Friday, April 26, 2019

बस्ती कांग्रेस प्रत्याशी श्री राजकिशोर सिंह डा. राधेश्याम द्विवेदी


                              à¤°à¤¾à¤œ किशोर सिंह के लिए इमेज परिणाम
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के राजनीतिक सफर की शुरूआत एपीएनपीजी डिग्री कॉलेज से छात्र नेता के तौर पर हुई थी। वह वर्ष 2002 में पहली बार वे जिला पंचायत सदस्य बने। इसी वर्ष वे उपाध्यक्ष का चुनाव भी लड़े मगर हार गये। वह भी अपने प्रतिद्वन्दी चैधरी राम प्रसाद की तरह पहले बसपा फिर सपा और अब कांगे्रस में रहकर अपना भाग्य अजमा रहे है। जिला पंचायत सदस्य रहते उन्होंने बीएसपी के टिकट पर हर्रैया से चुनाव लड़ा और वे जीत गये। वर्ष 2003 में बसपा के बागी विधायक के रूप में वे मुलायम सिंह के साथ जा मिले और उनके मंत्रि मंडल में पहली बार कैबिनेट मंत्री बने। कैबिनेट मंत्री रहते उन्होने अपनी मां को जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाया और जब 2007 में चुनाव हुये तो सपा की सरकार तो नहीं बनी मगर वे दूसरी बार विधायक बनने में कामयाब हुए। बसपा के शासन काल में राजकिशोर सिंह के भाई डिंपल जेल गये फिर उनके उपर गैंगस्टर एक्ट भी लगा। इसके बाद 2012 में जब सपा की सरकार आई तो विधायक बनते ही राजकिशोर सिंह सबसे कद्दावर मंत्री के रूप में उभरे। राजकिशोर सिंह लगातार 2003 2007 में उद्यान मंत्री बने और 2012 में भी कुछ दिन उद्यान मंत्री रहने के बाद सीएम ने उन्हे पंचायतीराज, लघु सिंचाई और पशु पालन जैसे महत्वपूर्ण विभाग सौंपे। इतना ही नहीं पूरे जिले में राजकिशोर के नाम का सिक्का चलता रहा है और डीएम, एसपी से लेकर थानेदार तक की पोस्टिंग ट्रांसफर में उनकी पूरी दखल अंदाजी रहती थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में राजकिशोर ने अपने भाई बृजकिशोर सिंह डिंपल को एसपी के टिकट पर चुनाव लड़ाया था। इस दौरान बीजेपी के हरीश द्विवेदी से डिंपल महज 33 हजार वोटों से हारे थे। बीजेपी के हरीश द्विवेदी 3,57,680 वोट पाकर चुनाव जीते थे, एसपी से डिंपल को 3,24,114 वोट मिले थे। बीएसपी से राम प्रसाद चैधरी को करीब 2,83,000 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा था।
राजकिशोर सिंह बाहुबली क्षत्रीय नेता
सामान्य परिवार से सबंध रखने वाले प्रदेश के बाहुबली मंत्री राजकिशोर सिंह को जब तीन दिन पूर्व यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त किया, तो प्रदेश की राजनीति में भूचाल गया। राजकिशोर सिंह के गॉड फादर कहे जाने वाले काबिना मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने अपने चहेते की पैरवी करनी चाही, तो मुख्यमंत्री ने शिवपाल को ही पैदल कर दिया और कैबिनेट से उनकी छुटटी कर उन्हें संगठन का काम सौंप दिया। राजकिशोर सिंह पिछले 15 साल से लगातर बस्ती के हरैया विधानसभा से विधायक हैं और लगातार तीन बार वे कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। राजकिशोर की सम्पत्ति दिन दोगुनी और रात चैगुनी बढ़ने लगी, तो इस बात की जानकारी सीएम तक भी पहुंची। यूपी से लेकर दिल्ली और मुबंई के इलाको में जमीन की खरीद फरोख्त ने राजकिशोर सिंह को सबकी नजरो में ला दिया और इस बात की शिकायत गोपनीय तौर पर केन्द्र सरकार से हो गई। जब तक राजकिशोर के काले धन की जांच शुरू होती, उससे पहले ही मुख्यमंत्री ने उन्हें अपने कैबिनेट से ही टर्मिनेट कर दिया। राजकिशोर सिंह का 14 साल से अधिक का राजनीतिक कैरियर काफी उतार चढ़ाव रहा है। इस दौरान उन्होंने लगातार जीत दर्ज कर क्षेत्र में कद्दावर और दबंग नेता की पहचान कायम की तो उन पर परिवार के लोगों को राजनीति में बढ़ाने के साथ ठेको में दखलअंदाजी करने का आरोप लगा। जिले में उनके गृह निवास चंगेरवा का विकास होने की चर्चा आम है। बस्ती को विकास प्राधिकरण का दर्जा दिलवाने का श्रेय भी उन्हें ही मिला। राजकिशोर ने सत्ता के बल पर अपने बेटे को जिला पंचायत का अध्यक्ष और भाई को उर्जा विभाग का सलाहकार बनवाने में प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े समाजवादी परिवार कहलाने लगे।
कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में
जिले की सियासत में विशेष स्थान रखने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह कांग्रेस में शामिल होकर बतौर प्रत्याशी पहली बार पहुंचे तो स्वागत करने भारी भीड़ उमड़ी। जिले की सीमा घघौवा पुल पर ही फूल-मालाओं से लाद दिया गया। भीड़ के चलते फोरलेन की एक लेन पर जाम लग गया। गाडियों की लंबी कतारें और भारी भीड़ देख कर राजकिशोर भावुक हो गए। रोडशो के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन कर रहे पूर्व मंत्री ने तो कुछ नहीं कहा लेकिन हजारों की भीड़ देखकर विपक्षी खेमे में खलबली मच गई। लोगों में चर्चा थी कि यदि भीड़ वोट का मानक बनी तो बस्ती में हार जीत का समीकरण भी बदल सकता है। हर तरफ जोरदार स्वागत और पार्टी प्रत्याशी मिलने से कांग्रेस पदाधिकारियों की भी बाछें खिल गई, मानों जिले में राजकिशोर के रूप में संजीवनी मिल गई हो। कांग्रेस से गठबंधन में जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी चंद्रशेखर सिंह को पहले टिकट मिला था। अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री थे जिन्हें बाद में हटा दिया गया था तभी से बगावती रुख हो गया था। जिसका परिणाम कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में सामने आया। एक ओर जहां वह कुछ क्षत्रिय वोट भाजपा का काटेंगे वही ज्यादा वोट सपा नेता के रुप में रहने के कारण गठबंधन का काटेंगे। इनके कारण बस्ती के चुनाव में कुछ भी हो सकता है। प्रतीत होता है कि त्रिकोण संघर्ष में वह भाजपा को ही लाभ देंगे।





