Thursday, November 30, 2017

जन्म दिवस के अवसर पर सत्याग्रही पंडित अश्विनी कुमार मिश्र को शत शत नमन

                             

सबसे वड़ा सत्याग्रह :- यमुना निधि के संयोजक पंडित अश्विनी कुमार मिश्र के संयोजन में श्रीगुरु वशिष्ठ मानव सर्वांगीण विकास सेवा समिति ने जन जागरुकता, स्वयंसेवियों तथा स्थानीय प्रशासन के सहयोग से आगरा के एक दर्जन घाटों के स्वच्छता के लिए प्रयास शुरु कर रखा है। पंडितजी वाटर कीपर अलायन्स के मिड लोअर यमुना वाटर कीपर भी है। जल पुरुष श्री राजेंद्र सिंह की संस्था जल बिरादरी सहित पी .वी .राज गोपाल जी की संस्था  एकता परिषद् के जिला संयोजक भी हैं। यमुना की रक्षा को सबसे पहले मशाल आगरा में जली थी। आगरा में यमुना की दुर्दशा से आन्दोलित हुए पंडितजी के साहचर्य में यमुना सत्याग्रह (क्रमिक अनशन) का शुभारम्भ दिनांक 13-06-2008 दिन शुक्रवार को हाथीघाट पार्क पर जनमानस के योगदान से अनवरत जारी है। इसके लिए जन प्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग प्राप्त करने की कोशिस किया गया। तब से वे लगातार यमुना जी के विभिन्न मुद्दों पर जनजागरण, सूचना का अधिकार, पद यात्रा, विभिन्न सभाएं, यमुना किनारे के गाँवों में जन संपर्क अभियान के माध्यम से संघर्ष छेड़े हुए हैं।

13 जून 2008 से वे लगातार यमुना जी के लिए आगरा के हाथीघाट पर सत्याग्रह कर रहे हैं। उन्होंने जनदबाव बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया करीब 35 हजार दस्तखत कराकर लोगों के बीच यमुना की समस्या पर अपने विचार रखे। उन्होंने प्रधानमंत्री, भारत सरकार, पर्यावरण वन मंत्रालय शहरी विकास मंत्रालय सहित मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश को भी समय-समय पर पत्र भेजकर तथा आगरा स्थानीय प्रशासन को भी समय-समय पर पत्र भेजकर यमुना में प्रदूषण को रोकने के लिए रिवर पुलिस की स्थापना की मांग की 2010 में आगरा में रिवर पुलिस की स्थापना की भी गई। शुरू में तो इसकी पूरी यूनिट बनाई गई जिसमें एक दरोगा, एक सब इंस्पेक्टर तथा 6 पुलिसकर्मी सहित छाता के सीओ को प्रभारी इंचार्ज बनाया गया। रिवर पुलिस ने लगातार यमुना में कूड़ा-कचरा डालने वालों को चालान भी किया और रोका भी लेकिन धीरे-धीरे रिवर पुलिस यूनिट में शामिल पुलिस वालों की ट्रांसफर और रिटायरमेंट की वजह से उनकी संख्या काफी घट गई। जिसके वजह से रिवर पुलिस पिकेट लगभग निष्क्रिय हो चुकी है।

बलकेश्वरघाट का पुनरुद्धार :- उन्होने एतिहासक बलकेश्वरघाट का पुनरुद्धार करके एक आदर्शघाट के रुप में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी संस्था लगभग दो-तीन दशकों से यमुना शुद्धीकरण तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रार्थी के प्रयास एवं जन सहयोग से आगरा शहर , उत्तर प्रदेश तथा भारत वर्ष में प्रसासशील है। उनकी जन चेतना और आगरा विकास प्रधिकरण के प्रयास से आगरा शहर के यमुना तट स्थित बल्केश्वर घाट का सौम्य पुनरुद्धार एक उल्लेखनीय उपलब्धि रही है। आगरा के अन्य दस घाटों के उद्धार तथा पुनः प्रयोग में लिये जाने के लिए भी प्रयासरत है। जहां एक ओर इस कार्य के सम्पन्न होने पर भारत की स्वच्छता, भारत की हरीतिमा का पुनः दर्शन सुगम हो सकेगा वहीं आगरा शहर एक हेरिटेज सिटी की ओर भी बढ़ने में भी कुछ कदम चल सकेगा। इससे इस शहर और प्रदेश के आय के श्रोत बढ़ेगें तथा यहां रोजगार के नये- नये सम्मानजनक अवसर भी उपलब्ध हो सकेंगे। यह आगरा शहर, उत्तर प्रदेश तथा भारत के लिए बड़े गर्व की बात बन सकती है।



