदर्शन में बड़े स्तर पर संपत्तियों की तोड़फोड़ व नुकसान को अंजाम दिया जाता है तो हाई कोर्ट स्वतः संज्ञान लेते हुए घटना व नुकसान की जांच के आदेश दे सकता है। साथ ही ऐसा अपराध करने वाले उपद्रवियों को भी जिम्मेदार ठहरा सकता है। कानून भी है और सजा का प्रावधान भी, लेकिन सबसे बड़ी चुनौती है दोषियों की पहचान करना। जन विद्रोहों के ज्यादातर मामलों में उनका नेतृत्व या संचालन करने वालों का कोई निश्चित चेहरा नहीं होता। और जहां ऐसा होता है, वहां कोर्ट में आसानी से साबित कर दिया जाता है कि उन्होंने हिंसा नहीं भड़काई या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आह्वान नहीं किया।
एक आंकड़े के अनुसार, पहचान न हो पाने के कारण सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाए जाने के मामलों में से महज 29.8 फीसदी मामलों में ही दोषियों को सजा मिल पाती है। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसानरू देशभर में अब तक कितने मामले, कौन सा राज्य अव्वल रहा ? राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की हाल की एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2017 में देशभर में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाए जाने के करीब 8 हजार मामले दर्ज किए गए। यानी हर दिन करीब 20 ऐसे विद्रोह हुए जिसमें किसी न किसी रूप से सार्वजनिक संपत्ति को उपद्रवियों ने नुकसान पहुंचाया।


Saturday, March 7, 2020

रंगपालजी के फाग गीत बस्ती के छन्दकार(18) डा. राधेश्याम द्विवेदी


                                           rangpal हरिहरपुर उत्तर प्रदेश के लिए इमेज नतीजे
श्री राधेश्याम श्रीवास्तव श्याम हरिहरपुरी संत कबीर नगर द्वारा संपादित तथा चैहान पब्लिेकसन सैयद मोदी स्मारक गीताप्रेस गोरखपुर से रंगपालके फाग नामक पुस्तक प्रकाशित हुआ है, जिसमें रंग उमंग भाग 1 व भाग 2 तथा रंग तरंगिणी का अनूठा संकलन किया गया है। इसमें विविध उमंगों में फाग के विविध प्रकारों को श्रेणीबद्ध किया गया है। डा. सरस जी ने अपने शोध ग्रंथ बस्ती के छन्दकार में रंग उमंग के दोनों भागों का प्रकाशन की सूचना दी है। यह हनुमानदास गया प्रसाद बुकसेलर नखास चैक  गोरखपुर से प्रकाशित हुआ है। रंगपाल जी के लोकगीत उत्तर भारत के लाखों नर नारियों के अन्र्तात्मा में गूंज रहे थे। फाग गीतों में जो साहित्यिक विम्ब उभरे हैं वह अन्यत्र दुर्लभ हैं।
 मंगलाचरण :- फाग गीतों के संयोग और वियोग दोनो पक्षों को उजागिर किया गया है। दोनों के प्रारम्भ में दो-दो दोहों में मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया है।
आनन्द मंगल रास रस हसित ललित मुख चंद।
रंगपाल हिय ललित नित , ध्यान युगल सुखचन्द।
रंग उमंग तरंग अंग , रस अमंग सारंग।
रंगपाल बाधा हरण, राधा हरि नव रंग।।

रंग उमंग भाग 1 में 32 पृष्ठ है। कुछ छन्द प्रस्तुत है
                               rangpal हरिहरपुर उत्तर प्रदेश के लिए इमेज नतीजे
ऋतु कन्त बिन हाय, लगो जिय जारने।
बिरहिन बौरी कान आम ये बौरे बौरे।