गठबंधन प्रत्याशी श्री राम प्रसाद चौधरी डा. राधेश्याम द्विवेदी


                               
कल हरीश द्विवेदी का परिचय वर्तमान सांसद के रुप में दिया बस्ती संसदीय तथा विधान सभाई क्षेत्रों में सबसे अधिक अनुभव चैधरी राम प्रसाद जी को हैं। वह अनेक बार सांसद ,विधायक तथा मंत्री रह चुके हैं उन्होने भाजपा, सपा तथा बसपा तीनों में रहकर  जनता का प्रतिनिधित्व किया है लगभग 25 साल से वे राजनीतिक क्षितिज पर अपना स्थान बनाये हुए है। राम प्रसाद चैधरी एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं और भारत में उत्तर प्रदेश की 9 वीं लोकसभा , 12 वीं , 13 वीं , 14 वीं , 15 वीं और 16 वीं विधान सभा के सदस्य रहे हैं। वे उत्तर प्रदेश के कप्तानगंज निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और बहुजन समाज पार्टी के सदस्य हैं चैधरी साहब का जन्म बस्ती जिले में हुआ था। उन्होंने सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में इंटरमीडिएट और डिप्लोमा प्राप्त किया। चैधरी साहब ने 9वीं लोकसभा में संसद सदस्य के रूप में करियर की शुरुआत की, उन्होंने जनता पार्टी के सदस्य के रूप में खलीलाबाद , संत कबीर नगर जिले का प्रतिनिधित्व किया। 1993 के बाद वह 2017 तक बस्ती जिले के कप्तानगंज (विधानसभा क्षेत्र) के लगातार पांच बार विधायक रहे। उत्तर प्रदेश 2017 की सत्रहवीं विधान सभा में वह भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार चंद्र प्रकाश शुक्ला से 6,827 मतों के अंतर से हार गए।
राम प्रसाद चैधरी,भारत के उत्तर प्रदेश की पंद्रहवी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 2007 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कप्तानगंज विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से बसपा की ओर से चुनाव में भाग लिया। ये कप्तानगंज विधान सभा से लगातार 5 बार विधायक रहे,खलीलाबाद लोक सभा क्षेत्र से एक बार सांसद भी चुने गये।मायावती सरकार में खाद्य रसद एवं पंचायती राज विभाग के मंत्री भी रह चुके हैं। वह बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता माने जाते हैं। वह उत्तर प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा सभा में विधायक रहे। 2012 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश की कप्तानगंज विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र (निर्वाचन संख्या-308)से चुनाव जीता।
लोक सभा के बसपा उम्मीदवार और पूर्व मंत्री रामप्रसाद चैधरी करोड़पति हैं। उनकी चल-अचल संपत्ति करोडो़ से ऊपर है। उनके पास सबसे अधिक गाड़ियां भी हैं। अब तक जिन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है, उनमें गाड़ियों के मामले में रामप्रसाद चैधरी सबसे अमीर हैं। उनकी ओर से दाखिल शपथ पत्र के मुताबिक रामप्रसाद चैधरी के खुद के नाम से एक फोर्ड इंडीवर 17 लाख रुपये मूल्य की है। वहीं उनकी पत्नी के नाम से दो ट्रैक्टर, एक डंपर, पांच ट्रक और एक जेसीबी मशीन है।  गठबंधन में बीएसपी उम्मीदवार पूर्व मंत्री राम प्रसाद चैधरी कप्तानगंज से पांच बार विधायक रह चुके हैं। 2009 में उनके भतीजे अरविंद चैधरी बीएसपी के टिकट पर बस्ती के सांसद बने थे। उस दौरान चैधरी ने एसपी उम्मीदवार राजकिशोर सिंह को शिकस्त दी थी। माना जाता है कि राम प्रसाद चैधरी के पास बीएसपी का वोट बैंक तो है ही, साथ में कुर्मी बिरादरी के लोग उन्हें आज भी अपना नेता मानते हैं।
पता चला है कि चैधरी साहब को आज ही  हृदयाघात हुआ है। हम ईष्वर से प्रार्थना करते है कि वे जल्द स्व्स्थ होकर जनपद की सेवा कर सकें।
अन्य प्रतिद्वन्द्वियों के परिचय के साथ क्रमशः...