हाथीघाट का पुनरुद्धार :- हाथीघाट पर कभी मुगल शासक हाथी लड़वाकर मनोरंजन तथा मल्लयुद्ध का आनन्द लेते थे। यह जल परिवहन का एक प्रमुख बन्दरगाह भी होता था। यमुना में पर्याप्त जल रहने तथा जलचरों के होने से जल का प्राकृतिक रुप से शोधन व निर्मलीकरण होता रहा है। आज यमुना अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है। इसके निर्मलीकरण के लिए इसमें प्र्याप्त जल की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। शहर की आवश्यकता को देखते हुए आगरा किला और एत्मादौला के बीच तथा आगरा शहर में मध्य में स्थित ऐतिहासिक हाथीघाट की स्थति बहुत महत्वपूर्ण है। इस घाट के पुनरुद्धार के लिए बड़े स्तर पर प्रयास किया जाना चाहिए। यहां समय समय पर सांस्कृतिक तथा पारम्परिक कार्यक्रम के साथ ही साथ नियमित रुप से साप्ताहिक यमुना आरती शाम दिन ढलने पर की जा रही है। जिसमें भारी संख्या में शहर के गण्यमान यमुनाप्रेमी श्रद्धालुजन सहभागिता निभाते हैं। हाथीघाट के पार्क के सौन्दर्यीकरण,पूजनोपरान्त सामग्री वस्त्र माला मूर्ति का पारम्परिक एवं वैज्ञानिक विधि से विसर्जन करने, शहर से निकलनेवाले नालों की गन्दगी को यमुना में रोके जाने के लिए भी उनकी संस्था विगत दशकों से प्रयासशील है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश तथा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के प्रयास से ताज कोरिडोर के सौन्दर्यीकरण की एक अति महत्वपूर्ण योजना अपने प्रगतिपथ पर सफलतापूर्वक चल रही है। यदि हाथीघाट को विकसित करके कोरिडोर से सम्बद्ध कर दिया जाएगा तो यह पर्यटक तथा शहर के गरिमा के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि बन सकती है। इसके लिए शहर से निकलनेवाले नाले को रोककर यमुना के सामानन्तर एक एसे ढ़क्कनदार नाले को विकसति किया जाना चाहिए, जो शहर के गन्दे पानी को शोधनकर उद्यान के प्रयोग मे लाया जा सके। इसलिए यमुना के सर्वांगीण विकास की योजना , नौकायन , तैराकी दक्षता ,यमुना के दोनों तटों पर पौदलपथ का संचालन किया जाना चाहिए। एक आधुनिक रोपवे के माध्यम से आगरा किला ताजमहल व अन्य ऐतिहासिक घरोहरों को दिखाये जाने के लिए भी आवश्यकता है। दिल्ली और जयपुर की अपेक्षा आगरा में प्रर्याप्त प्राकृतिक संसाधन होते हुए हम पर्यटकों को सही रुप में आकर्षित तथा रात्रि निवास के लिए रोक नहीं पा रहे हैं।