गुंजत भुंग गात मत्त मधु दौरे मधु दौरे भौरे।
बैरी विषय पपीहा पिय पिय
यह लागी शोर मचाय -बानसो मारने।।1।।
फूले टेसु अनार और कचनार अपारे।
दहके जन चहुं ओर जो निरपूम अंगारे।
बीर समीर सुगंध बगारत,
बिरहांगिनियां थपकाय लगे अब बारने।। 2।।
अमित पराग उड़ात जात लखि चित्त उड़ाई।
करि चहचही चकोर देत् हठि चेत भगाई।
कारी कोइलिया दई मारी,
दिन रतियां कूक सुनाय लगी हिय फारने।।3।।
पीर भीर मैं धीर धरहूं को नहिं आवै।
रहै लोक की लाज चहै जावै मन भावै।
करि योगिनी को भेष भ्रमब अब
सखि रंगपाल वलि जाय पिया कारने।
झूमर फाग के कुछ छन्द प्रस्तुत है।
अति धूमधाम की आज होरी ह्वै रही।
डारहिं केसर रंग झपट भरि भरि पिचकारी
झमकि अबीर की झोरि झेलि देवै किलकारी।
मेलहिं मूठ गुलाल परसपर ,
क्वउ रहत नहीं कुछ बाज होरी ह्वै रही।।1।।
कहहिं कबीर निशंक झूमि झुकि बांह पसोरी।
उछल विछलि मेड़राय विहंसि देवै करतारी।
नाचत गावत भाव बतावत,
बहु भांति बजावहिं बाज होरी रही।।।2।।
विविध स्वांग रचि हंसि हंसाय देवैं होहकारी।
फूले अंग न समहिं नारि गन गावै गारी।
पुलकित आनंद छाक छके सब,
सजिनिज निज साज समाज होरी ह्वै रही।
ढपटि लपटि मुख चूमि लेहि घूुघट पर टारी।।
रोरी मलहिं कपोल भजहिं कुमकुमा प्रहारी।
रंगपाल तजि लाज गई भजि ,
मदन को राज होरी ह्वै रही।।4।। अति0।।
चैताली झूमर फाग के कुछ छन्द प्रस्तुत है -
यह कैसी बानि तिहारी अहो प्रीय प्यारी।
बैठी भोहें तानि जानि क्यों होहु अनारी।
आपुते लीजे जानि बिरह दुख कैसो भारी।
लेति बलाय एक तूहि बलि ,
जियरा की जुड़ावन हारी अहो पिय प्यारी।।1।।
केती इत उत करहिं  अनैसी झूठी चोरी।
मुख पर चिकनी बात, देहिं पीछे हंसि तारी ।
आगे आगि लगाये कुटिल पुनि ,
बनि जांहि बुझावन हारी अहो पिय प्यारी।।2।।
रंग उमंग भाग 1 के एक उदाहरण में सर्वोत्कृष्टता देखी जा सकती है-
ऋतुपति गयो आय हाय गुंजन लागे भौंरा।
भयो पपीहा यह बैरी, नहि नेक चुपाय।
लेन चाहत विरहिनि कैजिमरा पिय पिय शोर मचाय।
हाय गुंजन लागे भौंरा।
टेसू कचनार अनरवा रहे विकसाय।
विरहि करेज रेज बैरी मधु दिये नेजन लटकाय।
हाय गुंजन लागे भौंरा।
अजहुं आवत नहीं दैया, मधुबन रहे छाय।
रंगपाल निरमोही बालम, दीनी सुधि बिसराय।
हाय गुंजन लागे भौंरा।
रंग उमंग भाग 2 :-
प्रथम भाग की तरह रंग उमंग भाग 2 फाग गीतों की बासंती छटा विखेरता है। वे ना केवल रचयिता अपितु अच्छे गायक भी थे। सारे गीत बड़े ही मधुर हैं। कुछ के बोल इस प्रकार हैं-
हाय बालम  बिनु दैया।
पिय बनही से बोलो उनहीं के घूघट खोलो,
कहो कौन की चोरी  फगुनवा में गोरी ,
दोउ खेलत राधा श्याम होरी रंग भरी,
सखि आज बंसुरिया बाला, गजब करि डाला,
कहां बालम रैनि बिताये भोर भये आये।।
आदि गीत मनको बरबस हर लेते हैं।  रंगपालजी द्वारा लिख हुआ मलगाई फाग गीत हजारों घरों में फाग गायकों द्वारा गाया जाता है। एक उदाहरण प्रस्तुत है-
यहि द्वारे मंगलचार होरी होरी है।
राज प्रजा नरनारि सब घर सुख सम्पत्ति बढ़े अपार।
होरी होरी है।
बरस बरस को दिन मन भायो,
हिलि मिलि सब खेलहुयार।
होरी होरी है।
रंगपाल असीस देत यह सब मगन रहे फगुहार।
होरी होरी है।
