Thursday, April 13, 2017

डा.सरस कृत बस्ती के छन्दकार एक विहंगम दृष्टि ( 1 ) समीक्षकः डा. राधेश्याम द्विवेदी नवीन




डा. मुनिलाल उपाध्याय 'सरस' जी के मूल शोध ग्रंथ का अवलोकन का सौभाग्य तो मुझे नहीं मिला परन्तु उस ग्रंथ के आधार पर दो खण्डों में प्रकाशित कुछ अंशों के आधार पर बस्ती के साहित्याकाश पर उनके कार्यों पर अपनी सामान्य दृष्टि डालने का मैं कोशिस करुंगा। समय समय पर उसे आम सुधी साहित्यानुरागियों के समक्ष प्रस्तुत कर कुछ टूटी छूटी कड़ियों को जोड़ने का प्रयास भी करुंगा। सुविज्ञ विद्वत्वर अन्यथा ना लेकर इस पावन कर्तव्य में सहयोग करने की कृपा करे, तो यह काम और सुगम बन सकता है। उपलब्ध प्रमाणों का अवलोकन करने से यह पता चला कि सरसजी लगभग 250 वर्षों का साहित्यिक इतिहास अपने 5 प्रमुख अध्यायों में समेटने का प्रयास किया है। इसमें लगभग एक शतक कवियों का विवरण एकत्रकर प्रस्तुत किया गया है।

भाग 1: प्रथम आदिचरण में 14 द्वितीय मध्य चरण में 11 सुकवियों का सपरिचय काव्यात्मक इतिवृत्त प्रस्तुत किया है। इसे पीताम्बर लछिराम चरण कहा गया है। इन्टरनेट तथा प्राचीन साहित्य के इतिहास में इस प्रथम चरण के 14 कवियों के बारे में खोजने से एक भी पंक्ति नहीं मिलता है। केवल 14वें क्रम संख्या पर वर्णित आचार्य लछिराम भट्ट का विवरण शोधगंगा नामक एक प्रबन्ध में कुछ शब्दों में व्यक्त किया है। एसे में माननीय सरस जी ने इन 14 कवियों के बारे में बहुत ही आधार भूत सूचनायें एकत्र कर अपने प्रवंध में तथा उसके अंश स्वरुप दो लघु आकार के पुस्तकों में प्रकाशित कराकर एक प्रकाश की एक अद्भुत मशाल प्रस्तुत किया है। उन्होंने इसे 56 पृष्ठों में समेटा है। औसतन एक कवि को 4 से 5 पृष्ठों में पर्याप्त विवरण दिया है। कापियों और डायिरियों के धूल फांकते इन साहित्यकारों के इतिवृत्त को सरसजी ने अमर बना दिया है।
1. पीताम्बर भट्ट चैत शुक्ल 11 1768 विक्रमी        
2. भवानी बक्श कार्तिक शुक्ल 4 1769 विक्रमी      
3. ब्रहमभट्ट बलदेव बदली मार्गशीर्ष पूर्णिमा 1795 वि.
4. हनुमन्त  पौष कृष्ण 11  1917  विक्रमी           
5. राम गरीब चतुर्वेदी. श्रावण कृष्ण 11  1822 विक्रमी                                               
6. बलराम चतुर्वेदी श्रावण शुक्ल 5  1922 विक्रमी     
7. भास्कर प्रसाद चतुर्वेदी ज्येष्ठ शुक्ल 3  1930 विक्रमी
8. पं. श्रीनारायण चतुर्वेदी कार्तिक कृष्ण 15 1938 विक्रमी
9. राम लोचन भट्ट  1855 विक्रमी                       
10. हितेश्वर वत्स पाल  फागुन कृष्ण 13 1880 विक्रमी        
11. शीतला वक्श सिंह महेश  1875 विक्रमी            
12. लाल त्रिलोकी नाथ सिंह भुवनेश 1917 विक्रमी        
13. पं. गौरी नाथ शर्मा कार्तिक कृष्ण 4 1918 विक्रमी              
14. आचार्य लछिराम भट्ट जन्म पौष शुक्ल 10 1898 विक्रमी मृत्यु भाद्रपद कृ. 11 1961 विक्रमी

भाग 1 के मध्य द्वितीय चरण में 11 कवयिों का वर्णन 123 पृष्ठों में प्रस्तुत किया गया है। औसतन एक कवि को 11 पृष्ठों में विवरण प्रस्तुत किया गया है। इनके विवरण अन्य़त्र प्रकाशित या इन्टरनेट पर मात्र 3 का विवरण मिलता है। ये सौभाग्यशाली कवि रंग नारायण पाल वीरेश, पं. बलराम मिश्र द्विजेश तथा आचार्य राम चनद्र शुक्ल प्रमुख है। इसे रंगपाल चरण के नाम से अभिभूत किया गया है।
1. रंग नारायण पाल वीरेश फागुन कृष्ण 10 1921विक्रमी
2. पं. बलराम मिश्र द्विजेश माघ कृ.111921 वि. 85 साल 
3.पं. बुद्धिसागर मिश्र पंचानन पौष शुक्ल पूर्णिमा 1932 विक्रमी - बैसाख कृ. 13 2027 विक्रमी              
4. राम चरित पाण्डेय भाद्रपद कृ. 6 1941 विक्रमी- भाद्रपद कृ.8 2014 विक्रमी                              
5.राम नारायण चतर्वेदी बैसाख कृ. 12 1944 विक्रमी- चैत कृ. 9 2011 विक्रमी                  
6. लाल रुद्रनाथ सिंह पन्नेश भाद्रपद कृ. 12 - 22 माच्र 19 76 .                                         
7. भगवती प्रसाद सिंह नंदन 1 अप्रैल 1898- 1965 .   
8. राम भरोसे पाण्डेय सूर्य  1954 विक्रमी              
9. रामाज्ञा द्विवेदी समीर भाद्रपद कृ. 14 1956 वि.- 1970 .                                          
10. जनार्दन नाथ त्रिपाठी फागुन कृ. 13 1962 विक्रमी -  14 जनवरी 1970 .   
11. आचार्य राम चन्द्र शुक्ल अश्विन पूर्णिमा  1941 विक्रमी (1884 .)
                                                               
                                                       (शेष अगले किस्त में…)


No comments:

Post a Comment