राज और समाज के परस्पर सहयोग की आवश्यकता :-  समिति अपने सीमित संसाधनो से उक्त महान कार्य को सम्पन्न करने में वह गुणवत्ता नहीं ला सकती है जो आगरा की महत्ता व जरुरत के हिसाब से चाहिए। इसके लिए आगरा नगर निगम, आगरा विकास प्रधिकरण उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग, उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग तथा भारत सरकार के पर्यटन विभाग, भारत सरकार के संस्कृति विभाग, भारत सरकार के नदी जल संसाधन गंगा सफाई अभियान विभाग, भारत सरकार के कृषि पर्यावरण व बन विभाग महत्वपूर्ण  तथा स्तरीय भूमिका निभा सकते हंै। चूंकि ताज कोरिडोर का कार्य भारत सरकार द्वारा हाथीघाट के पास चल रहा है। इसलिए हाथी घाट का विकास भी उसी तर्ज पर कर उस योजना का विस्तार कर उसमें इसे अंगीकृत किया जा सकता है। उस स्तर के पहुचने के पहले इस स्थल पर बहुत सारी बुनियादी काम किया जाना है। यदि स्थानीय स्तर से साफ सफाई तथा स्तरीय विकास हो सकेगा तभी इस स्थल का राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय महत्व दिखने में आ सकेगी और यह किसी बड़े प्रोजक्ट का हिस्सा बन सकेगा।

Wednesday, November 29, 2017

श्रीकृष्ण की गीता और चालीसा आचार्य डा.राधेश्याम द्विवेदी

                                                                           