यहि द्वारे मंगलचार होरी होरी है।
रंगपालके फाग नामक पुस्तक के उमंग भाग 4 एक उदाहरण में सर्वोत्कृष्टता देखी जा सकती है। यह गीत रंगपालके फाग नामक पुस्तक प्रकाशित हुआ है-
सखि आज अनोखे फाग खेलत लाल लली।
बाजत बाजन विविध राग,गावत सुर जोरी।।
रेलत रंग गुलाल-अबीर को झेलत झोरी।
कुमकुम चोट चलाय परस्पर ,
अति बिहंसहिं युत अनुराग,
बरसहिं सुमन कली ।।1।।
तिहि छल छलिया छैल बरसि रंग करि रस बोरी ।
प्यारी की मुख चूमि मली रोरी बरजोरी ।
तबलौं आतुर छमकि छबीली,
छीनी केसरिया पाग लीनी पकर अली।।2।।
चुनि चूनरि पहिराय दई रोरी अंजन बरजोरी ।
नारि सिंगार बनाया कपोलन मलि देई रोरी ।
तारी दै दै हंसति कहति सब,
बोलहुं किन श्याम सभाग सुनियत रामबली।।3।।
अपनों करि पुनि छोड़ि कहति नन्द किशोरी ,
भूलि न जइयो बीर रंगीली आज की होरी ।
रंगपाल वलि कहहिं देवगन,
धनि धनि युग भाग सुहाग-अली प्रेम पली।।
सखि आज0।।
रंग उमंग भाग 12 की तरह गीत सुधा निधि में डा. सरसजी ने 200 फाग व होरी गीतों तथा कजली गीतों के प्रकाशन की सूचना दी हैं। यह ग्रंथ प्रथम बार पूना बाद में गोरखपुर से प्रकाशित हुई है। सम्पूर्ण पुस्तक में प्रकृति के परिप्रेक्ष्य में वर्णन का वियोग और संयोग पक्ष अपने में न्यारा है। एक छन्द प्रस्तुत है-
गरजत मंद मंद घन घेरे,
बरसत झर झर सलिलि दामिनी दम कि रही  चहुं फेरे।
झिल्ली गन दादुर धुनि पूरित पिय पिय पपिहन टेरे।
मत्त मुरैलिन मध्य मोर नचि कूकत धाम मुड़ेरे।
झूलत मुदित प्रिया अरु प्रीतम, दोउ मणि मंदिर मेरे।
अलि मडराहिं सहस सौरभ लहि देति चंबर अलि फेरे।
रंगपाल बारत रति कामहिं उपमा मिलत न हेरे।
डा. मुनिलाल उपाध्याय सरस :-रंगपालजी ब्रज भाषा के प्राण थे। श्रंगार रस के सहृदयी कवि और बीर रस के भूषण थे। उन्होने अपने सेवाओं से बस्ती जनपद छन्द परम्परा को गौरव प्रदान किया। उनके छन्दो में शिल्प की चारुता एवंकथ्य की गहराई थी। साहित्यिक छन्दों की पृष्ठभूमि पर लिखे गये फाग उनके गीत संगीत के प्राण हैं। रीतिकालीन परम्परा के समर्थक और पोषक रंगपालजी की रचनाओं में रीतिबद्ध श्रंगार और श्रंगारबद्ध मधुरा भक्ति का प्रयोग उत्तमोत्तम था।......आपकी रचना भारतेन्दु जी के समकक्ष है।..... आपका युगान्तकारी व्यक्तित्व साहित्य के अंग उपांगों को सदैव नयी चेतना देगा एसा विश्वास है।”(स्रोत : डा. मुनिलाल उपाध्याय कृत बस्ती जनपद के छन्दकारों का साहित्यिक योगदानभाग 1) उत्तर प्रदेश संस्कृतिक विभाग के माध्यम से उनकी रचनाओं को संग्रहित संकलित कर परीक्षण कराने का प्रयास हो रहा है। अपने कार्यकाल के दौरान रंगपाल की कृतिया और उनसे जुडे साज सामान को सांस्कृतिक धरोहर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पाल सेवा संस्थान तथा उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग प्रति वर्ष पाल जी के जन्म का उत्सव बड़े धूम धाम से मनाया जाता है। पाल सेवा संस्थान के अध्यक्ष बृजेश पाल ने कहा कि रंगपाल जी की समाधि स्थल जो कष्ट हर्णी नदी के स्थल पर है काफी जीर्णशीर्ण अवस्था में है। मरम्मत कराने के साथ ही संग्रहालय बनाने की जरूरत है।