Sunday, April 16, 2017

यूनेस्को द्वारा स्वीकृत भारत के विश्व धरोहर स्थल :- डा. राधेश्याम द्विवेदी

 यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल विशेष भौतिक या सांस्कृतिक महत्व का कोई भी स्थान जैसे जंगल, झील, भवन, द्वीप, पहाड़, स्मारक, रेगिस्तान, परिसर या शहर, हो सकता है। पूरी दुनिया में फिलहाल 981 विश्व धरोहर स्थल हैं। हालांकि इनमें से 32 विश्व विरासत संपत्तियां भारत में हैं। इन 32 में से 25 सांस्कृतिक संपत्तियां और 7 प्राकृतिक स्थल हैं। आइए वर्ष के आधार पर भारत के सभी विश्व धरोहर स्थलों पर एक नजर डालते हैं। भारत को विश्व धरोहर सूची में 14 नवंबर 1977 में स्थान मिला। तब से अब तक 32 भारतीय स्थलों को विश्व धरोहर स्थल के रूप में घोषित किया जा चुका है। आने वाले समय में कुछ और धरोहरों को विश्व धरोहार की सूची में स्थान मिल सकता है।
1.आगरे का किला, उत्तर प्रदेश
2.अजंता की गुफाएँ, महाराष्ट्र
3.साँची के बौद्ध स्तूप, मध्य प्रदेश
4.चंपानेर पावागढ का पुरातत्व पार्क, गुजरात
5.छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, महाराष्ट्र
6.गोवा के पुराने चर्च, गोवा
7.एलीफैन्टा की गुफाएँ, महाराष्ट्र
8.एलोरा की गुफाएँ, महाराष्ट्र
9.फतेहपुर सीकरी, उत्तर प्रदेश
10.चोल मंदिर, तमिलनाडु
11.हम्पी के स्मारक, कर्नाटक
12.महाबलीपुरम के स्मारक, तमिलनाडु
13.पट्टाडक्कल के स्मारक, कर्नाटक
14.हुमायुँ का मकबरा, दिल्ल
15.काजीरंगा राष्ट्रीय अभ्यारण्य, असम
16.केवलदेव राष्ट्रीय अभ्यारण्य, राजस्थान
17.खजुराहो के मंदिर एवं स्मारक, मध्य प्रदेश
18.महाबोधी मंदिर, बोधगया, बिहार
19.मानस राष्ट्रीय अभ्यारण्य, असम
20.भारतीय पर्वतीय रेल. पश्चिम बंगाल
21.नंदादेवी राष्ट्रीय अभ्यारण्य एवं फूलों की घाटी, उत्तरांचल
22.कुतुब मीनार, दिल्ली
23.भीमबटेका, मध्य प्रदेश
24.लाल किला, दिल्ली
25.कोणार्क मंदिर, उड़ीसा
26.सुंदरवन राष्ट्रीय अभ्यारण्य, पश्चिम बंगाल
27.ताजमहल, उत्तर प्रदेश
28. जंतर– मंतर, जयपुर-
29.  पश्चिमी घाट:
30 . राजस्थान के पहाड़ी किले-
31. रानी– की– वाव (रानी की बावड़ी) पाटण, गुजरात

32. ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान (GHNP)

No comments:

Post a Comment