महाभारत धर्म ,अर्थ , काम और मोक्ष को प्रदान करने वाला कल्पवृक्ष है। इस ग्रन्थ के मुख्य विषय तथा इस महायुद्ध के महानायक भगवान श्रीकृष्ण हैं। निःशस्त्र होते हुए भी भगवान श्रीकृष्ण ही महाभारत के प्रधान योद्धा हैं। इसलिये सम्पूर्ण महाभारत भगवान वासुदेव के ही नाम, रुप, लीला और धामका संकीर्तन है। नारायण के नाम से इस ग्रन्थ के मङ्गलाचरण में व्यास जी ने सर्वप्रथम भगवान श्रीकृष्ण की वन्दना की हैं। पाण्डवों के एकमात्र रक्षक तो भगवान श्रीकृष्ण ही थे, उन्कीं की कृपा और युक्ति से ही भीम सेन के द्वारा जरासन्ध मारा गया और युधिष्ठिर का राजसूययज्ञ सम्पन्न हुआ। घूत में पराजित हुए पाण्डवों की पत्नी द्रौपदी जब भरी सभा में दुःशासन के द्वारा नग्न की जा रही थी , तब उसकी करुण पुकार सुनकर उस वनमाली ने वस्त्रावतार धारण किया। शाक का एक पत्ता खाकर भत्तभयहारी भगवान ने दुर्वासा के कोप से पाण्वों की रक्षा की। युद्ध को रोकने के लिये श्रीकृष्ण शान्तिदूत बने , किंतु दुर्योधन के अहंकारके कारण युद्धारम्भ हुआ और राजसूययज्ञ के अग्रपूज्य भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन के सारथि बने। संग्रामभूमि में उन्हों ने अर्जुन के माध्यम से विश्व को गीता रुपी दुर्लभ रत्न प्रदान किया। भीष्म, द्रोण, कर्ण और अश्वत्थामा जैसे महारथियों के दिव्यास्त्रों से उन्होंने पाण्डवोंकी रक्षा की। युद्ध का अन्त हुआ और युधिष्ठिर का धर्मराज्य स्थापित हुआ। पाण्डवों का एकमात्र वंशधर उत्तराका पुत्र परीक्षित अश्वत्थामा के ब्रह्मास्त्र के प्रभाव से मृत उत्पन्न हुआ , किंतु भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से ही उसे जीवनदान मिला। अन्त में गान्धारी के शाप को स्वीकार करके महाभारत के महानायक भगवान श्रीकृष्ण ने उद्दण्ड यादवकुल के परस्पर गृहयुद्ध में संहार के साथ अपनी मानवी लीला का संवरण किया।
श्रीमद्भगवद गीता:-श्रीमद्भगवद गीता को हिंदू धर्म में सर्वोपरि माना गया है। मार्गशीर्ष माह की एकादशी के दिन गीता के उपदेश भगवान कृष्ण ने पांडव पुत्र अर्जुन को दिए थे। इस दिन के लिए मान्यता है कि कुरुक्षेत्र की भूमि पर जब अर्जुन ने शत्रुओं को देखकर वो विचलित हो गए और उन्होनें शस्त्र उठाने से मना कर दिया। उस समय भगवान कृष्ण ने अर्जुन को मनुष्य धर्म और कर्म का उपदेश दिया। गीता में भगवान कृष्ण के दिए हुए मानव और उसके कर्म से जुड़े उपदेश लिखे हुए हैं। माना जाता है कि कुरुक्षेत्र की भूमि पर ही गीता का जन्म हुआ था। गीता का जन्म लगभग 5 हजार वर्ष पूर्व हुआ था।
गीता सिर्फ हिंदू धर्म को मार्गदर्शित नहीं करती है बल्कि सम्पूर्ण मानव जाति को ज्ञान देती है। गीता में 18 अध्याय हैं और इसमें मानव जीवन से जुड़े कर्मों और धर्मों का ब्योरा है। गीता की प्रमुखता है कि इसमें सतयुग से लेकर कलयुग तक के मनुष्यों के कर्म और धर्म का ज्ञान है। श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिया ज्ञान गीता में लिखा गया, ये मनुष्य जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण ग्रंथ माना जाता है। गीता जयंती के दिन लोग भगवद गीता का पाठ करते हैं। देश के सभी भगवान कृष्ण के मंदिरों में गीता का पाठ होता है और उसका पूजन किया जाता है। इस दिन भजन और आरती किए जाने का भी विशेष विधान माना जाता है।
अक्षरश सत्य हुआ 5000 सालों पहले की गई भविष्यवाणी :-आज की राजनीति में नैतिकता का जो पतन हो रहा है, इसका संकेत श्री मद् भगवत गीता में भगवान कृष्ण 5000 साल पूर्व ही दे चुके हैं। श्रीकृष्ण द्वारा 5000 सालों पहले की गई भविष्यवाणी अक्षरश सत्य हुआ है।
1.आज की राजनीति में नैतिकता का जो पतन हो रहा है,
2. कलियुग में मनुष्य के लिए जीवन की अधिकतम अवधि 50 वर्ष तक होगी ।
3. कलियुग में मनुष्य अपने बुजुर्ग माता पिता की सेवा नहीं करेगा।
4. मनुष्य को ठंड, हवा, गर्मी, बारिश और बर्फ से बहुत नुकसान भुगतना होगा।
5. लोग अपने झगड़े, भूख, प्यास , बीमारी और गंभीर चिंता से परेशान हो जाएगे ।  
श्रीकृष्ण चालीसा :-
बंशी शोभित कर मधुर, नील जलद तन श्याम।
अरुणअधरजनु बिम्बफल, नयनकमलअभिराम॥
पूर्ण इन्द्र, अरविन्द मुख, पीताम्बर शुभ साज।
जय मनमोहन मदन छवि, कृष्णचन्द्र महाराज॥
जय यदुनंदन जय जगवंदन।जय वसुदेव देवकी नन्दन॥
जय यशुदा सुत नन्द दुलारे। जय प्रभु भक्तन के दृग तारे॥
जय नट-नागर, नाग नथइया॥ कृष्ण कन्हइया धेनु चरइया॥
पुनि नख पर प्रभु गिरिवर धारो। आओ दीनन कष्ट निवारो॥
वंशी मधुर अधर धरि टेरौ। होवे पूर्ण विनय यह मेरौ॥
आओ हरि पुनि माखन चाखो। आज लाज भारत की राखो॥
गोल कपोल, चिबुक अरुणारे। मृदु मुस्कान मोहिनी डारे॥
राजित राजिव नयन विशाला। मोर मुकुट वैजन्तीमाला॥
कुंडल श्रवण, पीत पट आछे। कटि किंकिणी काछनी काछे॥
नील जलज सुन्दर तनु सोहे। छबि लखि, सुर नर मुनिमन मोहे॥
मस्तक तिलक, अलक घुंघराले। आओ कृष्ण बांसुरी वाले॥
करि पय पान, पूतनहि तार्‌यो। अका बका कागासुर मार्‌यो॥
मधुवन जलत अगिन जब ज्वाला। भै शीतल लखतहिं नंदलाला॥
सुरपति जब ब्रज चढ़्‌यो रिसाई। मूसर धार वारि वर्षाई॥
लगत लगत व्रज चहन बहायो। गोवर्धन नख धारि बचायो॥
लखि यसुदा मन भ्रम अधिकाई। मुख मंह चौदह भुवन दिखाई॥
दुष्ट कंस अति उधम मचायो॥ कोटि कमल जब फूल मंगायो॥
नाथि कालियहिं तब तुम लीन्हें। चरण चिह्न दै निर्भय कीन्हें॥
करि गोपिन संग रास विलासा। सबकी पूरण करी अभिलाषा॥
केतिक महा असुर संहार्‌यो। कंसहि केस पकड़ि दै मार्‌यो॥
मात-पिता की बन्दि छुड़ाई। उग्रसेन कहं राज दिलाई॥
महि से मृतक छहों सुत लायो। मातु देवकी शोक मिटायो॥
भौमासुर मुर दैत्य संहारी। लाये षट दश सहसकुमारी॥
दै भीमहिं तृण चीर सहारा। जरासिंधु राक्षस कहं मारा॥
असुर बकासुर आदिक मार्‌यो।भक्तन के तब कष्ट निवार्‌यो॥
दीन सुदामा के दुख टार्‌यो।तंदुल तीन मूंठ मुख डार्‌यो॥
प्रेम के साग विदुर घर मांगे। दुर्योधन के मेवा त्यागे॥
लखी प्रेम की महिमा भारी। ऐसे श्याम दीन हितकारी॥
भारत के पारथ रथ हांके। लिये चक्र कर नहिं बल थाके॥
निज गीता के ज्ञान सुनाए। भक्तन हृदय सुधा वर्षाए॥
मीरा थी ऐसी मतवाली। विष पी गई बजाकर ताली॥
राना भेजा सांप पिटारी। शालीग्राम बने बनवारी॥
निज माया तुम विधिहिं दिखायो। उर ते संशय सकल मिटायो॥
तब शत निन्दा करि तत्काला। जीवन मुक्त भयो शिशुपाला॥
जबहिं द्रौपदी टेर लगाई। दीनानाथ लाज अब जाई॥
तुरतहि वसन बने नंदलाला। बढ़े चीर भै अरि मुंह काला॥
अस अनाथ के नाथ कन्हइया। डूबत भंवर बचावइ नइया॥
'सुन्दरदास' आस उर धारी। दया दृष्टि कीजै बनवारी॥
नाथ सकल मम कुमति निवारो। क्षमहु बेगि अपराध हमारो॥
खोलो पट अब दर्शन दीजै। बोलो कृष्ण कन्हइया की जै॥
दोहा
यह चालीसा कृष्ण का, पाठ करै उर धारि।

अष्ट सिद्धि नवनिधि फल, लहै पदारथ चारि॥

श्रीमती कमला द्विवेदी की प्रेरक जीवन यात्रा जो गांवों में नई चेतना जागृत की

60वें जन्म दिवस के अवसर पर
                                                                                     
श्रीमती कमला द्विवेदी का नाम पहले कमला देवी था। जो राष्ट्रपति शिक्षा पुरस्कार प्राप्त बस्ती जनपद के महान साहित्यकार जनता इन्टर मीडिएट कालेज नगर बाजार के पूर्व प्राचार्य स्व. डा. मुनिलाल उपाध्याय सरस की सुपुत्री हैं। उनका स्थाई निवास ग्राम सीतारामपुर पो. पोखरनी , नगर बाजार बस्ती था। कमला जी का जन्म 01.12.1959 . में सीतारामपुर में सरस जी के यहां हुआ था। उनकी प्राइमरी की पढ़ाई खड़ौवा के प्राइमरी विद्यालय में शुरू हुआ था। कक्षा 6 से 10 तक की पढ़ाई अपने पिता जी के संरक्षण में जनता इन्टर कालेज नगर बाजार बस्ती में की थीं।
कमला जी का डा. राधेश्याम द्विवेदी एडवोकेट ग्राम पो. दुबौली दूबे के साथ 1978 में शादी हो जाने के बाद उनका उपनाम द्विवेदी हो गया था। उस समय वह 10 कक्षा उत्तीर्ण थी। पति के साथ रहते हुए 1981 में किसान इण्टर कालेज भानपुर से वह इन्टर मीडिएट, 1983  में सम्मपूर्णानन्द संस्कृत विश्व विद्यालय वाराणसी से शास्त्री तथा 1985 में शिक्षाशास्त्री बी.एड परीक्षा उत्तीर्ण की है। पति द्वारा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण बड़ौदा में सेवा दायित्व संभाल लेने के कारण बी.एड. करने के बावजूद आप सरकारी सेवा नहीं की और बच्चों की पढ़ाई का दायित्व पति के साथ निभाना शुरु कर दिया। आप अपने मायके पक्ष के लोगों में भी पूरा ध्यान रखती हैं। अपने दिन प्रतिदिन के व्यवहार से सबमें सम्मान बनाये रखी हैं।
आपने बड़ौदा मिले में मिले अध्यापककी नौकरी का आफर भी ठुकराकर हाउस वाइफ की जिम्मेदारी बखूबी निभाई। पुस्तकालय विज्ञान के एक सार्टिफिकेट कोर्स को आपने आगरा में किया है। अपने छोटे बच्चे की पढ़ाई के सिलसिले में आपको बस्ती में 6 माह किराये के मकान में रहना पड़ा था। आपके पुत्र. सौरभ द्विवेदी की शिक्षा केन्द्रीय विद्यालय बस्ती से शुरु हुई थी। इनके पालन पोषण में कमला द्विवेदी ने कोई कोर कसर ना छोड़ा था। वह अपने पति डा. राधेश्याम द्विवेदी वड़े बेटे डा. अभिषेक द्विवेदी को आगरा में छोड़कर अकेले 6 माह तक बस्ती में निवास की थी, जहां सौरभ के मां और बाप दोनो की जिम्मेदारी निभायी। यहां आपने अपने लिए कटरा बस्ती में एक आवास प्लाट खरीकर धीरे धीरे इसमें तीन कमरे का निर्माण करा लिया। जो एक स्थाई निधि बन गयी है। पति के साथ आपने अपने दोनों पुत्रों की शिक्षा आगरा में सम्पन्न करवायी और विज्ञान ग्रुप के साथ उनका चयन चिकित्सा शिक्षा में कराया। आपके दोनों पुत्र चिकित्सा विशेषज्ञ हैं। डा. अभिषेक द्विवेदी आर्मी मेंडिकल कोर में मेजर पद रहते हुए रेडियोडाइग्नेसिस में एम. डी. करके दिल्ली के बेस सेना चिकित्सालय में कार्यरत हैं। डा. सौरभ द्विवेदी एम.बी.बी.एस करके स्नातकोत्तर एम एस आर्थोपैडिक्स पाठ्यक्रम  आगरा के एस एन मंडिकल कालेज से कर रहे हैं।
आपके पति डा. राधेश्याम द्विवेदी 12 मार्च 1987 से 26 दिसम्बर 2014 तक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण सहायक पुस्तकाध्यक्ष/पुस्तकालय सूचना सहायक पद पर बड़ौदा आगरा में अपनी सेवाये दिये हैं। 26 दिसम्बर 2014 से 30 जून तक सहायक पुस्तकालय एवं सूचनाधिकारी पद पर कार्य करते हुए अपनी सेवा पूरी की है। सम्प्रति 30 जून 2017 को 30 वर्ष 4 माह की राजकीय सेवा कर आपके पति सेवा मुक्त हो गये है। जो बस्ती उत्तर प्रदेश से जन सेवा हेतु स्वतंत्र पत्रकारिता तथा साहित्य सेवा में भी लगे हुए हैं। 
                                                                               
विगत 7 साल हुए आपके ससुर जी का देहान्त हो गया अब आपकी सास मां गांव में अकेली पड़ गयी थी तो उनकी देखरेख के लिए आपके पति डा. राधेश्याम द्विवेदी ने  आपको गांव में मां की देखरेख तथा सम्पत्ति की रक्षा के लिए छोड़ रखा है। लगभग 30 सालों तक शहर की सुख सुविधाओं को छोड़कर जिस समय आप मां की सेवा के साथ बस्ती जिले के हर्रैया तहसील के ग्राम मरवटिया में खेती का काम देखना शुरु किया उस समय आपको अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ा। निवासे की जमीन होने के कारण गांव में विरोध था ही साथ ही संयुक्त परिवार में भी आपको सहयोग ना मिलकर बाहर रहने के कारण लोगों का तिरस्कार पूर्ण जिन्दगी से दो चार होना पड़ा था। रुढ़िवादी गांव में अनेक विरोधों के बावजूद आपका कारवा चलता रहा। एक नयी आधुनिक, वैज्ञानिक संतुलित संस्कृति की शुरुवात हुई। आप का देखादेखी इस गांव की महिलायें भी घर की चहारदीवारी से बाहर निकलना शुरु किया। आपके प्रेरणा से कईयों ने घूंघट की परम्परा छोड़ा तो कई अभी अन्तरविरोध को ढ़ोते हुए वर्हिमुखी हो चुकी हैं। विरोध उपहास करने वालों के विचारों में परिवर्तन आया। सामाजिक रुप से पिछड़े लोगों में भी आत्म विश्वास आया और इस गांव की कायाकल्प होना शुरु हो गया। आप साइकिल तो अपने स्वास्थ्य के लिए चलाती हैं परन्तु शुरु में आपके विरोधी भी अब आपकी प्रशंसा करने लगे हैं।
आप जब भी अपने काम से बाहर निकलती हैं। गांव के अधिकांश लोग आपको बड़े सम्मान के साथ देखते हैं आप द्वारा किसी का दुख देखा नहीं जाता और जो कोई किसी जरुरत से आपके पास आता है वह खाली नहीं लौटता है। बच्चे तो आपकी राह देखते रहते हैं क्योकि उन्हें गांव के दुकानों से उनकी मन पसन्द चीजें आपके द्वारा आसानी से मिल जाया करती हैं। आप पर्यावरण की बहुत घ्यान रखती हैं गांव में प्रतिवर्ष आप बहुत सारा पेड़ लगवाती ही नहीं अपितु पैसा खर्च करके उसके देखरेख के लिए पूरा प्रवंध भी करती रहती हैं।
                                                                       
आप अपनी दक्षता तथा कुशलता के बल पर अकेले अपनी वृद्ध सासु मां की पूरी देख रेख तथा सेवा करती रहीं। जो एक मिशाल बन गयी है। आप जानवरों सेवा तथा प्रेम करती है। आप ने एक जर्मन शेफर्ड तथा एक तिब्बतियन लासा बराइटी का डाग पाल रखा है जिससे गांव के बच्चे बड़े प्यार से खेलते हैं ये दोनों डाग आप द्वारा सिखाये गये सारे कमाण्ड को बखूबी निभाते हैं तरह तरह के करतब भी दिखाते हैं।पास के गांव में बसे वनवासियों के अनेक बच्चे आपके सानिध्य में आकर पैसा, खाना, वस्त्र तथा भरपूर प्यार पाते हैं।
1959 में जन्मी मैडम कमला द्विवेदी के आज 60वें जन्म दिवस के अवसर पर हम उनके दीर्घ आयु तथा स्वास्थ्य की कामना करते हैं। आप और अधिक कुशलता से ग्राम्य जीवन में अपने अनुभवों से लोगों को सद् मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहें.