Sunday, February 15, 2026

लाल अंबिका प्रताप सिंह शाहगंज अयोध्या के वर्तमान राजा ✍️आचार्य डॉ.राधेश्याम द्विवेदी


अवस्थिति

अयोध्या जिले के बारुन बाजार के पास शाहगंज में 'राजा का किला' या 'राजा की हवेली' स्थानीय रूप से एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल है, जो कभी अयोध्या के राजाओं के वंशजों का निवास स्थान होता रहा। शाहगंज किला आपने आप में एक अद्भुत रहस्य समेटे हुए है । इस वंश की स्थापना राजा दर्शन सिंह जी द्वारा किया गया था जिसकी मुख्य गद्दी अयोध्या से 30 किलोमीटर दूर शाहगंज मानी जाती है। यहां राजा दर्शनसिंह ने सुदृढ़ कोट, बाजार और महल बनवाये थे। जहां वह, उनके परिवार और उनके वंशज रहते हैं। यह बड़ा किला नहीं बल्कि एक पुरानी गिरी पड़ी हवेली मात्र है जो अपना ऐतिहासिक महत्त्व रखती है और दर्शनीय है। यह अयोध्या के शाही इतिहास और संस्कृति से जुड़ा एक महत्वपूर्ण स्थान है, जो पुराने समय की वास्तुकला को दर्शाता है। 

      1857 के गदर हो जाने पर महाराजा मानसिंह अंग्रेजों से मिल गए थे। उनके पास कोई सामान न था तो भी उन्होंने अपना धन और अपना प्राण अंग्रेजों को निछावर करके फैजाबाद के तीस अंग्रेजों मेमों और बच्चों समेत अपने शाहगंज के किले में सुरक्षित रक्खा था और विद्रोहियों का सामना करने के के लिये डटे रहे। फिर उनको अपने सिपाहियों की रक्षा में गोला गोपालपूर पहुंचा दिया। इसी अवसर में चार मेमें और आठ अंग्रेजी बच्चे घाघरे के मांझा में बिना अन्न-जल मारे-मारे फिरते थे। महाराजा साहब ने सवारियाँ भेज कर उन्हें बुला लिया और पन्द्रह दिन तक अपने घर में रक्खा और फिर उनके कहने पर सौ कहार और 36 पालकी कर के उनको प्रासबर्न साहब के पास बस्ती भेज दिया। 

    इसी समय बागियों ने शाहगंज की गढ़ी घेर ली और महाराजा साहब के लाखों रुपये के मकान खोद डाले और जला दिये गए और बहुत सा धन लूट ले गये। डेढ़ महीने के घेरे पर बड़ी वीरता से महाराजा साहब ने विद्रोहियों को मार भगाया । इसी अवसर पर राजा रघुवीर सिंह के घर का बहुत सा सामान जो अयोध्या में लाला ठाकुर प्रसाद के घर पर धनवावाँ से भेज दिया गया था विद्रोहो लूट ले गये।

       राजा मान सिंह के बाद शाहगंज की गद्दी उनके बड़े भाई राजा रामअधीन सिंह के हाथ में आई।वह पक्के शिव भक्त थे , उनके शाप के कारण हमेशा वंशहीन होने की शापित हो गई है। जो भी मुख्य राजा होता है उसे पुत्र प्राप्ति नहीं होती है । आज शाहगंज के राजा लाल अंबिका प्रताप सिंह जी है उन्हें भी केवल पुत्री है पुत्र नहीं । 

    शासकीय जीवन में 1253 फसली अर्थात 1843 ई. में राजा रामाधीन सिंह के ऊपर रुपया 51,921 की देनदारी थी । उसे भी मानसिंह ने खजाने में जमा करके रामाधीन सिंह का हिस्सा अपने नाम करा लिया था। इस प्रकार सम्पूर्ण सम्पत्ति या जागीर के मालिक मान सिंह बन गए थे। बाद मे ब्रज बिलास कुंवर ने राजा त्रिलोकी नाथ को दत्तक पुत्र बना राजा बनाया। मान सिंह की बेटी जगदम्बा देवी थी। जिसका विवाह मरवया नगर में बाल मुकुंद के पौत्र नृसिंह नारायण के साथ हुआ था, जिनसे महाराजा प्रतापनारायण सिंह ‘ददुआ साहब’ का जन्म हुआ। इन्हीं ददुआ साहब को महाराज मानसिंह की रानी ने गोद ले लिया था।  फिर कोर्ट में त्रिलोकी नाथ सिंह और लाल प्रताप नारायण सिंह के मध्य बहुत दिनों तक मामला चलता रहा। लाल प्रतापनारायण सिंह ने अदालत में दावा कर दिया कि महाराजा मानसिंह के असली वारिस हम हैं। इस पर कई वर्ष तक मुकदमा चला। अन्त के सन् 1887 में प्रिवी कौंसिल से उनको डिग्री मिल गई और वे मेहदौना राज के मालिक हो गये।राजा प्रताप नारायण सिंह ने 1880 में महादौना का राज अयोध्या में मिला दिया । 

    अयोध्या स्थित राज सदन बाद में सत्ता के केंद्र में आया, परन्तु धर्म नगरी के कारण यहां सत्ता की चमक दमक शाहगंज और मेहदौना से ज्यादा रही। दिवंगत राज्य के प्रतिनिधि श्री विमलेंद्र मोहन मिश्र जी द्वारा राजा लिखे जाने पर शाहगंज के राजा लाल अंबिका प्रताप पाठक सिंह जी मुकदमा भी दायर किया हुआ है इसीलिए विमलेंद्र जी द्वारा कभी खुद को राजा नहीं लिखा गया वो हमेशा राजसदन के मुखिया के तौर पर जाने जाते थे।

    महाराज दर्शन सिंह जी शाहगंज मेहदौना के प्रारंभिक राजा थे ।अयोध्या इन्ही के अंतर्गत आता था वर्तमान में शाहगंज हवेली जो कि 70 बीघे में दर्शन  सिंह जी द्वारा बनवाई गई थी । उसमें रह रहे वंशजों वर्तमान राजा लाल अंबिका सिंह जी और अन्य  परिवारो का हाल ठीक नहीं है जबकि अयोध्या महल में रह रहे इनके वंशज ( इनकी बाद की वंशावली के पुत्रियों के पुत्र) विमलेंद्र मोहन मिश्रा जो की अयोध्या के मुखिया है वे लोग शान शौकत से रह रहे हैं।


शाहगंज हवेली की कनेक्टिवटी ठीक नहीं 

अयोध्या जिले में स्थित राजा शाहगंज की हवेली को जाने वाला मुख्य मार्ग कीचड़ो में तब्दील हो गया है आने जाने वाले लोगों को अच्छी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के आम जनमानस व दूरदराज से राजा की हवेली देखने आने वाले लोग कीचड़ में फिसल कर गिर जाते हैं जिससे उनको काफी चोटें भी आ जाती है, वाहन भी फस जाते हैं जिनको बाहर निकालने के लिए ट्रैक्टर की व्यवस्था करानी पड़ती है। शाहगंज के राजा लाल अंबिका प्रताप सिंह का कहना है कि कई बार उन्होंने मुख्य मार्ग को ठीक करवाने के लिए शासन प्रशासन से कहा, लेकिन  हवेली को आने वाले मुख्य मार्ग को ठीक नहीं कराया जा सका है। जिससे मुझसे मिलने वाले व पास पड़ोस के जिलों से हवेली देखने आने वाले लोग इस कीचड़ युक्त गड्ढे में गिर कर चोट खा जाते हैं।

         लोग इस हवेली को इस नाते देखने के लिए आते हैं कि धर्म नगरी अयोध्या से पुराना और गहरे रूप में जुड़ा है। अयोध्या के महाराजा ददुआ के वंशज आज भी शाहगंज हवेली में रह रहे हैं। 


लेखक परिचय:-

(लेखक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, में सहायक पुस्तकालय एवं सूचनाधिकारी पद से सेवामुक्त हुए हैं। वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश के बस्ती नगर में निवास करते हुए सम सामयिक विषयों,साहित्य, इतिहास, पुरातत्व, संस्कृति और अध्यात्म पर अपना विचार व्यक्त करते रहते हैं। वॉट्सप नं.+919412300183)


Saturday, February 14, 2026

विघ्नेश्वर शिवधाम,रामपुरवा,अयोध्या विशेष शिवाराधना कार्यक्रम जारी✍️आचार्य डॉ राधेश्याम द्विवेदी


यह मंदिर रामनगरी अयोध्या के राम मंदिर से लगभग 30 किलोमीटर दूर तमसा नदी के तट पर मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के शाहगंज बाजार के रमपुरवा में स्थित है। भगवान शंकर के इस मंदिर का नाम विघ्नेश्वर धाम है। इस विघ्नेश्वरनाथ महादेव धाम शिवाला मंदिर लोगों की अटूट आस्था का केंद्र है। मंदिर की परंपरा सबसे अलग तरह का है। यह स्थान अयोध्या के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक स्थलों में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यहाँ का वातावरण अत्यंत शांत और आध्यात्मिक है। इसे विघ्नेश्वर धाम के नाम से जाना जाता है। यहां सर्व धर्म सम भाव का पालन किया जाता है। जात-पात का कोई भेदभाव नहीं किया जाता है और यहां का माहौल बहुत शांत और धार्मिक है। विघ्नेश्वरनाथ धाम शिवाला मंदिर का निर्माण लगभग ढाई सौ वर्ष पूर्व 1800 ई.के आसपास राजा दर्शन सिंह द्वारा कराया गया।
      विघ्नेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य मंदिर में काले पत्थर का एक विशाल शिवलिंग स्थापित है। जो भक्तों के आकर्षण का केंद्र है। मंदिर के ऊपर बना 21 फीट ऊंचा गुंबद, उसकी अनूठी स्थापत्य शैली, समीप स्थित सरोवर और सरोवर से सुरंग के रास्ते मंदिर तक जाने वाली सीढ़ियाँ इसकी प्राचीनता और ऐतिहासिक महत्व को दर्शाती हैं।
कुंड स्नान से विकारों से मुक्ति
मंदिर परिसर के आसपास स्थित सरोवर (कुंड) और उससे जुड़ी मान्यताएं इसे और भी प्राचीन और खास बनाती हैं। कुंड में 128 तीर्थो का जल समाहित है। मान्यता है कि मंदिर के कुंड में स्नान करने से भक्तों को सभी विकारों और कष्टों से मुक्ति मिलती है।
तंत्र आधारित शिव मंदिर
यह नागर शैली से निर्मित अष्ट मंडपम व चौसठ योगिनियों वाला तंत्र आधारित शिव मंदिर है। आस पास व दूरदराज के लोग यहां मंत्र सिद्धि करने आते है। इसके भीतर 300 फुट लंबी सुरंग व दस फुट लंबा व दस फीट चौड़ा ध्यान कक्ष भी स्थापित है, अयोध्या का यह पहला शिव मंदिर है जो इतना विशालकाय है। यहां स्थापित शिवलिंग का आकार लगभग 4.5× 4 फीट का है। मंदिर का गर्भगृह करीब 25 फीट भीतर है। नागर शैली में बने इस मंदिर में भगवान शंकर विराज मान हैं. भगवान शिव का जलाभिषेक करने से भक्तों कीमनोकामना पूर्ण होती है।मंदिर के नीचे एक गुफा है जिसमें भगवान शंकर का शिवलिंग स्थापित किया गया है. इस मंदिर का कायाकल्प राजा दर्शन ने कराया था.राजा मान सिंह के बड़े भाई राजा राम अधीन पाठक इस मंदिर में शिव जी की सेवा बहुत ही तन्मयता से करते थे। जब घरेलू विवाद में आने के कारण उन्हें शाहगंज की गद्दी छोड़नी पड़ी तो यहां की पूजा अर्चना करने की व्यवस्था ही बदल गई।
सुबह शाम सूर्य किरण से शिवाराधना
 जहां सूर्योदय के समय सूर्य की पहली किरण भगवान शिव पर पड़ती है तथा सूर्य की अंतिम किरण भगवान शिव पर पड़ने के साथ ही सूर्यास्त होता है। यहां स्थापित शिवलिंग में इस समय स्वयमेव त्रिपुंड का आकार व जटा विकसित हो रही है,जो किसी चमत्कार से कम नही है।
सूर्यदेव करते हैं भोलेनाथ का अभिषेक
बिना किसी वैज्ञानिक टेक्नोलॉजी के, भगवान सूर्य सुबह के समय भगवान शंकर का अभिषेक करते हैं और शाम के समय जब अस्त होते हैं तब भी भगवान सूर्य भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं.
दो किलोमीटर लंबी सुरंग
पुजारी अमित जोगी ने बताया कि मन्दिर के दक्षिण करीब दो किलोमीटर दूर राजा दर्शन सिंह ने शाहगंज स्टेट का निर्माण कराया और वहां पर अपने पुत्र मानसिंह की ताजपोसी की थी ।स्टेट से मंदिर तक जाने के लिए दो किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण भी कराया था जो अब मात्र 300 फीट ही बची है।जिससे होकर मंदिर के गर्भगृह में जाया जा सकता है।
मंदिर में पुजारी रोज बदलते रहते हैं. 
यहां पर साल के 365 दिनों के हिसाब से 365 पुजारी नियुक्त किए गए हैं. ये पुजारी हिंदू धर्म के सभी जातियों के हैं, चाहे वह SC हो या पासी, अहीर हो या बनिया, ब्राह्मण हो या क्षत्रिय. सभी जातियों के पुजारी एक-एक दिन भगवान शंकर की पूजा आराधना करते हैं.पुजारी अपने घर से भगवान शंकर के लिए प्रसाद बनाकर लाता है और शंकर भगवान को भोग लगाने के बाद वही प्रसाद सभी में वितरित किया जाता है, जिसे सभी जातियों के लोग सहर्ष स्वीकार करते हैं. यहां जात पात का कोई भेदभाव नहीं है. 
सी .एम. योगी से मिला 2 करोड़ से सुविधाएं बढ़ी 
यह मंदिर पहले जीर्ण-शीर्ण अवस्था में था.आसपास के गांव के लोग ही चंदा लगाकर मंदिर की देखभाल करते थे. लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सत्ता में आने के बाद इस मंदिर को भी 2 करोड़ रुपए की सौगात मिली है. अब यहां पर श्रद्धालुओं के लिए एक खूबसूरत विश्रामालय, एक सुंदर प्रवेश द्वार, पेयजल की व्यवस्था, आधुनिक शौचालय, सुंदर सड़क, विद्युत लाइटिंग, पार्किंग, और एक खूबसूरत कुंड जैसी तमाम मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है.
शिवाराधना के विशेष कार्यक्रम होते हैं 
हर वर्ष शिवरात्रि से पूर्व शिव बारात व विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। सावन के महीने में लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं और भगवान शंकर का दर्शन पूजन कर भाव विभोर होते हैं.
15 वर्षों से कलश यात्रा जारी
यह कलश यात्रा पिछले 15 वर्षों से लगातार महाशिवरात्रि से पूर्व आयोजित की जा रही है। इस वर्ष भी आयोजन का संयोजन आनंद सोनी द्वारा किया गया। स्थानीय श्रद्धालुओं का कहना है कि इस परंपरा ने क्षेत्र में धार्मिक एकता और उत्साह को नई पहचान दी है।
भव्य कलश यात्रा निकली
अयोध्या में महाशिवरात्रि से पूर्व आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला जब दिनांक 14 फरवरी 2026 को शाहगंज क्षेत्र स्थित विघ्नेश्वर नाथ मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में लगभग 2000शिवभक्तों और श्रद्धालुओं नेउत्साहपूर्वक भागलिया।
       यह यात्रा करीब 4 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए रामपुरवा शिवाला मंदिर पहुंची, जहां विधिवत समापन किया गया। यात्रा के दौरान पूरा वातावरण ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गुंजायमान रहा। गाजे-बाजे और भक्ति मय संगीत के साथ निकली इस शोभा यात्रा में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा आकर्षक झाँकियाँ भी प्रस्तुत की गईं, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।स्थानीय लोगों का विश्वास है कि यहां सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने वाले हर भक्त की मनोकामना भगवान भोलेनाथ अवश्य पूर्ण करते हैं। महाशिवरात्रि से पहले निकली इस भव्य कलश यात्रा ने एक बार फिर अयोध्या में शिवभक्ति की अलख जगा ।
    महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर गाजे- बाजे के साथ भव्य बारात शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धा से सराबोर इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। डी जे की धुन पर भक्त झूमते नजर आए, वहीं महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगलगीत गाते हुए हर-हर महादेव के जयकारे लगाती रहीं। शिव बारात की शुरुआत क्षेत्र के विघ्नेश्वर नाथ धाम से हुई, जो काली माता मंदिर, हनुमानगढ़ी, केवट नगर, ब्रह्म बाबा स्थान, दुर्गा मंदिर व शिव मंदिर होते हुए शाहगंज बाजार स्थित सिद्धेश्वरनाथ धाम पहुंची। यहां श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इसके बाद बारात सिद्धेश्वर नाथ मंदिर से रमपुरवा स्थित विघ्नेश्वरनाथ धाम शिवाला मंदिर के लिए रवाना हुई। पूरे मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बारात का भव्य स्वागत किया। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ की झांकी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।शिव बारात पुनः सिद्धेश्वर नाथ धाम पहुंचकर संपन्न हुई।
शिव बारात विघ्नेश्वर नाथ धाम के मुख्य पुजारी अमित जोगी के साथ आनंद सोनी, अरविंद यादव ,शिवकुमार, आकाश, सचिन, विपिन, अंकित ,संगीता मिश्रा, गायत्री ,अनूप ,पूनम ,काजल सहित बड़ी संख्या में शिव भक्त शामिल हुए हैं।
हवन-पूजन का सिलसिला प्रारंभ
यात्रा के समापन के पश्चात रामपुरवा शिवाला मंदिर में विधि-विधान से हवन- पूजन का सिलसिला प्रारंभ हो चुका है। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल के जवान तैनात रहे, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो और श्रद्धालु शांतिपूर्वक कार्यक्रम में भाग ले सकें।
   


राजा मानसिंह पर मनमानी का आरोप और विरासत की अस्थिरता का दौर✍️आचार्य डॉ. राधेश्याम द्विवेदी

यह कहानी शाहगंज अयोध्या के वर्तमान राजा लाल अम्बिका प्रताप सिंह के सोशल साइट पर डाले गए एक विवरण के आधार पर आधारित  है।

महाराजा दर्शन सिंह की संताने:

अयोध्या के राजा दर्शनसिंह के तीन बेटे थे - 

1.राजा रामाधीन सिंह

2.राजा रघुबर दयाल सिंह और

3. राजा मान सिंह 

राजा रामाधीन सिंह से मत भिन्नता

राजा रामाधीन सिंह सबसे बड़े होने के नाते राजा बने। उनकी राजकाज में इच्छा कम थी। वे शिव जी परम के भक्त थे । शाहगंज के पास रमपुरवा में में जो पारिवारिक शिव मंदिर है उसी में दोनों समय पूजा पाठ और संध्या आरती किया करते थे । मझले भाई मानसिंह को फौज की जिम्मेदारी मिली हुई थी वह लड़ाई लड़कर जो धन को इकट्ठा करते थे। इससे उनके मन में यह इर्ष्या जग गई कि मेहनत मैं करूं और इसका भोग राजा रामादीन सिंह करें । बड़े होने के कारण राजा रामांधीन सिंह खजाने के मालिक थे और राजा भी थे। मान सिंह इनसे खुश नहीं थे क्योंकि युद्ध जीतकर खजाने को वे भरते और बड़े होने के कारण वह रामाधीन के नियंत्रण में चला जाता था।

भाई की हत्या की साजिश 

मान सिंह अपने भाई रामाधीन सिंह से खुश नहीं रहते थे । वह उनकी हत्या कराना चाहते थे । उन्होंने किले के मुख्य गेट के सामने तोप लगवा दिया था। अपने नौकरों को आदेश दिया था कि जब राजा साहब मंदिर से निकले तो उन पर तोप की बौछार कर दी जाए। 

     जब तत्कालीन रानी साहिबा को इस बात का पता चला तो रानी साहिबा ने राजा साहब से कहा कि आप पीछे के रास्ते से घर जाइए । आपकी हत्या करने का खड्यंत्र रचा जा रहा है। पर राजा साहब नहीं माने और मुख्य गेट से प्रवेश करते हुए तोप के आगे आकर खड़े हो गए। उनमें बड़ा तेज था। वह किसी से डरते नहीं थे। उन्होंने नौकरों से कहा कि तोप में  आग लगाओ । सारे नौकर डर के मारे भाग गए। फिर वहीं से उन्होंने मानसिंह को बुलवाया और कहा, राजा मैं हूं, मैं तुम्हें आदेश देता हूं की तुम तोप में आग लगाओ । मानसिंह थरथर कांपने लगे। वे उन्हें औलाद न होने का शाप भी दिए। घर का माहौल बिगड़ चुका था और एक छत के नीचे रहना मुश्किल हो गया था। इससे बचने के लिए राजा रामाधीन सिंह अयोध्या जिले में स्थित शाहगंज की हवेली छोड़कर महारानी और अपने बड़े बेटे विश्वनाथ सिंह के साथ वाराणसी चले गए। उन्होंने कहा था कि गद्दी सदा निर्माण से चलेगी। यह एक तरह का शाप था।    

रूठे भाई को मानने वाराणसी गए 

वाराणसी में रामाधीन सिंह शिव भक्ति में खूब रम गए और शिव आराधना में खूब प्रसन्न भी रहने लगे थे। मान सिंह ने दो शादियां की थीं दोनों से  मानसिंह को कोई औलाद नहीं हुई। उन्होंने ज्योतिषी की सलाह लिया तो पता चला कि बड़े राजा साहब रामाधीन सिंह का उन्हें शाप लगा हुआ है। जब तक वे वापस हवेली नहीं आएंगे वंश नहीं चलेगा। मान सिंह अपने कुछ और परिजनों के साथ वाराणसी गए । राजा साहब को वापस लेने के लिए उनसे बहुत बिनती की। राजा साहब वापस लौटने से मना कर दिया। तब मान सिंह ने कहा हम आपको वापस लिए बिना नहीं लौटेंगे और ना ही अन्न जल ग्रहण करेंगे। इसी तरह कई दिन बीत गए। 

        रानी साहिबा ने कहा आप अपना फर्ज और भाई परिवार की बात को अपने न्याय के तराजू में तौलिए और जो पलड़ा भारी लगे वैसा निर्णय कीजिए। तीन दिन बाद राजा साहब शाहगंज लौटने को राजी हो गए पर वह यहां का अन्न जल ग्रहण ना करने की प्रतिज्ञा कर लिए थे। उनके साथ ऊंट से प्रयाग जी से पानी आ जाता और वे अपने साथ लाए अन्न को ही ग्रहण किए। शासकीय जीवन में 1253 फसली अर्थात 1843 ई में राजा रामाधीन सिंह के ऊपर रुपया 51,921 की देनदारी थी । उसे भी मानसिंह ने खजाने में जमा करके रामाधीन सिंह का हिस्सा अपने नाम करा लिया था। इस प्रकार सम्पूर्ण सम्पत्ति या जागीर के मालिक मान सिंह बन गए थे। 

भाई के वंशज शाहगंज में 

राजा रामादीन सिंह के पुत्र का नाम विश्वनाथ सिंह, काशीनाथ सिंह और शंकर नाथ सिंह रहा। विश्व नाथ सिंह ने जहर देकर छोटे भाई शंकर नाथ की हत्या करा दी थी । तो शंकर नाथ ने विश्वनाथ को बेअवलाद होने का शाप दे दिया था। जो खुद बरम बाबा बनकर हवेली में अभी भी रहते हैं। काशी नाथ के वंशज लाल धर्मेंद्र नाथ सिंह थे और उनके पुत्र लाल अम्बिका प्रताप सिंह वर्तमान में राजा हैं।जो शाहगंज अयोध्या के महल के एक हिस्से में में रहते हैं। 

भाई राजा रघुबर दयाल सिंह गोंडा और बहराइच के नाज़िम

दर्शन सिंह के सबसे छोटे बेटे का नाम रघुबर दयाल था । राजा रघुबर दयाल सिंह को बस्ती जिले का धनगवां जागीर मिली हुई थी।वह बहराइच के नाज़िम और राजा बहादुर (राय बहादुर से उच्च कोटि की उपाधि) की उपाधि पाए थे। वह भी 1253 फ़सली अर्थात 1843 ई . में गोंडा और बहराइच के नाज़िम हुये और उनको राजा रघुबर सिंह बहादुर की उपाधि मिली थी। 

मानसिंह ने की थी दो शादियां, एक बेटी हुई 

उनके इस कृत्य से बाद में मान सिंह को कन्या रत्न प्राप्त हुई जिसका नाम उन्होंने जगदम्बा देवी रखा।जिसका विवाह मरवया नगर में बाल मुकुंद के पौत्र नृसिंह नारायण के साथ हुआ था, जिनसे महाराजा प्रतापनारायण सिंह ‘ददुआ साहब’ का जन्म हुआ। इन्हीं ददुआ साहब को महाराज मानसिंह की रानी ने गोद ले लिया था। 

अनिश्चितता भरा रहा 17 साल

सन 1870 में राजा मानसिंह की मृत्यु के बाद मेहदौना अयोध्या का राज विभिन्न रूपों में अस्थिर रहा जो 1987 को लाल प्रताप नारायण सिंह को राजा के रूप में प्रिवी कौंसिल से उनको डिग्री मिलने पर स्थिर हो सका था। इस बीच महाराज मानसिंह की विधवा महारानी सुभाव कुँवरि वास्तविक रूप में शासिका रही और प्रतीक रूप में दत्तक पुत्र लाल त्रिलोकी नाथ सिंह भी शासक रहे।

मानसिंह ने अपनी विधवा को वसीयत लिखा 

संवत 1927 वि /11 अक्टूबर 1870 ई में मृत्यु हो जाने के पूर्व ही स्वर्गवासी महाराज मान सिंह ने एक वसियतनामा लिखकर एक सन्दूक़चे में बन्द कर दिया था। वह सन्दूक़चा फैज़ाबाद के हाकिमों ने खोला तो उसमें लिखा था कि हमारे मरने पर हमारी विधवा महारानी सुभाव कुँवरि उत्तराधिकारिणी होगी।

महारानी ने त्रिलोकीनाथ सिंह को दत्तक पुत्र बनाया

राजा मानसिंह की महारानी सुभाव कुँवरि सहिबा ने उसी वसियतनामे के अधिकार से राजा रघुवीर सिंह के कनिष्ठ पुत्र लाल त्रिलोकी नाथ सिंह को गोद ले लिया था। जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि सत्ता उत्तराधिकार और गोद लेने की प्रक्रिया से आगे बढ़े। गोद लेने की इसी कानूनी और पारंपरिक प्रक्रिया के तहत,लाल त्रिलोकीनाथ सिंह को गोद लिया और उन्हें मेहदौना (अयोध्या) का उत्तराधिकारी बनाया था। यह निर्णय फैजाबाद के अधिकारियों द्वारा वसीयतनामा खोलने के बाद लिया गया था,जिसमें वे उत्तराधिकारी बनीं थीं। राजा त्रिलोकी नाथ सिंह नाम मात्र के राजा बन सके थे।

बेटी का विवाह और नाबालिक दौहित्र का गोदनामा

महाराजा मानसिंह के केवल एक बेटी श्रीमती ब्रजविलास कुँवरि उर्फ बच्ची साहिबा थीं। उसमें अपने पिता की वीरता और बुद्धिमत्ता की झलक लिए हुई थी। वह बाल्यकाल से ही युद्ध और प्रशासन में रुचि रखती थी। अक्सर वह अपने पिता के साथ दरबार में बैठकर मामलों को सुनती और सुझाव देती।उनका विवाह आरा के रईस बाबू नरसिंह नारायण जी के साथ हुआ था। उन्हीं के पुत्र लाल प्रताप नारायण सिंह हुये जो ददुआ साहब के नाम से प्रसिद्ध थे। ददुवा साहब नाबालिक थे । अंग्रेजों के कानून के हिसाब से उन्हें वारिस नहीं घोषित किया जा सकता और प्रॉपर्टी की असली मालिक महारानी सुभाव कुंवर बनी रही।

प्रिवी कॉन्सिल ने दौहित्र को राजा माना 

लाल प्रतापनारायण सिंह ने अदालत में दावा कर दिया कि महाराजा मानसिंह के असली उत्तराधिकारी हम हैं। इस पर कई वर्ष तक मुकदमा चला। अन्त के सन् 1887 में प्रिवी कौंसिल से उनको डिग्री मिल गई और वे मेहदौना राज के मालिक हो गये। अभी तक इनकी राजधानी शाहगंज ही रहा।

लेखक परिचय:-

(लेखक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, में सहायक पुस्तकालय एवं सूचनाधिकारी पद से सेवामुक्त हुए हैं। वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश के बस्ती नगर में निवास करते हुए सम सामयिक विषयों,साहित्य, इतिहास, पुरातत्व, संस्कृति और अध्यात्म पर अपना विचार व्यक्त करते रहते हैं। वॉट्सप नं.+919412300183)


Friday, February 13, 2026

साम्राज्य और साहित्य दोनों के सर्जक - अयोध्या के महाराजा मानसिंह आचार्य डॉ. राधेश्याम द्विवेदी


महाराजा मानसिंह को अयोध्या का पावन भूमि भी दीर्घ समय तक अपने अंचल की छाया में ना रख सकी थी। उन्होंने अपने पिता और तातुल्य से बचपन से ही युद्ध- कौशल का साक्षात्कार किया और साम्राज्य को विभिन्न संरचनाओं द्वारा विस्तृतआयाम भी दिया लेकिन मन में वैराग्य आने पर सब कुछ तिलांचलकर वृंदावन में भक्ति रस की साधना में लीन हो शाश्वत साहित्य कासृजन भी किया।

अतीत का इतिहास :- 

शाकद्वीपीय ब्राह्मण सदासुख पाठक के बेटे गोपाल राम पाठक ने अपने बेटे पुरन्दर राम पाठक का विवाह पलिया गाँव के गङ्गाराम मिश्र की बेटी के साथ किया था जो अयोध्या के पलिया में आकर बस गये थे। इनके पांच संताने हुई। जिनका नाम ओरी पाठक उर्फ बख्तावर सिंह, शिवदीन सिंह, दर्शन सिंह, इक्षा सिंह और देवी प्रसाद सिंह था। इनमें से तीन ओरी सिंह , दर्शन सिंह और इच्छा सिंह ने अपने पुरुषार्थ और हुक़्मरानों के हुकुम से अवध अंचल के विभिन्न क्षेत्रों के राजा बन अपने अपने राज्य का विस्तार किया था। शेष दो शिव दीन और देवी प्रसाद के बारे में कोई उल्लेख नहीं मिलता है। प्रतीत होता है कि ये किसी दैवी कारणों या अपने विस्तार वादी भाइयों की उपेक्षा का शिकार हो अपना अस्तित्व बचा ना सके होंगे और इतिहास के पन्ने से सदा सदा के लिए तिरोहित हो गए होंगे।ओरी पाठक उर्फ बख्तावर सिंह निसंतान थे। उन्होंने अपने भतीजे अर्थात भाई दर्शन सिंह के पुत्र मान सिंह को गोद ले लिया था। ओरी पाठक उर्फ बख्तावर सिंह की भांति उनके भाई दर्शन सिंह ने मिलकर मेहदौना की जागीर को बहुत आगे बढ़ाया था। 2/5 पैतृक और दोनों द्वारा अर्जित संपत्ति के मालिक मान सिंह हो ही गए थे। पिता की पीढ़ी में एक मात्र इच्छा सिंह का पृथक अस्तित्व रहा। जो सुल्तानपूर, गोंडा और बहराइच के नाजिम रहे। सरकारी कोष का धन हडपने के जुर्म में उन्हें भी एक ही वर्ष निजामत नसीब रही। 1841 में वे हटा दिए गए थे। इस प्रकार मान सिंह उनके हिस्से के भी वारिस हो गए। उनके शेष दो पितृव्य शिवदीन और देवीप्रसाद के बारे में कोई उल्लेख न मिलने से उनका हिस्सा भी इन्हीं मानसिंह के पास आ गया होगा।

अनेक उपाधियो के धारक :- 

महाराजा मानसिंह को ब्रिटिश सरकार द्वारा नाइटहुड (Knighthood) के तहत सम्मानित व्यक्तियों को दी जाने वाली 'सर' की एक सर्वोच्च उपाधि प्रदान की थी । यह सम्मान कला, साहित्य, खेल, विज्ञान या सार्वजनिक सेवा में असाधारण योगदान के लिए दिया जाता है। उन्हें एक और सम्मानजनक उपाधि बहादुर भी मिली थी जो तुर्की भाषा से आई है, जिसका अर्थ "वीर" या "साहसी" होता है। ब्रिटिश शासन के दौरान, यह उपाधि विशिष्ट जन कल्याणकारी कार्यों या निष्ठापूर्ण सेवा के लिए दी जाती थी ।के.सी.एस.आई.KnightCommander of the Order of the Star of India नाइट कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ इंडिया (KCSI) 1861 में महारानी विक्टोरिया द्वारा स्थापित 'द मोस्ट एक्सॉल्टेड ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ इंडिया' का दूसरा सबसे वरिष्ठ वर्ग था। यह ब्रिटिश राज के दौरान भारतीय रियासतों के शासकों, सरदारों और अधिकारियों को उनकी निष्ठा और सेवाओं के सम्मान में दिया जाने वाला प्रतिष्ठित नाइटहुड  खिताब था। इस गौरव को भी मानसिंह जी ने हासिल कर लिया था।

क़ायमजंग जिसका अर्थ स्थिर या दृढ़ युद्ध होता है। यदि इसे उर्दू/फारसी शब्दों (Qayam = स्थिर, Jang = युद्ध) के संयोजन के रूप में देखा जाए, तो इसका मतलब 'लंबे समय तक चलने वाली' या 'दृढ़ता से लड़ी जाने वाली' लड़ाई हो सकता है। यह एक ऐसी जंग या संघर्ष को दर्शाता है जो रुकी नहीं है और निरंतर जारी है। इस उपाधि को भी मानसिंह जी अर्जित कर चुके थे। इसके अलावा 

द्विजदेव (साहित्यिक ) उपाधि भी उन्होंने अंगीकार कर लिया था और उच्च कोटि की साहित्यिक रचना का सृजन किया था।

जीवन परिचय :- 

‘तारीखें अयोध्या’ की अनुक्रमणिका से ज्ञात होता है कि उनका जन्म मार्ग शीर्ष शुक्ल 5, सं. 1877 तदनुसार 10 दिसंबर 1820 ई को बहराइच, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनका निधन कार्तिक कृष्णा द्वितीया, सं.1927वि.तदनुसार 10 अक्तूबर 1870 को हुआ था। कहीं कहीं उनको 1871 में मृत्यु दिखाया गया है। महाराज मानसिंह द्विजदेव जी का जब देहावसान हुआ तो उनके राजकवि शोक सन्तप्त लक्षिराम जी ने निम्नलिखित छन्द पढ़ा था -

कलित कुशासन पै आसनी कमल करि कामधेनु विविध विवुध वर दै गयौ ।       वेद रीति भेदन सो सुरपुर कीनो गौन । सुमन विमान पै सुरेश आनिलैगयो ।      कवि लछिराम राम जानकी सनेह रचि । अवध सरजू के तीर भारी जस कै गयो। महाराज राजन को सूबे सिरताजन को । मानो मानसिंह एक सूरज अथै गयो ।

- (डा मुनि लाल उपाध्याय 'सरस' कृत - “बस्ती जनपद के छंदकारों का साहित्यिक योगदान” भाग 1 पृष्ठ 41 से उद्धृत )

         राजा दर्शनसिंह के मरने पर सारे राज में गड़बड़ मच गया।जिन ताल्लुकेदारों का राज राजा बख़तावर सिंह ने ले लिया था, सब बिगड़ गये और अपनी-अपनी ज़मींदारी दबा बैठे हुए थे। इन्हें बड़ी सूझ बूझ से राजा मान सिंह ने सुलझाया था। उनके पिता अयोध्या के राजा दर्शनसिंह थे उनके तीन बेटे थे - 

1.राजा रामाधीन सिंह - बड़े होने के कारण राजा रामाधीन पाठक सिंह खजाने के मालिक थे और राजा भी थे। ये बड़े शिव भक्त थे। राज काज में रुचि कम थी। बाद में अपने बड़े बेटे विश्वनाथ सिंह के साथ शाहगंज का महल छोड़ बनारस का रुख कर लिया। वहां वह शिव भक्ति में खूब रम गए और प्रसन्न भी थे। शासकीय जीवन में 1253 फसली अर्थात 1843 ई में राजा रामाधीन सिंह के ऊपर रुपया 51,921- 1.II देनदारी थी । उसे भी मानसिंह ने खजाने में जमा करके रामाधीन सिंह का हिस्सा अपने नाम करा लिया था। इस प्रकार सम्पूर्ण सम्पत्ति या जागीर के मालिक मान सिंह बन गए थे। अपनी पीढ़ी के अपने बड़े भाई और अपना हिस्सा तो इन्होंने पहले ही पा लिया था।

2.राजा रघुबर दयाल सिंह - 

दर्शन सिंह के सबसे छोटे बेटे का नाम रघुबर दयाल था वह बहराइच के नाज़िम और राजा बहादुर (राय बहादुर से उच्च कोटि की उपाधि)की उपाधि पाए थे।वह भी 1253 फ़सली अर्थात 1843ई . में गोंडा और बहराइच के नाज़िम हुये और उनको राजा रघुबर सिंह बहादुर की उपाधि मिली। राजा रघुबर दयाल सिंह को बस्ती जिले का धनगवां जागीर मिली हुई थी। बस्ती जिले के हर्रैया तहसील के परशुराम पुर ब्लाक में गोण्डा के सीमा पर धनुगवां के दो गांव है एक धनुगवां खुर्द और दूसरा धनुगवां कला जो बस्ती से 52 किमी. और परशुरामपुर से 8- 9 किमी. की दूरी पर बस्ती गोंडा के सीमा पर यह गांव पर बसा हुआ है।

3.हनुमान सिंह उर्फ राजा मान सिंह द्विजदेव  :- 

इनको फौज की कमान मिली हुई थी। जमींदारी छोड़ अंग्रेजों की शरण में जाने की मंत्रणा इनके कुल खानदान में हो रही थी। इनके कुछ और प्रतिष्ठित अधिकारियों ने यह निश्चय किया कि ये अपना देश छोड़ कर अंग्रेजी राज में चले जायें। जो धन अपने पास है उससे दिन कट जायँगे। उस समय महाराजा मानसिंह जिनका पूरा नाम हनुमानसिंह था, केवल 18 वर्ष के थे।उनकी छोटी अवस्था के कारण उनकी कोई सुनता न था। महाराजा मानसिंह में उत्साह भरा हुआ था। उन्होंने यह सोचा कि बादशाही को छोड़ कर अंग्रेजी राज में जाकर रहना, खाना और पाँव फैला कर सोना बनियों का काम है। हमारे पूर्व-पुरुषों   ने बड़ी वीरता दिखाई जिससे उनको इतनी प्रतिष्ठा मिली। हमको भी चाहिये कि ऐसे राज को न छोड़ें जो लाखों रुपये के व्यय से प्राप्त हुआ है। लोग यही कहेंगे कि राजा दर्शनसिंह के मरने पर उनकी सन्तान में कोई ऐसा न निकला जो राज को सँभालता और अपने घर को देखभाल करता। हम लोग ऐसे उत्साहहीन हुये कि बिना लड़े भिड़े अपने बाप दादों की कमाई खो बैठे।"

राजकवि लक्षिराम लछिराम के भाव- 

दरसनसिंह नरेस भी, राजन को सिर मौर।बादसाह मनसब दियौ,देसअवध सब ठौर।श्री सलतनत बहादुरी, कीने भुजबल बैस।अरि-गन-गजपै सिंह सौं दरसनसिंह नरेस।तिनको लघुभूपालमनि,मानसिंह महाराज।जिनकीनेलछिरामकौं,निजद्वारे कविराज।।

    इनको अपनी वीरता तथा कौशल के कारण राजाबहादुर की उपाधि मिली थी। राज्य में अशांति होने पर इन्होंने अनेक बार राज्य-व्यवस्था कायम की थी। तीन डाकुओं को बंदी बनाने पर इन्हें 11 तोपों की सलामी, ईरान के बादशाह की तलवार, झालरदार शामला, ताज के आकार की टोपी तथा पालकी उपहार में दी गयी थी। इन्होंने ‘अवध की संधि’ में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिससे सन् 1869 में इन्हें ‘नाइट कमांडर आफ दी स्टार आफ इंडिया’ की उपाधि से विभूषित किया गया। किंवदंती है कि द्विजदेव ने भिनगा नरेश पर आक्रमण किया। राजा ने द्विजदेव को एक कवित्त लिखकर भेजा –

बिनु मकरंद बृंद कुसुम समूहन के,

कौलों दिन बीतिहैं मलिदं के कलीन तें।

बिनु चारु चेटक चिलक चोखी चंद्रिकाकी,

कौलों हौंस राखिहैं चकोर चिनगीन तें।।

जुबराज कौलों बिनु ब्रजराज प्रानप्यारे,

 कौन जिय राखिहै या मदन मलीन तें।

मुकुट कलिज मानसर बिनु आली अब,

कौलों काल कटिहैं मराल पोखरीन तें।।’’

       इसका उत्तर द्विजदेव ने इस प्रकार दिया था –

आजु तैं कोटि हार बरीस लौं, 

रीति यहै नित ही चलि आई।

लाहु लह्यो तिनहीं जग में जिन्ह, 

कीन्हीं कछू न कछू सिवकाई।

ऐ नृपहंस! विचार विचारु, 

रहौ किन आपने काज लजाई।

आपही दूरी बसे तो कहा 

कहौ मानसरोवर की कृपनाई।।

    इस प्रकार युद्ध समाप्त हो गया। द्विजदेव के हृदय की सरसता उनकी समरतत्परता के साथ ही प्रस्तुत थी जो कठोरत एवं मृदुता का अपूर्व समन्वय उपस्थित करती है। सं. 1913 में बादशाह की मृत्यु हो जाने के पश्चात् इन्हें अंग्रेजों की शत्रुता का भरपूर सामना करना पड़ा, किंतु कुछ ही समय पश्चात् सं. 1916 वि. में लखनऊ दरबार में अंग्रेजी शासन की ओर से इन्हें ‘महाराजा’ की तथा सं. 1926 वि. में ‘के.सी.एस.आई.’ की उपाधियाँ मिलीं।

मानसिंह महाराज को, छायो प्रबल प्रताप।सुहृद सुमन सीतल करन,अरि घन-वन-तन ताप।।

जाकौ जस लखि भुअन में, चंद चंद अनुरूप।

कबिगन कौ सुरतरु सुभग, सागर सील स्सरूप।।

 x        x        x       x         x             

मानसिंह महाराज को, सुभा सितारा हिंद

कायमगंज बहादुरी, के.सी.एस. कल इंद।।

विरोधियों को मात दिया :- 

ऐसा विचार कर के उन्होंने अपने भाईयों से कहा कि आपलोगअंग्रेजी राज में जायँ,  मैं यहीं रहूँगा। उनके पास उस समय न कोष था और न सेना थी। इसी से बिना पूछे थोड़े से वीरों के साथ निकल पड़े और कुछ विरोधियों से भिड़ गये। इसमें उनकी जीत हुई। इससे उनके सारे राज में उनकी धाक बंध गई। उस समय किसी कारण से राजा बखतावरसिंह बादशाही में नजरबन्द थे। महाजन से 3 लाख रुपये लेकर उन्हें भी छुड़ाया और राजा बख्तावरसिंह फिर दरबार में पहुँच गये। महाराजा मानसिंह के सुप्रबन्ध का समाचार बादशाह के कानों तक पहुँचा। 

प्रजा की रक्षा की प्राथमिकता:- 

महाराजा मानसिंह का उदय अयोध्या का महल उस समय शांति और गर्व दोनों का प्रतीक था, लेकिन राजा दर्शन सिंह के निधन के बाद राज्य में हलचल की लहर दौड़ गई। लोगों के मन में भय और अनिश्चितता ने जगह बना ली थी। वहीं, युवा मानसिंह, जिसे लोग प्यार से हनुमान सिंह कहते थे, अपने पिता की मृत्यु की खबर सुनकर गंभीर हो गया। "मैं अब अकेला हूँ... पर प्रजा को मेरी रक्षा चाहिए," मानसिंह ने खुद से कहा, उसकी आँखों में वीरता और दृढ़ संकल्प की झलक थी।

युद्ध और प्रशासन :- 

अयोध्या के चारों ओर के क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखना महाराजा मानसिंह के लिए चुनौतीपूर्ण कार्य था। विद्रोही और डाकू लगातार राज्य की सीमाओं को असुरक्षित बनाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन महाराजा के साहस और दूरदर्शिता ने उन्हें कभी पीछे नहीं हटने दिया। वे सब बाधाओं को पार करते हुए आगे बढ़ते रहे।

सूरजपुर गढ़ी में कैदियों को मुक्त कराया 

एक दिन सूचना मिली कि सूरजपूर की गढ़ी में बंदियों को कैद कर लिया गया है। महाराजा ने तुरंत अपने सेनापतियों को बुलाया। "तीन हजार सिपाही गढ़ी में हैं," सेनापति ने डरते हुए कहा, "यदि हम सीधे हमला करेंगे तो भारी नुकसान हो सकता है।"

       मानसिंह ने शांत स्वर में उत्तर दिया, "हमारा उद्देश्य केवल जीत नहीं, बल्कि न्याय और प्रजा की रक्षा है। जो रास्ता सबसे कठिन है, वही हमें अपनाना होगा।" रात के अंधेरे में महाराजा ने गुप्त मार्गों से सेना भेजी। स्वयं महाराजा एक छोटी इकाई के साथ गढ़ी में घुसा। तलवारों की चमक, युद्ध की चिल्लाहट और सिपाहियों की दौड़- हर क्षण रोमांच से भरा हुआ था।          राज्य के विद्रोहियों ने इस अवसर का फायदा उठाना शुरू कर दिया। तीन हजार सिपाही अचानक सूरजपूर की गढ़ी में बंदियों को कैद कर रहे थे। कोई भी सामान्य सेनापति इतनी संख्या के सामने डर जाता, लेकिन मानसिंह ने अपनी तलवार उठाई और रणनीति बनाई। उसने रात के अंधेरे का फायदा उठाया। गुप्त मार्गों से सेना को भेजा और स्वयं गढ़ी में घुसा। भीषण युद्ध हुआ। तलवारें चमकीं, घोड़े दौड़े, और चिल्लाहटें गूंज उठीं। तीन हजार सिपाही भयभीत हो गए और बंदियों को मुक्त करने के बाद भाग खड़े हुए।अंततः तीन हजार सिपाही भयभीत होकर भाग खड़े हुए, और बंदियों को मुक्त कराया गया।

     जैसे ही वह बाहर आया, सैनिकों ने नतमस्तक होकर कहा, "महाराज, आपकी वीरता ने हमें जीने की राह दिखाई।" मानसिंह ने गंभीरता से उत्तर दिया, "वीरता केवल युद्ध में नहीं, बल्कि न्याय और प्रजा की रक्षा में है। हम अयोध्या को सुरक्षित रखेंगे, चाहे किसी भी कीमत पर।”

     इस घटना के बाद महाराजा मानसिंह की ख्याति दूर -दूर तक फैल गई। राज्य के लोग उसे केवल राजा नहीं, बल्किअयोध्या का संरक्षक और धर्म का प्रहरी माननेलगे।

सूरजपुर के किले पर विजय:- 

राजा मान सिंह ने  सूरजपुर के किले पर विजय प्राप्त की और  दिल्ली के राजा ने उन्हें "राजा-बहादुर" की उपाधि से सम्मानित किया। बाद में "कायम - जंग" की उपाधि उन्हें प्रदान की गई। जब राजा बख्तावर सिंह की मृत्यु हुई, तो मान सिंह  अयोध्या सहित पूरे क्षेत्र के शासक बन गए। उन्हें लखनऊ दरबार में 1859 में रु। 7000 की राशि के साथ "महाराजा " की उपाधि दी गई थी। वे इस क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण तालुकदारों में से एक थे और उन्हें ब्रिटिश साम्राज्य द्वारा नाइट कमांडर्स स्टार ऑफ़ इंडिया (KCSI) का खिताब भी दिया गया था। 

सीहीपूर के विद्रोहियों का दमन :- 

कुछ महीनों बाद सीहीपूर में डाकूओं का आतंक बढ़ गया। महाराजा ने बिना किसी विलंब के अभियान शुरू किया। उन्होंने छिपकर गढ़ी के आसपास की पहाड़ियों पर कब्ज़ा किया, और रणनीति के अनुसार हमला किया। डाकुओं ने कभी मुकाबला नहीं किया- उनकी हिम्मत महाराजा की दूरदर्शिता और वीरता के सामने ठहर नहीं सकी।उनकी रणनीति, साहस और दूरदर्शिता ने राज्य की स्थिरता और प्रजा की सुरक्षा सुनिश्चित की।महाराजा मानसिंह ने न केवल युद्ध कौशल में महारत हासिल की, बल्कि प्रशासन में भी अपनी बुद्धिमत्ता दिखाई। उन्होंने जनता की समस्याओं को ध्यान से सुना, कर प्रणाली में सुधार किया और किसानों के लिए नई योजनाएँ बनाईं।

    एक रात, अपने निजी कक्ष में बैठकर उन्होंने चुपचाप कहा, "मेरे पिता ने मुझे वीरता और धर्म की नींव दी। अब यह जिम्मेदारी मेरी है कि मैं इसे आगे बढ़ाऊँ। अयोध्या केवल हमारी धरती नहीं, बल्कि हमारे वंश की पहचान है।"

     उस समय महाराजा के मन में एक अटूट विश्वास और निश्चय था-वीरता, न्याय और धर्म का पालन ही शाकद्वीपी वंश की असली शक्ति है।

शाहगंज के विद्रोहियों का दमन :- 

सीहीपुर की भांति शाहगंज की गढ़ी पर विद्रोहियों को परास्त करना भी महाराजा के साहस और चतुराई का प्रतीक बना। उन्होंने न केवल तलवार और सेना का उपयोग किया, बल्कि कूटनीति और प्रशासनिक उपायों का भी सहारा लिया।

प्रशासन में सुधार :- 

युद्ध की समाप्ति के बाद महाराजा ने प्रशासन में सुधार किए। उन्होंने कर प्रणाली में पारदर्शिता लाई, किसानों और व्यापारियों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की, और न्यायप्रियता के नए मानक स्थापित किए। एक शाम महाराजा अपने निजी कक्ष में बैठकर चुपचाप बोले, "युद्ध केवल शक्ति का खेल नहीं है। यदि हम न्याय, धर्म और प्रजा की रक्षा के उद्देश्य से लड़ें, तो हर कठिनाई संभव है। यही वीरता और शासन का असली अर्थ है।"

   महाराजा मानसिंह की यह दृष्टि अयोध्या को न केवल सामरिक दृष्टि से सुरक्षित रखती थी, बल्कि राज्य में स्थिरता और प्रजा में विश्वास भी बनाए रखती थी।

वंश और उत्तराधिकार :- 

अयोध्या का सिंहासन केवल शक्ति का प्रतीक नहीं था; यह वंश और धर्म की विरासत भी था। राजा दर्शन सिंह और महाराजा मानसिंह ने अपने जीवनकाल में अपने उत्तराधिकारियों को तैयार किया ताकि उनका राज्य सुरक्षित और प्रजा खुशहाल रहे। कार्तिक कृष्णा द्वितीया, सं.1927 वि. को महाराजा मानसिंह का देहावसान हो गया। मान सिंह ने दो शादियां की थीं दोनों से  मानसिंह को कोई औलाद नहीं हुई। वे निसंतान थे। इनकी एक कन्या थी, जिसका विवाह मरवया नगर में बाल मुकुंद के पौत्र नृसिंह नारायण के साथ हुआ था, जिनसे महाराजा प्रतापनारायण सिंह ‘ददुआ साहब’ का जन्म हुआ। इन्हीं ददुआ साहब को महाराज मानसिंह ने गोद ले लिया। यही मानसिंह की मृत्यु के पश्चात्, अयोध्या के राजा हुए।

जागीर त्याग कर भक्ति में लीन :- 

1857 के गदर में अंग्रेजों का साथ देने के कारण उन्हें जागीर मिली थी, लेकिन बाद में वे सब कुछ त्याग कर वृंदावन चले गए।उनकी कविता में राधा-माधव प्रेम का चित्रण, प्रांजल भाषा और कवित्त/सवैया छंदों का प्रयोग प्रमुख था।

'द्विजदेव' साहित्यिक उपाधि :- 

रीतिकालीन स्वच्छंद काव्य परंपरा के अंतिम कवि अयोध्या के महाराजा मानसिंह का साहित्यिक नाम 'द्विजदेव' है, जो रीतिकालीन स्वच्छंद मुक्तक काव्य परंपरा के अंतिम प्रसिद्ध कवि माने जाते हैं। वे रीतिकाल के श्रृंगार रस के कवि थे ।वे बड़ी ही सरस कविता करते थे। ऋतुओं के वर्णन इनके बहुत ही मनोहर हैं। इनके भतीजे महाराज थे और बड़ी ही सरस कविता करते थे। ऋतुओं के वर्णन इनके बहुत ही मनोहर हैं। इनकी कविता में सरसता, सरल भाववेग, सुकुमार कल्पना, सूक्ष्म अनुभूति तथा अप्रतिम सौंदर्य बोध है।

     हिन्दी साहित्य के इतिहास में आचार्य रामचन्द्र शुक्ल समेत अनेक विद्वानों ने इन्हें रीतिकाल के शृंगारी कवियों की परम्परा में रीतिमुक्त कविता का अन्तिम प्रसिद्ध कवि माना है। भाषा की प्रांजलता, बखान की सजीवता और भाव-व्यंजना की सूक्ष्मता के साथ द्विजदेव की कविता छप्पय, दोहा, सवैया, घनाक्षरी आदि विभिन्न छन्दों के माध्यम से प्रेम के अनन्य सनातनी प्रतीक राधा-माधव को अपनी कविता का विषय बनाती है। ऐसे भावमयी अलौकिक वर्णन के साथ द्विजदेव भक्ति में संयोग और विरह का अछोर निर्मित करते हैं। इस अध्ययन परक ग्रन्थ को, ऐसे महाकवि के सन्दर्भ में रचा गया है, जिन्हें समकालीन अर्थों में देखने, समझने की नयी दृष्टि मिलती है। द्विजदेव की शृंगारिक कविता को काव्य-रसिकों के बीच पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से प्रणीत यह मनोहारी शोध रीतिकाल को समग्रता में देखने की कोशिश है। इस अध्ययन की गम्भीर अर्थ भंगिमा पूर्वज कवियों के प्रति लेखिका का साहित्यिक अर्थों में कृतज्ञता ज्ञापन है।

1.'श्रृंगारबत्तीसी' 

2.श्रृंगारलतिका'

3. 'शृंगार चालीसी' 

4. 'अवमुक्त पंचदशी' 

5. 'मान मयंक' 

6. 'लतिका सौरभ' 

श्रृंगारलतिका :- 

'श्रृंगारलतिका' का एक बहुत ही विशाल और सटीक संस्करण महारानी अयोध्या की ओर से हाल में प्रकाशित हुआ है। इसके टीकाकार भूतपूर्व अयोध्या नरेश महाराज प्रतापनारायण सिंह जी हैं ।

श्रृंगारबत्तीसी :- 

'श्रृंगारबत्तीसी' भी एक बार छपी थी। द्विजदेव के कवित्त काव्य प्रेमियों में वैसे ही प्रसिद्ध हैं जैसे पद्माकर के। ब्रजभाषा के श्रृंगारी कवियों की परंपरा में इन्हें अंतिम प्रसिद्ध कवि समझना चाहिए। जिस प्रकार लक्षण ग्रंथ लिखनेवाले कवियों में पद्माकर अंतिम प्रसिद्ध कवि हैं उसी प्रकार समूची श्रृंगार परंपरा में ये। इनकी सी सरस और भावमयी फुटकल श्रृंगारी कविता फिर दुर्लभ हो गई।

'मान मयंक' :- 

मान मयंक के अन्तर्गत संकलित छंदों में अधिक संख्या प्रेम रस अथवा शृंगार रस से संबंधित पदों की ही है। यद्यपि शास्त्रीय दृष्टि से तो इनके शृंगार निरूपण का महत्व अधिक नहीं है क्योंकि द्विजदेव रीतिमुक्त काव्य परंपरा के कवि हैं। उन्होंने शृंगार रस का लक्षणबद्ध विवेचन अपने काव्य में नहीं किया है तथापि उनके वर्णन-पक्ष पर दृष्टि डालकर निःसंकोच यह कहा जा सकता है कि कवि ने भावात्मक परितोष के लिए शृंगार रस का जी खोलकर वर्णन किया है। कवि ने नायिका भेद की चर्चा करते हुए शृंगार के दोनों पक्षों संयोग और वियोग का सुंदर ढंग से निर्वाह किया है।

शृंगार चालीसी’:- 

शृंगार चालीसी' में राधा-कृष्ण की प्रेम लीलाओं के स्थान पर लौकिक नायक-नायिका के विरह और मिलन का भी सरस वर्णन मिलता है। 

लतिका सौरभ:- 

दोहा - 

तिन कौ सुत अति अल्प-मति, ‘मानसिंह’ ‘द्विजदेव’।

किय ‘सिँगार-लतिका ‘ललित, हरि-लीला पर भेव॥

भावार्थ: जिनके पुत्र महाराज‘मानसिंह’ ने जिनका कविता का नाम ‘द्विजदेव’ है ‘शृंगार लतिका’ नामक ग्रंथ श्रीराधा कृष्ण की लीला के विषय में लिखा।

भाषा :- 

इनमें बड़ा भारी गुण है भाषा कीस्वच्छता। अनुप्रास आदि चमत्कारों के लिए इन्होंने भाषा भद्दी कहीं नहीं होने दी है। ऋतु वर्णनों में इनके हृदय का उल्लास उमड़ पड़ता है। बहुत से कवियों के ऋतुवर्णन हृदय की सच्ची उमंग का पता नहीं देते, रस्म सी अदा करते जान पड़ते हैं। पर इनके चकोरों की चहक के भीतर इनके मन की चहक भी साफ़ झलकती है। एक ऋतु के उपरांत दूसरी ऋतु के आगमन पर इनका हृदय अगवानी के लिए मानो आप से आप आगे बढ़ता था-

मिलि माधावी आदिक फूल के ब्याज विनोद-लवा बरसायो करैं।

रचि नाच लतागन तानि बितान सबै विधि चित्त चुरायो करैं।

द्विजदेव जू देखि अनोखी प्रभा अलिचारन कीरति गायो करैं।

चिरजीवो बसंत! सदा द्विजदेव प्रसूननि की झरि लायो करैं।।

आजु सुभायन ही गई बाग, बिलोकि प्रसून की पाँति रही पगि।

ताहि समय तहँ आये गोपाल, तिन्हें लखि औरौ गयो हियरो ठगि।

पै द्विजदेव न जानि परयो धौं कहा तेहि काल परे अंसुवा जगि।

तू जो कही सखि! लोनो सरूप सो मो अंखियान कों लोनी गईलगि।।

सुर ही के भार सूधो सबद सुकीरन के 

मंदिरन त्यागि करैं अनत कहूँ न गौन।

द्विजदेव त्यौं ही मधुभारन अपारन सों

नेकु झुकि झूमि रहै मोगरे मरुअ दौन

खोलि इन नैनन निहारौं तौ निहारौं कहा?

सुषमा अभूत छाय रही प्रति भौन भौन।

चाँदनी के भारन दिखात उनयो सो चंद,

गंधा ही के भारन बहत मंद मंद पौन।।


बोलि हारे कोकिल, बुलाय हारे केकीगन,

सिखै हारी सखी सब जुगुति नई नई।

द्विजदेव की सौं लाज बैरिन कुसंग इन

अंगन हू आपने अनीति इतनी ठई।

हाय इन कुंजन तें पलटि पधारे स्याम,

देखन न पाई वह मूरति सुधामई।

आवन समै में दुखदाइनि भई री लाज,

चलत समैं मे चल पलन दगा दई।।


बाँके संकहीने राते कंज छबि छीने माते,

झुकिझुकि, झूमिझूमि काहू को कछू गनैन।

द्विजदेव की सौं ऐसी बनक बनाय बहु,

भाँतिन बगारे चित चाहन चहूँधा चैन

पेखि परे प्रात जौ पै गातिन उछाह भरे,

बार बार तातें तुम्हैं बूझती कछूक बैन।

एहो ब्रजराज! मेरो प्रेमधान लूटिबे को,

बीराखाय आये कितै आपके अनोखे नैन।।


भूले भूले भौंर बन भाँवरें भरैंगे चहूँ,

फूलि फूलि किंसुक जके से रहि जायहैं।

द्विजदेव की सौं वह कूजन बिसारि कूर,

कोकिल कलंकी ठौर ठौर पछिताय हैं

आवत बसंत के न ऐहैं जो पै स्याम तौ पै,

बावरी! बलाय सों हमारेऊ उपाय हैं।

पीहैं पहिलेई तें हलाहल मँगाय या,

कलानिधिकी एकौ कला चलन न पायहैं।।


घहरि घहरि घन सघन चहूँधा घेरि,

छहरि छहरि विष बूँद बरसावै ना।

द्विजदेव की सौं अब चूक मत दाँव, 

एरे पातकी पपीहा तू पिया की धुनि गावैना

फेरि ऐसो औसर न ऐहै तेरे हाथ, 

एरे मटकि मटकि मोर सोर तू मचावै ना।

हौं तौ बिन प्रान, प्रान चाहत तजोई अब,

कत नभ चंद तू अकास चढ़ि धावै ना।।


लेखक परिचय:-

(लेखक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, में सहायक पुस्तकालय एवं सूचनाधिकारी पद से सेवामुक्त हुए हैं। वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश के बस्ती नगर में निवास करते हुए सम सामयिक विषयों,साहित्य, इतिहास, पुरातत्व, संस्कृति और अध्यात्म पर अपना विचार व्यक्त करते रहते हैं। वॉट्सप नं.+919412300183)

  

 

Wednesday, February 11, 2026

अयोध्या के राजा मानसिंह के बीरोचित कार्य:- ✍️आचार्य डॉ राधेश्याम द्विवेदी

महाराजा मानसिंह का जन्म मार्ग शीर्ष शुक्ल 5, सं. 1877 तदनुसार 10 दिसंबर 1820 ई को बहराइच, उत्तर प्रदेश में हुआ था। इनके पिता जी बहराइच के तत्कालीन राजा रहे। हनुमत पाठक उर्फ मान सिंह का शासकीय समय 1830-1870 तक लिखा मिलता है। उन्हीं के समय 1842 ई. से अयोध्या राज सदन कचहरी के लिए प्रयोग में लाया जाने लगा था। पिता दर्शन सिंह का इंतकाल 1844 ई में हो गया था।  1846 में इनके बड़े पिता बख्तावर सिंह का भी इंतकाल हो गया और पूर्ण सत्ता 1844 से ही मानसिंह के हाथ में आ गई थी। 1857 के गदर में अंग्रेजों का साथ देने के कारण उन्हें अंग्रेजों द्वारा इनाम में बड़ी जागीरें मिली थी। इन्होंने ‘अवध की संधि’ में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिससे सन् 1869 में इन्हें ‘नाइट कमांडर आफ दी स्टार आफ इंडिया’ की उपाधि से विभूषित किया है।

      बाद में देश के विरुद्ध अंग्रेजों का साथ देने के कारण उनमें आत्म श्लाघा उत्पन्न हुआ होगा। दरबारी कवियों उनकी देश विरोधी छवि उन्हें बताई होगी।आम जन में उनकी छवि धूमिल हुई होगी और प्रायश्चित स्वरुप उनमें वैराग्य भाव आ गया होगा। सारा ऐश्वर्य त्याग कर वे वृंदावन चले गए और राधा माधव के प्रेम में निमग्न हो गए । उनकी कविता में राधा- माधव प्रेम का चित्रण, प्रांजल भाषा और कवित्त/सवैया छंदों का प्रयोग प्रमुख था। 11 अक्टूबर सन् 1870 ई० को मान सिंह का स्वर्गवास हो गया था।

मानसिंह महाराज को, 

छायो प्रबल प्रताप।

सुहृद सुमन सीतल करन,

अरि घन-वन-तन ताप।।

जाकौ जस लखि भुअन में, 

चंद चंद अनुरूप।

कबिगन कौ सुरतरु सुभग, 

सागर सील स्सरूप

 x        x        x           

मानसिंह महाराज को, 

सुभा सितारा हिंद

कायमगंज बहादुरी, 

के.सी.एस. कल इंद।।

     बड़े पिता बख्तावर सिंह और पिता दर्शन सिंह द्वारा अर्जित मेहदौना की जागीर को संभालने और अयोध्या क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखना महाराजा मानसिंह के लिए चुनौतीपूर्ण कार्य बन गया था। विद्रोही और डाकू लगातार राज्य की सीमाओं को असुरक्षित बनाने की कोशिश कर रहे थे। महाराजा के साहस और दूरदर्शिता ने उन्हें कभी पीछे नहीं हटने दिया। वे सब बाधाओं को पार करते हुए आगे बढ़ते रहे। उनके कुछ प्रमुख बीरोचित कार्य निम्न लिखित हैं - 

1.तीन डाकुओं को बंदी बनाना

तीन डाकुओं को बंदी बनाने पर इन्हें 11 तोपों की सलामी, ईरान के बादशाह की तलवार, झालरदार शामला, ताज के आकार की टोपी तथा पालकी उपहार में दी गयी थी।

 2.बखतावरसिंह को छुड़वाना 

उस समय किसी कारण से राजा बखतावरसिंह बादशाही में नजरबन्द थे। महाजन से 3 लाख रुपये लेकर उन्हें भी छुड़ाया और राजा बख्तावरसिंह फिर दरबार में पहुँच गये। महाराजा मानसिंह के सुप्रबन्ध से ही यह संभव हुआ है।

3.सूरजपूर की गढ़ी फतह करना 

किला सूरजपुर रियासत - बहरेलिया क्षत्रिय (सिसोदिया की शाखा) का जिला बाराबंकी में स्थित है। यह महाराजा ब्रह्म सिंह सिसोदिया द्वारा स्थापित रियासत है। उस समय सूरजपूर का तालुक़द़ार बड़ा अत्याचारी था। बादशाह को यह समाचार मिला कि उसने अपनी गढ़ी में 400 बन्दी बन्द रखे हैं जिनको वह लकड़ी इकट्ठा करके जीते जी भस्म करना चाहता है। बादशाह ने राजा बख्तावर सिंह से कहा कि अपने भतीजे को इस दुष्ट को दण्ड देने के लिये आज्ञा दो। राजा साहब बड़ी चिन्ता में पड़ गये क्यों कि मानसिंह की उस समय उमर कम थी परन्तु बादशाह की आज्ञा कैसे टल सकती थी। महाराजा मानसिंह ने गुप्तचर भेजे तो विदित हुआ कि सूरजपूर के राजा की गढ़ी में 3 हाते हैं। तीन हजार सिपाही हथियारबन्द उपस्थित हैं और ग्यारह तोपें गढ़ी के बुर्ज़ों पर चढ़ी हैं। यह भी निश्चित रूप से विदित हुआ कि परसों सब बन्दी भस्म कर दिये जायँगे। महाराजा साहब ने सोचा कि सेना लेकर चलें तो गढ़ी घिर जायगी परन्तु बन्दी न बचेंगे। इस कारण तीन सौ वीर योद्धा लेकर कुछ रात रहे गढ़ी के पास पहुंचे और चर भेज कर यह जान लिया कि गढ़ी के एक कोने के पहरे वाले किसी काम से गये हुये हैं। महाराजा मानसिंह ने तुरन्त सीढ़ियाँ लगा कर बिना लड़े-भिड़े तीन सौ वीरों के साथ गढ़ी में प्रवेश किया और बन्दियों को और तोपों को अपने अधिकार में कर लिया। गढ़ी वाले चौंके तो चारों ओर से गोलियां चलाने लगे। महाराज मानसिंह ने उन्हीं की तोपें उन पर दागी और दो घण्टे में गढ़ी टूट गई, और अत्याचारी जीता पकड़ लिया गया। गढ़ी के अन्दर एक जगह लकड़ी का ढेर लगा हुआ था। उस दिन जय की दुन्दुभी न बजती तो सारे बन्दी भस्म कर दिये जाते। बन्दी छोड़ दिये गये । उस राजा की एक गढ़ी और थी जिसमें दो हजार सिपाही थे और बहुत सा गोला बारूद और खाने-पीने की सामग्री रक्खी हुई थी। वहाँ ईश्वर की लीला यह हुई कि गढ़ी के रक्षक डर के मारे गढ़ी छोड़ कर भाग गये। बादशाह ने मानसिंह की वीरता से प्रसन्न हो कर उनको राजा मानसिंह बहादुर की उपाधि दी। 

4.सीहीपूर के राजा का दमन 

सीहीपूर परगना पश्चिम राठ तहसील बीकापुर जिला अयोध्या में स्थित है। वीरता का काम जो बादशाह की आज्ञा से किया गया सीहीपूर के राजा का दमन था। इसपर महाराजा मानसिंह को क़ायमजंग का पद मिला और एक विलायती तलवार जो ईरान के बादशाह ने बादशाह नसीरउद्दीन हैदर को उपहार में भेजी थी उनको दी गई। उनके पीछे कर्नल स्लीमन साहब के कहने से उन्होंने भूरे खाँ डाकू को पकड़ा जो काले पानी भेजा गया। इसके उपहार में बादशाह ने महाराजा मानसिंह को ग्यारह फैर तोप की सलामी दी। यह पद किसी को प्राप्त न था।नाज़िमों की सलामी हुआ करती थी परन्तु महाराजा मानसिंह को इस अधिकार के बिना विचारे सलामी मिली। 

5.अजब सिंह डाकू को मारना 

अजब सिंह डाकू के मारने पर झालरदार शमला ताज आकार की टोपी मिली। इसके बाद जब वाजिदअली शाह बादशाह हुये तो अजब सिंह डाकू के मारने पर महाराजा मानसिंह को झालरदार शमला और ताज के आकार की टोपी मिली। 

6.जगन्नाथ चपरासी डाकू को पकड़ना 

जगन्नाथ चपरासी भी बड़ा प्रबल डाकू था। उसके साथ छः सात सौ डाकू रहा करते थे। गाँवों को लूट लेता था और इस पर भी सन्तोष न करके सैकड़ों स्त्री पुरुषों को पकड़ ले जाता और बन्दूक के गज़ लाल करा के उनको दगवाता और उनके इष्ट बन्धुओं से बहुत सा धन लेकर उन्हें छोड़ता था। इसी अवसर पर महाराजा साहेब को एक हवादार भी मिला। तब से हवादार पर सवार हो कर बादशाही ड्योढ़ी तक जाते थे। इस डाकू के पकड़ने में महाराज मानसिंह ने बड़ी वीरता दिखाई थी। अकेले उसको पकड़ने के लिये पहुँचे। उसने कड़ाबीन सर की। वीर महाराज ने लपक कर उसका हाथ उठा दिया। गोलियाँ उनके ऊपर से निकल गई और डाकू पकड़ लिया गया।

7.शाहगंज के विद्रोहियों का दमन 

सीहीपुर की भांति शाहगंज की गढ़ी पर विद्रोहियों को परास्त करना भी महाराजा के साहस और चतुराई का प्रतीक बना। इसी समय बागियों ने शाहगंज की गढ़ी घेर ली और महाराजा साहब के लाखों रुपये के मकान खोद डाले और जला दिये और बहुत सा धन लूट ले गये। परन्तु डेढ़ महीने के घेरे पर बड़ी वीरता से महाराजा साहब ने विद्रोहियों को मार भगाया । इसी अवसर पर राजा रघुवीर सिंह के घर का बहुत सा सामान जो अयोध्या में लाला ठाकुर प्रसाद के घर पर धनवावाँ से भेज दिया गया था विद्रोहो लूट ले गये। इसके कुछ दिन पीछे नानपारे के मैदान में पन्दरह हज़ार बागी इकट्ठा हुये। महाराजा साहब बरगदिया के मैदान में बड़ी वीरता से उनसे भिड़ गये। उस समय गोरों की पल्टन भी आ गई थी परन्तु वह हट गई। केवल तीन तोपखाने महाराजा मानसिंह के साथ रहे। एक ही घण्टे के युद्ध में बागी भाग गये। उन्होंने न केवल तलवार और सेना का उपयोग किया, बल्कि कूटनीति और प्रशासनिक उपायों का भी सहारा लिया।



8.हनुमान गढ़ी विवाद का निपटारा 

इसके लिए उन्हें राजे-राजगान का पद मिला हुआ था। कई वर्ष पीछे जब हनुमान गढ़ी का झगड़ा उठा तो वादशाह ने महाराजा मानसिंह से कहा कि यहाँ तुम हिन्दुओं के सरदार हो। जैसे तुमसे बने इस झगड़े को निपटा दो।

     अन्तिम बादशाह वाजिदअली के समय में एक दुर्घटना हुई। "गुलाम हुसेन नाम का एक सुन्नी फ़क़ीर हनूमानगढ़ी के महन्तों के यहाँ से पलता था। वह एक दिन बिगड़ बैठा और सुन्नियों को यह कह कर भड़काया कि औरङ्गजेब ने गढ़ी में एक मसजिद बनवा दी थी उसे बैरागियों ने गिरा दिया। इस पर मुसलमानों ने जिहाद की घोषणा कर दी और गढ़ी पर धावा बोल दिया। परन्तु हिन्दुओं ने उन्हें मार भगाया और वे जन्मस्थान की मसजिद में छिप गये। कप्तान आर, मिस्टर हरसे और कोतवाल मिरजा मुनीम बेग ने झगड़ा निपटाने का बड़ा उद्योग किया। बादशाही सेना खड़ी थी परन्तु उसको आज्ञा थी कि बीच में न पड़े। हिन्दुओं ने फाटक रेल दिया और युद्ध में 11 हिन्दू और 75 मुसलमान मारे गये। दूसरे दिन नासिरहुसेन नायब कोतवाल ने मुसलमानों को एक बड़ी क़बर में गाड़ दिया जिसे गंजशहीदाँ कहते हैं। 

     इसके पीछे मुसलमानों ने वाजिदअली शाह को अर्ज़ी दी कि हिन्दुओं ने मसजिद गिरा दी। इसके प्रतिकूल भी कुछ मुसलमानों ने अर्ज़ी भेजी। बादशाह के एक अर्ज़ी पर यह लिखा।

हम इश्क़ के बन्दे हैं 

मज़हब से नहीं वाक़िफ़।

गर काबा हुआ तो क्या,

बुतखाना हुआ तो क्या ?

    बादशाह ने एक कमीशन बैठाया जिसने महन्तों को जिता दिया। इस न्याय से संतुष्ट होकर लार्ड डलहौज़ी ने बादशाह को मुबारक- बादी दी।

      परन्तु मुसलमान सन्तुष्ट न हुये और लखनऊ जिले की अमेठी के मोलवी अमीर अली ने हनूमान गढ़ी पर दूसरा धावा मारने का प्रबन्ध किया। बादशाह ने मना किया परन्तु उसने न माना और रुदौली के पास शुजागञ्ज में मारा गया। इसके पीछे बादशाह तख्त से उतार दिये गये और नवाबी का अन्त हो गया।

    इस मामले की जाँच में मुसलमानों ने एक फ़रमान पेश किया था जिसमें लिखा था कि हनुमान गढ़ी के भीतर एक मसजिद है। महाराजा साहब को एक चर से यह समाचार मिला कि यह फ़रमान अवध के काजी का बनाया हुआ है और उसके पास दिल्ली के बादशाह नव्वाब शुजाउद्दौला आदि की मुहरें हैं। महराजा साहब ने काजी के, घर की तलाशी ली तो दिल्ली के बादशाहों, नव्वाब शुजाउद्दौला, नव्वाब आसफउद्दौला, नव्वाब सआदतअली खाँ और कई नाज़िमों, की मुहरें निकलीं । 

    उन मुहरों को महाराज मानसिंह ने प्रार् साहब को सौंप दिया। प्रार् साहब ने उन मुहरों को देखा तो बनावटी फरमान पर उन्हीं में की कुछ मुहरें लगी थीं। पार् साहब ने उन मुहरों को बादशाही दरबार में भेज दिया। इस कारगुजारी के बदले बादशाह ने राजा मानसिंह को राजे-राजगान का पद दिया। इसके कुछ दिन पीछे लखनऊ की बादशाही का अन्त हो गया और अंगरेजी राज स्थापित हुआ।

9.तीस अंग्रेजों मेमों बच्चों को शाहगंज के किले में सुरक्षित रखा

गदर हो जाने पर फैजाबाद में दो पल्टनें, एक रिसाला और दो तोप- खाने बागियों के हाथ में रहे और सुल्तानपूर की पल्टन भी उनसे मिलने पा रही थी। महाराजा मानसिंह के पास कोई सामान न था तो भी उन्होंने अपना धन और अपना प्राण अंग्रेजों को निछावर करके फैजाबाद के तीस अंग्रेजों मेमों और बच्चों समेत अपने शाहगंज के किले में सुरक्षित रक्खा और आप विद्रोहियों का सामना करने के के लिये डटे रहे । फिर उनको अपने सिपाहियों की रक्षा में गोला गोपालपूर पहुंचा दिया। इसी अवसर में चार मेमें और आठ अंग्रेजी बच्चे घाघरे के मांझा में बिना अन्न-जल मारे-मारे फिरते थे। महाराजा साहब ने सवारियाँ भेज कर उन्हें बुला लिया और पन्द्रह दिन तक अपने घर में रक्खा और फिर उनके कहने पर सौ कहार और 36 पालकी कर के उनको प्रासबर्न साहब के पास बस्ती भेज दिया। इस पर लारेन्स साहब बहादुर ने उनको दो लाख रुपया और जागीर देकर महाराजा का पद दिया और यह भी कहा कि महाराज के वकील को अवध में जमीदारी दी जायगी।

10.खैरख्वाही की प्रशंसा 

महाराजा मानसिंह को अंग्रेज़ी सरकार की खैरख्वाही करने पर भी अपने देश की भलाई का विचार रहा जिसका प्रमाण एक परवाना हमारे पास है जो उन्होंने लाला ठाकुरप्रसाद को लिखा था। उसका सारांश यह है:—

"मित्रवर लाला ठाकुरप्रसाद जी,

प्रकट है कि आज-कल लखनऊ खास में सरकारी अमलदारी हो गई है और विद्रोह के कारण हज़ारों आदमी मारे जा रहे हैं। लखनऊ का झगड़ा हमको विदित है इस लिये तुमको लिखा जाता है कि पत्र के पाते हज़ार काम छोड़ कर इस काम को प्रधान मानकर हाकिमों के पास जाकर विनती करके हमको सूचना दो .⁠.⁠. सफलता होने पर तुम्हारी सन्तान का पालन पीढ़ी दर पीढ़ी होगा।"

11'अवध की संधि’ में महत्वपूर्ण भूमिका

इन्होंने ‘अवध की संधि’ में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 7 फरवरी 1856 को, लॉर्ड डलहौजी ने कथित आंतरिक कुशासन के आधार पर वाजिद अली शाह को पदच्युत करने का आदेश दिया। यह डलहौजी के व्यपगत सिद्धांत के अनुरूप था , जिसके अनुसार यदि किसी राज्य में कुशासन होता तो अंग्रेज उस पर कब्जा कर लेते थे। अवध राज्य को फरवरी 1856 में मिला लिया गया था।

          1858 में अवध ने दूसरों भारतीय रियासतें से मिलकर ब्रिटिश राज के ख़िलाफ़ विद्रोह में हिस्सा लिया, प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के आख़िरी सैनिक अभियान में। इस विद्रोह को बंबई के ब्रिटिश सेना ने हरा दिया शीघ्र अभियान में। 1859 तक विद्रोहियों छापेमार लड़ाई लड़ते रहे। इस बग़ावत को "अवध अभियान" भी कहलाया जाता है।व्यपगत का सिद्धान्त के ज़रिए अवध के राज्य-हरण करने के बाद ब्रिटिश ने अवध क्षेत्र को उत्तर-पश्चिमी प्रान्त का हिस्सा बना दिया। अवध का उत्तर- पश्चिमी प्रांतों में विलय 1859 में हुआ था। जिससे सन् 1869 में राजा मानसिंह को ‘नाइट कमांडर आफ दी स्टार आफ इंडिया’ की उपाधि से विभूषित किया गया था।

12.विशम्भरपूर उपहार में मिला 

महाराजा मानसिंह को इन खैरख्वाहियों के बदले गोंडा ज़िले का तालुक़ा विशम्भरपूर उपहार में दिया गया और सात हजार रुपये की खिलत मिली और महाराजा की पदवी दी गई। उस सनद की प्रतिलिपि हमारे पास अब तक रक्खी है।

         महाराजा मानसिंह का 11 अक्टूबर सन् 1870 ई० को स्वर्गवास हो गया। महाराजा साहब वीर होने के अतिरिक्त बड़े राजनीतिज्ञ और बड़े विद्वान और गुण ग्राहक थे। उनके दरबार में पंडित प्रवीन आदि अनेक अच्छे कवि थे और आप द्विजदेव उपनाम से कविता करते थे। उनकी रची शृङ्गारलतिका नायिकाभेद का उत्तम ग्रन्थ है। 

लेखक परिचय:-

(लेखक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, में सहायक पुस्तकालय एवं सूचनाधिकारी पद से सेवामुक्त हुए हैं। वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश के बस्ती नगर में निवास करते हुए सम सामयिक विषयों,साहित्य, इतिहास, पुरातत्व, संस्कृति और अध्यात्म पर अपना विचार व्यक्त करते रहते हैं। वॉट्सप नं.+919412300183)



Tuesday, February 10, 2026

लछिराम के ‘प्रताप रत्नाकर’ ग्रन्थ के आधार पर अयोध्या के महाराजा मानसिंह 'द्विजदेव' की जीवन गाथा ✍️आचार्य डॉ राधेश्याम द्विवेदी


लछिराम (1841-1904) का परिचय - 
लछिराम का जन्म संवत् 1898 में पौष शुक्ल 10 तदनुसार 1841 ई. को अमोढ़ा शेखपुरा (जि. बस्ती) उत्तर प्रदेश में हुआ था। पिता पलटन ब्रह्मभट्ट ब्राह्मण थे। राजा अमोढ़ा इनके पूर्वजों को अयोध्या से अमोढ़ा लाए थे। ये कुछ दिन अयोध्या नरेश महाराज मानसिंह (प्रसिद्ध कवि द्विजदेव) के यहाँ रहे। इस कुल में कवियों की परंपरा विद्यमान थी।
अयोध्या महाराजा प्रथम आश्रयदाता:- 
सर मानसिंह 'द्विजदेव' उपनाम लिखते थे जो उच्च कोटि के कवि थे , जहाँ लछिराम जी ने अपने 16 वर्ष की अवस्था में सं० 1914 तदनुसार 1857 ई में सर्वप्रथम पहुँचे थे। मानसिंह लछिराम को बहुत मानने लगे थे। उन्होनें अपनी पद्धति से लछिराम जी को शिक्षा देकर काव्य रचना में निपुण बनाया। वहीं पर इन्हें कविराज की उपाधि भी मिली । 
लच्छीराम का परम्परागत पहनावा :- 
वे पुराने ढंग के कवि थे, पुराने ढंग की पगड़ी पहनते और लाठी बाँधते थे, तथापि पुरानी चाल के जूतों की जगह आप बूट पहनते थे। अयोध्या में रहते हुए उन्होंने एक राम मंदिर बनवाया; कई कुएँ खुदवाए; और कई बाग़ भी लगवाए थे। उन्होंने अपनी जाति के बहुत-से लड़कों के पढ़ने का अच्छा खासा प्रबंध कर दिया था। सुनते हैं, दो-एक पंडित भी उन्होंने पढ़ाने के लिए रखते थे, और एक पाठशाला भी खोल रखी थी। वे अपने आठ-नौ वर्ष के पुत्र और उसकी माँ को अयोध्या में अपने साथ रखे हुए थे।
'मानसिंह’जंगाष्टक’:- 
मानसिंह के प्रति उन्होंने 'मानसिंह' जंगाष्टक' नामक ग्रन्थ लिख रखी थी। मानसिंह जब तक जीवित रहे तब तक लक्षिराम को अयोध्या दरबार से 1200 रूपया मासिक पेंशन मिलती रही। उस दरबार में लछिराम के अतिरिक्त जगन्नाथ अवस्थी, बलदेव तथा पं० प्रवीन आदि अन्य कवि भी राजाश्रम में पल रहे थे। 
- (डा मुनि लाल उपाध्याय 'सरस' कृत - “बस्ती जनपद के छंदकारों का साहित्यिक योगदान” भाग 1 पृष्ठ 41 से उद्धृत )

लच्छिराम की अयोध्या में मृत्यु :- 
लछिराम का भाद्रपद कृ.11सं.1961 (तदनुसार 1904 ई ) को अयोध्या के प्रमोद बन में शरीरांत हुआ था । वे रीतिबद्ध परंपरा के व्यापक प्रचार प्रसार वाले राज कवि थे। उस समय भारत के प्रत्येक कोनो में इनको अच्छी ख्याति मिल चुकी थी। आचार्य कवि लछिराम भट्ट नामक विषय पर डा. राम फेर त्रिपाठी ने शोध प्रवन्ध भी प्रस्तुत किया है। इसको , अन्य तत्कालीन साहित्य तथा परिवारी जनों से व्यक्तिगत सम्पर्क कर डा.मुनि लाल उपाध्याय 'सरस' जी ने भी इनका बहुत उच्चकोटि का मूल्यांकन “बस्ती जनपद के छन्दकारों का साहित्यिक योगदान” भाग एक के पृष्ठ 57 पर किया है-“आचार्य कवि लछिराम भट्ट बस्ती जनपद के छन्द परम्परा के विकास के वर्चस्वी छन्दकार थे। पीताम्बर से लेकर लछिराम तक जो छन्द परम्परा का विकास बस्ती जनपद के काव्य भूमि पर सतत रुप से हुआ उसमें छन्द परम्परा के आदि चरण के स्थाई स्तम्भ के रुप में लछिरामजी ने परवर्ती छन्दकारों को मानक छन्द विधान प्रस्तुत किया और भविष्य के लिए एक एसी छन्द परम्परा का मार्ग दर्शन दिया है, जिसमें छन्दों के आचार्य रंगपाल जी, बलराम मिश्र द्विजेश, जनार्दननाथ त्रिपाठी गोपाल, राम चरित पाण्डेय पावन आदि के मध्य चरण को सुविकसित और पल्लवित किया है। संक्षिप्त में जनपदीय छन्द परम्परा को विकसित, पुष्पित और पल्लवित करने में लछिरामजी का योगदान गौरवशाली और स्तुत्य रहा है।”

प्रताप रत्नाकर’के आधार पर महाराजा मानसिंह द्विजदेव के वंश का परिचय :- 
हिन्दी साहित्य के रीतिकाल में मान सिंह 
'द्विजदेव' ऐसे कवि हैं, जिन्होंने किसी राजदरबार में आश्रय ग्रहण नहीं किया, वरन् वे स्वयं अनेक कवियों के आश्रय दाता थे। द्विजदेव का वास्तविक नाम मानसिंह था, वह अयोध्या के महाराजा थे। वे अपने दरबार के विविध कवियों के साथ अपना अधिकांश समय व्यतीत करते थे। वास्तव में वे एक विशाल कवि समाज के संरक्षक थे। इन्हीं के दरबार के प्रसिद्ध कवि लछिराम ने संवत् 1937 (सन 1880 ई ) में ‘प्रताप रत्नाकर’ ग्रंथ की रचना करके महाराजा मानसिंह के पूर्वजों का विस्तार से परिचय दिया था। इस ग्रंथ के अनुसार द्विजदेव शाकद्वीपी ब्राह्मण थे। इनके प्रपितामह श्री गोपाल भोजपुर के निवासी थे किन्तु कालान्तर में वे अयोध्या के शाहगंज में आकर रहने लगे थे। श्री गोपाल के पुत्र का नाम पुंरदरराम था। पुरंदरराम के चार पुत्र हुए – बख्तार सिंह, दरसन सिंह,इच्छा सिंह और देवी प्रसाद। बख्तार सिंह के व्यक्तित्व से लखनऊ के नवाब सआदत अली अत्यधिक प्रभावित हुए और इन्हें रेजिडेंट से पत्र-व्यवहार के कार्य के लिए अपनी सेवा में ले लिया। ये स्वभाव से अत्यंत दानी एवं धार्मिक थे। एक समय इन्होंने नवाब की प्राण रक्षा की थी। जिसके फलस्वरूप इन्हें पलिया की जागीर और सौ सवारों की अफसरी प्राप्त हुई। नवाब गाजीउद्दीन हैदर ने इन्हें महाराजा की उपाधि प्रदान की। कुछ समय पश्चात् ये बहराइच के प्रांताध्यक्ष नियुक्त हुए तथा राजा की उपाधि से विभूषित हुए –
पाठक बिलसैया नगर, भुजपुर बासमहान।
श्री गोपाल गुपाम सम, दीनै अनियम दान।
सो इत आये अवध कौं, मंडन करनसुबेस।
साहगंज पलियार ए, परम प्रकास प्रबेस।।
प्रगट भए तिनके सुअन, सुभग पुरंदरराम।
पुहुमि पुरंदर ह्वै रह्यौ, जिनकौ जसअरुनाम
चारु चारि फल से प्रगट,तिनके चंदनचारि।
श्री बख्तावरसिंह नृप,कीरति जात सँवारि।
      महाराज बख्तारवसिंह के अनंतर यह मनसब महाराजा दरसनसिंह को मिला। इन्हें अपने बाहुबल के कारण ‘सलतनत बहादुर’ की उपाधि तथा अवध का राज्य प्राप्त हुआ। दरसनसिंह के तीन पुत्र हुए-रामाधीन सिंह, रघुवर सिंह तथा मान सिंह 
दर्शन सिंह के बारे में लछिराम के भाव- 
दरसनसिंह नरेस भी, राजन को सिर मौर।
बादसाह मनसब दियौ,देसअवध सब ठौर।
श्री सलतनत बहादुरी, कीने भुजबल बैस।
अरि-गन-गज पै सिंह सौं दरसनसिंहनरेस।
तिनको लघु भूपालमनि,मानसिंहमहाराज।
जिनकीने लछिरामकौं,निजद्वारे कविराज।  
     ‘तारीखें अयोध्या’ की अनुक्रमणिका से ज्ञात होता है कि महाराजा मानसिंह का जन्म मार्गशीर्ष शुक्ल 5, सं. 1877 (10 दिसम्बर, 1820 ई.) में हुआ था। इनको अपनी वीरता तथा कौशल के कारण राजाबहादुर की उपाधि मिली थी। राज्य में अशांति होने पर इन्होंने अनेक बार राज्य- व्यवस्था कायम की थी। तीन डाकुओं को बंदी बनाने पर इन्हें 11 तोपों की सलामी, ईरान के बादशाह की तलवार, झालरदार शामला, ताज के आकार की टोपी तथा पालकी उपहार में दी गयी थी। इन्होंने ‘अवध की संधि’ में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिससे सन् 1869 ई में इन्हें ‘नाइट कमांडर आफ दी स्टार आफ इंडिया’ की उपाधि से विभूषित किया गया था । किंवदंती है कि द्विजदेव ने भिनगा नरेश पर आक्रमण किया था। राजा ने द्विजदेव को एक कवित्त लिखकर भेजा –
बिनु मकरंद बृंद कुसुम समूहन के,
कौलों दिन बीतिहैं मलिदं के कलीन तें।
बिनु चारु चेटक चिलक चोखीचंद्रिका की,
कौलों हौंस राखिहैं चकोर चिनगीन तें।।
जुबराज कौलों बिनु ब्रजराज प्रानप्यारे,
कौन जिय राखिहै या मदन मलीन तें।
मुकुट कलिज मानसर बिनु आली अब,
कौलों काल कटिहैं मराल पोखरीन तें।।’’
      इसका उत्तर द्विजदेव ने इस प्रकार दिया था –
आजु तैं कोटि हार बरीस लौं, 
रीति यहै नित ही चलि आई।
लाहु लह्यो तिनहीं जग में जिन्ह, 
कीन्हीं कछू न कछू सिवकाई।
ऐ नृपहंस! विचार विचारु, 
रहौ किन आपने काज लजाई।
आपही दूरी बसे तो कहा 
कहौ मानसरोवर की कृपनाई।।
    इस प्रकार वह युद्ध समाप्त हो गया था। द्विजदेव के हृदय की सरसता उनकी समरतत्परता के साथ ही प्रस्तुत थी जो कठोरत एवं मृदुता का अपूर्व समन्वय उपस्थित करती है। सं.1913 (तदनुसार 1856 ई.) में बादशाह की मृत्यु हो जाने के पश्चात् इन्हें अंग्रेजों की शत्रुता का भरपूर सामना करना पड़ा, किंतु कुछ ही समय पश्चात् सं. 1916 वि. (तदनुसार 1859 ई. ) में लखनऊ दरबार में अंग्रेजी शासन की ओर से इन्हें ‘महाराजा’ की तथा सं.1926 वि.(तदनुसार1869 ई.) में ‘के.सी.एस. आई.’ की उपाधियाँ मिलीं थीं।
मानसिंह महाराज को, छायो प्रबल प्रताप।
सुहृदसुमनसीतलकरन,अरि घनवनतनताप
जाकौजसलखि भुअन में,चंदचंद अनुरूप।
कबिगनकौसुरतरुसुभग,सागरसीलस्सरूप
x  x।          x  x।            x।           x 
मानसिंह महाराज को, सुभा सितारा हिंद
कायमगंज बहादुरी, के.सी.एस. कल इंद।।
   कार्तिक कृष्णा द्वितीया, सं.1927 वि. (तदनुसार 1870 ई.) को महाराजा मान सिंह का देहावसान हो गया था । इनकी एक कन्या थी, जिसका विवाह मरवया नगर में बाल मुकुंद के पौत्र नृसिंह नारायण के साथ हुआ था, जिनसे महा राजा प्रताप नारायण सिंह ‘ददुआसाहब’ का जन्म हुआ। इन्हीं ददुआ साहब को महाराज मानसिंह ने गोद ले लिया था । यही मान सिंह की मृत्यु के पश्चात्, अयोध्या के राजा हुए थे।
द्विजदेव की रचनाएँ :–
1.शृंगार लतिका:- 
शृंगार लतिका का प्रथम संस्करण मुंशी नवलकिशोर के मुद्रणालय से सं. 1940 वि. में प्रकाशित हुआ था। इसके 52 वर्षों के अनंतर सं. 1992 में इंडियन प्रेस से इसका दूसरा संस्करण प्रकाशित हुआ। पहले इसका संपादन प्रयाग विश्वविद्यालय के हिन्दी आचार्य डाॅ. रामशंकर शुक्ल रसाल ने किया था और उसके कुछ फार्म इंडियन प्रेस में छप भी गये थे किंतु अवधेश्वरी महारानी जगदम्बिका ने मथुरा निवासी पं. जवाहरलाल चतुर्वेदी से शृंगार लतिका सौरभ नाम से इसका संपादन करवाया। इंडियन प्रेस से छपे फर्मों को नष्ट कर दिया गया।द्विजदेव ने शृंगार लतिका का आरम्भ किसी मंगलाचरण या देव स्तुति से नहीं किया है, वरन् पाठ का आरम्भ वसंत आगमन से किया गया है -
गुंजरन लागी भौंर-भीरें केलि-कुंजन में,
कैलिया के मुख ते कुहूकनि कढ़ै लगी,
द्विजदेव तैसे कछु गहब गुलाबन ते
चहक चहुँआ चटकाहट बढ़ै लगी।
लागे सरसराबन मनोज निज ओत, 
रति बिरह सतावन की बतियाँ गठै लगीं
होने लगी प्रीति-रीति बहुरि नई-सी, 
नव नेह उनई-सी मति मोह सौं मढ़ै लगी।।
     शृंगारतालिका के द्वितीय प्रकरण का आरम्भ सरस्वती वन्दना से किया गया है, तदन्तर शृंगार रस के प्रतीक राधा-माधव की वन्दना के पश्चात् उनके रूप-सौन्दर्य के अनेक चित्र उपस्थित किए गए हैं। मध्य कालीन रीति साहित्य में व्याप्त नायिका- भेद संबंधी उनके पदों की संख्या अल्यल्प है, तथापि उन्होंने जो लिखा है, उसका सौन्दर्य अनुपम है। द्विजदेव की मान्यता है कि मोहांधकार को नष्ट करने के लिए परम सौन्दर्य-सम्पन्ना वृषभानु-नंदिनी का ध्यान करना आवश्यक है –
भूषन सारे सँवारै जडाऊ, 
जिन्हें लखि तारे लगैं अति फीके,
त्यों द्विजदेव जु आनन की छवि 
अंग सबै सरमाय ससी के।
ताहू पै भानु-प्रभा निदरै, 
लसै चंचल कुंडल कानन नीके,
मोहमई तम क्यों न मिटै, 
इमि ध्यान धरे वृषभानु-लली के।।
     शृंगार लातिका के तृतीय प्रकरण में नायिका के नख-शिख वर्णन को स्थान दिया गया है। यहाँ द्विजदेव ने कहीं-कहीं रीति परंपरा का भी आश्रय लिया है। उन्होंने कान की उपमा सीपियों से; नासिका की तूणीर, बिछुवा तथा तिल के फूल से; नेत्रों की मीन, कंज की पंखुरी, अलि-पुंज, कुरग शावक और खंजन से; देह दीप्ति की बिजली से; कपोलों की आरसी से; कंठ की शंख से तथा भाल की बाल-मयंक से दी है। किन्तु उन्होंने बँधी- बँधाई परिपाटी से मुक्त रहकर मौलिक दृष्टि से अपने विचार भी प्रकट किए हैं। उदाहरणस्वरूप उनका एक पद देखा जा सकता है – राधिका के ललाट पर कृष्ण की वह दृष्टि लगी रहती है, जिसने ब्रह्मा, विष्णु, महेश को ऐसा आदरस्पद पद दे रखा है, जिसने सुरेश्वर को अमरावती का अधिकार और यक्षेश्वर को देवकोश का अधिकारी बनाया है। इसी ने सूर्य-चंद्र को भी प्रकाश दिया है, इसलिए इस दृष्टि का जहाँ निवास हो, वह बड़ा ही महत्वपूर्ण स्थान होगा-
एकै मौज कीन्हौं है त्रिदेवन त्रिदेव, 
दीन्हीं एकै मौज साहिबी सुरसैं देवतन की;
एकै कोर हरि के कुबैरहिं कुबेर कीन्हों,
दीन्हीं बहुत भाँति प्रभुताई घने धन की।
द्विजदेव एकै बार पलक उठाय, 
अति दीपति बढ़ाय दीन्ही सूरससि तन की, 
जाय किसी गाई येती सरमथताई, 
बालभाल के पटा पै बसै लालके दृगनकी।
     स्पष्ट है कि शृंगारलतिका के 228 छंद तीन सुमनों में विभाजित हैं। प्रथम में मन्मथ की प्रेरणा तथा वसंतागम एक साथ होते हैं। द्वितीय में राधा-कृष्ण की क्रीड़ाओं का मनोरम चित्रण है तथा तृतीय सुमन में नायिका के नख-शिख सौन्दर्य को स्थान दिया गया है। सम्पूर्ण ग्रंथ में ब्रजभाषा का अपूर्व सौन्दर्य विद्यमान है तथा भावों के अनुकूल सवैया, घनाक्षरी, छप्पय, रोला, सोरठा, भुजंगप्रयात,नाराच तथा मौतिक दाम आदि छंद स्वाभाविक रूप से प्रयुक्त हुए हैं।
2.शृंगार बत्तीसी :– 
इसमें 35 कवित्त हैं। एक छप्पय मंगला- चरण का है, दो दोहों में कवि ने अपना नाम और पिता का नाम बताया है। बाकी छंदों का वर्णय -विषय शृंगार ही है। वस्तुतः द्विजदेव की रचना का महत्व प्रकृति की शोभा, प्रकृति की छटा की बारीकी तथा सूक्ष्म तरंगों के भाव-विभोर वर्णन में ही निहित है। प्रकृति के सुकुमार क्रियाकलाप का विशद अंकन होने के कारण ही उन्हें प्रकृति की संवेदना का कवि कहा जाता है। प्रकृति से विशेष प्रेम होने के कारण इनका अधिकांश काव्य ऋतु वर्णन से भरा पड़ा है। डाॅ.मनोहरलाल गौड़ के अनुसार, ‘उन्होंने शृंगार के रीति-ग्रस्त वर्णनों के साथ-साथ हृदय की अनेक अंतर्दशाओं का मार्मिक उद्घाटन किया है, जिससे वे घनानंद की दिशा में बढ़ते प्रतीत होते हैं। रोष, क्षोभ, दैन्य, अधैर्य, धृति, स्मृति, उद्वेग जड़ता आदि कितने ही भावों की सफल व्यंजना उन्होंने की है। ऐसा वे वियोग के प्रसंग में ही कर पाये हैं। उनका प्रकृति प्रेम स्वच्छंद है।’ शृंगार बत्तीसी का एक छंद उदाहरण स्वरूप प्रस्तुत है –
धुंधरित धूरि धुरवान की सु छाई नभ
जलधर-धारैं धरा परसन लागीं री;
द्विजदेव हरी-भरी ललित कछारैं, 
त्यौं कदंब की डारैं रस बरसन लागीं री।
कालि ही तें देखि बन-बेलिन की बनक,
नबेलिन कीभाँतिअतिअसरन लागीं री। बेगि लिखु पाती या सँघाती मनमोहन को,
पावस अवाती ब्रज दरसन लागीं री।।’’
3.मान मयंक: – 
‘शृंगार लतिका’ तथा ‘शृंगार बत्तीसी’ के दो सौ सैंतालीस श्रेष्ठ मुक्तकों के एक संग्रह का संकलन श्री हरदयालु सिंह ने गंगा ग्रंथागार लखनऊ से सं.1997 में प्रकाशित करवाया था। जिसका नामकरण उन्होंने महाराजा मानसिंह के प्रथम अक्षर ‘मान’ के आधार पर ‘मान मयंक’ किया है। शृंगार के इन मुक्तक छंदों में द्विजदेव के जिन सरस तथा चित्ताकर्षक छंदों को स्थान दिया गया है, वे वास्तव में कवि के कलात्मक सौष्ठव के अद्भुत नमूने हैं। अन्य रीति मुक्त कवियों की भाँति द्विजदेव भी मूलतः प्रेम के कवि हैं। प्रेम निरूपण में उन्होंने नायिका के रूप सौन्दर्य तथा प्रकृति सौन्दर्य को विशिष्ट महत्व दिया है। मान मयंक के प्रतिपाद्य पर चर्चा करने से पूर्व हमें द्विजदेव की प्रेम विषयक दृष्टि को समझ लेना चाहिए।
     मान मयंक के अन्तर्गत संकलित छंदों में अधिक संख्या प्रेम रस अथवा शृंगार रस से संबंधित पदों की ही है। यद्यपि शास्त्रीय दृष्टि से तो इनके शृंगार निरूपण का महत्व अधिक नहीं है क्योंकि द्विजदेव रीतिमुक्त काव्य परंपरा के कवि हैं। उन्होंने शृंगार रस का लक्षणबद्ध विवेचन अपने काव्य में नहीं किया है तथापि उनके वर्णन-पक्ष पर दृष्टि डालकर निःसंकोच यह कहा जा सकता है कि कवि ने भावात्मक परितोष के लिए शृंगार रस का जी खोल कर वर्णन किया है। कवि ने नायिका भेद की चर्चा करते हुए शृंगार के दोनों पक्षों संयोग और वियोग का सुंदर ढंग से निर्वाह किया है।
द्विजदेव की प्रेम विषयक धारणा: – द्विजदेव का काव्य उनके निजी जीवन की किसी प्रेम संबंधी अनुभूति की प्रेरणा से प्रेरित नहीं है, किंतु यह भी सत्य है कि उन्हें एक सरस हृदय प्राप्त था। प्रेम संबधी कोई सिद्धांत वाक्य उनकी रचनाओं में नहीं मिलता पर फिर भी उनकी दृष्टि में प्रेम से बढ़कर कोई अनुभूति नहीं है। प्रेम में व्यक्ति कुछ भी कर सकता है। उनकी गोपियाँ कृष्ण का थोड़ा-सा रूप लावण्य प्राप्त कर अपना हीरा जैसा हृदय समर्पित कर देती हैं 
लै लै कछु रूप मनमोहन सौं बीर।
वै अहीरिनै गँवारी देति हीरन बटाई मैं।।
      द्विजदेव के अनुसार प्रेम में प्रेमी को सर्वस्व समर्पण करना पड़ता है, भोग की सारी आकांक्षाएँ समाप्त कर देनी पड़ती हैं, सर्वात्मभाव से आत्मदान के लिए उसे सतत् तैयार रहना पड़ता है। सच्चा प्रेमी वही है जो विरहजन्य उद्विग्नता और क्षोभ की चरम मनोदशा में पहुँचकर भी प्रेम की निष्ठा में कोई अंतर नहीं आने देता। प्रेम प्रेमी की असाधारण मनःस्थिति में पहुँचा देता है। संयोग और वियोग दोनों स्थितियों में विरह की दुर्दशाएँ नाना प्रकार से प्रेमी के हृदय को आघात पहुँचाती हैं, लेकिन यही प्रेम प्रेमी के चित्त में अद्भुत साहस का संचार भी कर देता है, उसके मनोरथ, उसकी आशाएँ, उसकी उमंगें, उसका प्रेमोन्माद उसे अतुल शक्ति से भर देता है।
रूप-सौन्दर्य वर्णन :– 
द्विजदेव रूप-सौन्दर्य के वर्णन की ओर विशिष्ट रूप से प्रवृत्त नहीं हुए हैं फिर भी उन्होंने कृष्ण, नायिका या राधा के रूप- वर्णन से संबंधित कुछ छंदों की रचना अवश्य की है। कवि ने कृष्ण के रूप सौन्दर्य का वर्णन परंपरागत ढंग से एकाध छन्द में ही किया है। जिसमें उन्हें पीताम्बर ओढ़े, मोरपंख लगाए, काछनी बाँधे हुए चित्रित किया है। इस वेश में कृष्ण को वन-वीथियों में घूमते हुए मनोभव-भूप का सखा बतलाया गया है। राधा का रूप वर्णन करते हुए भी कवि ने बार-बार उनकी अंग कांति पर ही विशेष बल दिया है। राधा की छवि के सामने चन्द्रमा शरमा जाता है, तारे फीके लगने लगे हैं, उनके शरीर की कांति सारी पृथ्वी का संताप दूर करने वाली है। राधा के अंग की कांति ऐसी है जो हजारों सुन्दर गोपियों के बीच भी छिपाए नहीं छिपती। उसकी शोभा अपूर्व है –
कातिक के द्यौस कहुँ आई न्हाइबै कौं वह,
गोपिन के संग जऊ नैंसुक लुकी रही।
द्विजदेव दीह-दार ही तैं घाट बाट लगी,
खसी चंद्रिका सी तज फैली बिधु की रही।
घेरी बार-पार लौं तमासे-हित ताही समैं,
भारी भीर लोगन की ऐसिऐ झुकी रही।
आली उतआज वृषभानुजा बिलोकिबै कौं,
भानु तनयाऊ घरी द्वैक लौं रुकी रही।।2।।
     कवि ने कुछ छन्दों में राधा और कृष्ण के स्वरूप का एक साथ भी वर्णन किया है, जिनमें कभी तो कवि उनके रूप पर न्यौछावर होता है और कभी उनकी पारस्परिक प्रीति का उल्लेख करता है –
ज्यौं घनस्याम से स्याम बने, 
त्यौं प्रिया तड़िता सी हिये मैं परैं तकि।
आनन चन्द्र की दीपति देखि 
दुहूँन के नैन चकोर रहे छकि।
ऐसी विनोद कला निरखै, 
द्विजदेव न कौन की डीठि रहै चकि।
ज्यों बिकसी अरबिंद सी प्यारी, 
मलिंद-सौ तैसोई प्यारौ रह्यो जकि।।3।।
नायिका के रूप सौन्दर्य :- 
नायिका के रूप सौन्दर्य का वर्णन करते हुए कवि की दृष्टि उनकी अंग कांति अथवा संपूर्ण रूप-छटा पर विशेष रूप से रुकी है। किसी-किसी छन्द में तो केवल उसकी तनद्युति का ही वर्णन पूरे उन्मेष के साथ किया गया है। कवि कहता है कि नायिका के अंगों की कांति के सम्मुख कमल, कुंकुम, रसाल सुवर्ण, विद्युत ज्वाल, चंपक, केतकी, चन्द्रमा, मशाल अदि में कोई चमक नहीं रहती, ये सब तो उसके सामने फीके पड़ जाते हैं-
हे रजनी-रज मैं रुचि केती, 
कहा रुचि रोचन रंक रसाल मैं।
त्यौं करहाट मैं, केसर मैं, 
द्विजदेव न है दुतिदामिनी-जाल मैं।
चंपक मैं रुचि रंचकऊ नहि, 
केतकि है रुचि केतकी-माल मैं।
ती-तन कौं तन कौ लखिऐ, 
तौ कहा दुनि कुंदन, चंद मसला मैं।
द्विजदेव ने नायिका की मृदु मुस्कान,   
कंजी आँखों, केश राशि, वेणी, माँग, भाल, नासिका, अधर, कपोल, ओष्ठ, ठीढ़ी, दंतावली, मुखमण्डल, ग्रीवा, बाहु, अंगुली, मेहंदी युक्त हाथ, कुच, नाभि, उदर, जंघा, पद, चाल आदि का सूक्ष्म वर्णन किया है। इस वर्णन में कवि की मौलिकता इस दृष्टि से है कि उन्होंने नायिका के प्रत्येक अंग को इतना अधिक सौन्दर्य सम्पन्न दिखाया है कि उसके समक्ष समस्त उपमान फीके पड़ जाते हैं। कवि के अनुसार नायिका की वेणी की तुलना जो कवि त्रिवेणी से करते हैं, वे वास्तव में कवि कहलाने केअधिकारी हो ही नहीं सकते क्योंकि इस वेणी में मज्जन करने से जो मोक्षफल प्राप्त होता है वह त्रिवेणी संगम में तन, मन, धन, के समर्पण से भी असंभव है और इस त्रिवेणी-संगम के स्वामी माधव अर्थात् कृष्ण हैं अतः वे ही वेणी की छवि के दर्शन के सदा अभिलाषी रहते हैं-
मन अवगाहे तैं जो होति गति यामैं 
तन-मन-धनहूँ गति वामैं अनहौंनी सौं।
वाके ईस माधव बखानैं सब वेद ते तौं, छवि-अभिलाषी सदाँ याही छबि सैंनी सौं।
द्विजदेव की सौं तिल एकौ ना तुलन बहु-
भाँतिन विचारि देख्यौ अति मति पैंनी सौं।
तेऊ कबि, कबि कहवाई हैं दुनि मैं जे वे समता करत वाकी बैंनी औ त्रिबैंनी सौं।
नायिका की गति :- 
नायिका की गति का चित्रण करते हुए कवि कहता है कि जो लोग उसे गज गामिनी कहते हैं उनकी समझ कितनी ओछी है और जो कवि अपनी प्रतिभा का विकास मराल में उपमा देकर दिखलाते हैं उनकी समझ को क्या हो गया है। उनके कुतर्क लोगों की मति को भ्रमित करने वाले हैं-
  चित-चांहि अबूझ कहै कितने,
  छबि-छीनी गर्यदन की टटकी।
  कवि केते कहैं निज बुद्धि उद्वै,
  यहि सीखी मरालन की मटकी।
  द्विजदेव जू ऐसे कुतरकन मैं,
  सबकी मति यौंही फिरै भटकी।
  वह मन्द चलै कित भोरी भटू,
  पग लाखन की अँखियाँ अटकी।’’
नायिका की नासिका :- 
नायिका की नासिका के संबंध में कवि का मत है कि नासिका के तीन प्रसिद्ध उपमान हैं – तूणीर, जिसमें बाण रखें जाते हैं,दूसरा वारि-तरंग, बिछुवा, अर्थात् पादांगुलीय भूषण तथा तीसरा तिल पुष्प। विदित है कि नासिका शरीर के अग्र भाग में सर्वोन्नत ही विराजित है तथा तूणीर सदैव पृष्ठभाग में बाँध जाता है तो अग्रगामी की समता अनुगामी से कैसे हो सकती है वारि तरंग बिछुवा के उपमान में भी आता है तो जो चरणसेवी का उपमान है वो सर्वोपरि अवयव नासिका की समानता को कैसे प्राप्त होगा। अब रहा गंधहीन तिल पुष्प, तो उसकी समता ऐसी नासिका से अर्थात् निमित्त कितना श्रम करके कर्ता ने सब सौरभ की सृष्टि की, कैसे होगी ?
    अँगुली का सूक्ष्म वर्णन करते हुए कवि लिखता है – ‘‘भला देखो तो कुंद-पुष्प की पँखुड़ी कहीं उन रसीली अँगुलियों की समता तिलमात्र भी पा सकती है एवं चंपक-कलिका की उपमा क्या बिंदुमात्र भी तुल सकती है? क्योंकि ये दोनों जड़ हैं और वे चैतन्य हैं, ये ऐसे रुक्ष हैं कि छूते ही इन पुष्पों की पँखुड़ी झड़ सकती है और वे अत्यंत कोमल एवं लोचदार हैं। ऐसी अँगुलियों की छवि के सामने कामदेव की लेखनी क्या सामना करे? मतिमंद,मतिहीन की लेखनी ही क्या? मतिहीन शब्द के प्रयोग के दो कारण हैं, प्रथम तो यह कि काम का नाम अनंग हैं, जो अंगरहित होगा उसके विचार का स्थान मस्तिष्क व हृदय कहाँ होगा? इस प्रकार वह बुद्धि से भी रहित हुआ, दूसरे काम के उद्वेग से सदा बुद्धि मारी जाती है, वह विवेक शून्य है। पाँचों अंगुलियाँ एक दूसरे के स्वयं बराबर नहीं और यह कि गिनती में वे विषम हैं, यानी पाँच हैं, और तीसरे समता रहित अर्थात् अनुपम है, तो उनके उपमान कहाँ से मिलेंगे –
कुंदन की पाँखुरी तुलैगीं तिल एकऊ न, 
बुंद ना तुलैगी छबि चंपक-कलीन की।
तिन छबि-सामुहैं उदोत कौंन भाँति पैहैं, लाख-लाख लेखनी मनोज मति हीन की।
द्विजदेव की सौंकित काके ढिंग जाई अहो, 
रीति यह सीखी कहो कौन धैं प्रबीन की।
ढूँढ़ि-ढूँढ़ि अमित अनौंखे उपमान जो पैं, समता बिचारत असम-अँगुरीन की।।
     द्विजदेव के काव्य में एक स्थल पर नायक कहता है कि हे प्राण प्यारी! तेरे कपालों की गोलाई ने पूर्ण चंद्र-मंडल की गोलाई की शोभा और तेरे मृदु हास ने चंद्रिका की छवि को हँसते-हँसते ले लिया है। अब उसके मन को प्रसन्न करने वाले नेत्रों के काजल ने बची-खुची शोभा के लेने की यदि इच्छा की तो व्यर्थ है क्योंकि जब किसी की सम्पूर्ण धन-सम्पत्ति छीन ली जाए तो शेष हठात् लेने में सिवा कलंक के और क्या प्राप्त होगा? ऐसी नैराश्यावस्था में सिवाय शरीर-त्याग के और कुछ नहीं बन पड़ता-
बानिक-तानि के मंडल की, 
उन गोल कपोलन आप लहा है
त्यौं द्विजदेव जू जौन्ह छटान, 
हँसी-ही-हँसी मुख चंद गहा है।
ऐ मन-रंजन-अंजन रावरे! 
नाहक लाह की चाह महा है।
छाँड़ि कलंक कहौ अब या 
द्विजदेव निलाज सौं लाभ कहा है।
हाव-भाव वर्णन: – 
शरीर के अकृत्रिम अंग विकार को सात्विक अनुभाव कहते हैं। ये आठ प्रकार के होते हैं – स्तम्भ, स्वेद, रोमांच, स्व भंग, कम्प, वैवर्ण्य,अश्रु और प्रलय। द्विजदेव ने अश्रु आदि एकाध भाव का ऊहात्मक वर्णन किया है। एक उदाहरण दृष्टव्य है –
भेद मुकुता के जेते स्वाँति ही मैं होत तेते, रतनन हूँ कौ कहूँ भूलि हूँ न होत भ्रम।
मौंती सौं न रतन, हूँ न मोती होत, 
एक के भए मैं कहूँ होत, दूसरे को क्रम।
द्विजदेव की सौं ऐसी बनक-निकाई देखि, रम के दुहाई मन होत है निहाल मम।
कंज के उदर प्रगट्यौ है मुकुताहल सो, बाहर के आवत भयौ है इंद्रनील-सम।।
     (अर्थात् एक सखी दूसरी सखी से कहती है कि हे सखी! स्वाति नक्षत्र की जल-बिंदु के उत्पन्न हुए मुक्ताओं के जितने भेद होते हैं वे ऐसे नहीं है कि उनमें दूसरे किन्हीं रत्नों की भ्राँति हो सके और मुक्ताओं के उत्पन्न होने के स्थान द्वारा उनके भेद भी नियत हैं सिवाय इनके मुक्ता सा न कोई दूसरा रत्न बन सकता है और न किसी दूसरे रत्न से मुक्ता ही बनाया जाता है, किन्तु मैंने एक अद्भुत दूश्य देखा कि कमल पुष्प के उदर में मुक्ता उत्पन्न हुआ तथा बाहर आते-आते वह प्रगाढ़ नीलमणी-सा हो गया अर्थात् पति के मनाने पर न मानकर उसके चले जाने से पश्चाताप के कारण कंज रूपी नेत्रों से मुक्ता सदृश्य आँसू भरे और बाहर आते-आते कज्जल मिश्रित हो जाने से इंद्र-नीलमणि के सदृश हो गये।)
भाव वर्णन :- 
संयोग समय में स्त्रियों की स्वाभाविक चेष्टा-विशेष को हाव कहते हैं। वे ग्यारह प्रकार के होते हैं- लीला, विलास, विच्छिति, विभ्रम, किलकिंचित, मोट्टायित, विव्वोक, विहृत, कुट्टमित, ललित और हेला। द्विजदेव के काव्य में विभ्रम तथा विहृत की सुंदर योजनाएँ देखने को मिलती है। विभ्रव भाव का एक उदाहरण इस प्रकार है –
‘‘ओढ़नी तौ वो बिछावै कहूँ, 
कहूँ और हीं ठौंर पैं बैठैं कन्हाई।
पाँई के धोखैं पसारैं भुजा, 
लकुटी वह धोवति सीस नवाई।
आगत स्वागत के बदलैं, 
द्विजदेव दुहूँ दिसि होत ठगाई।
देखत ही अलि! आज बनैं, 
नए पाहुँन और नई पहुँँनाई।।’’4।।
     यहाँ भगवान का वृषभानु-गृह में      
आतिथ्य देख एक सखी दूसरी सखी से कहती है कि देखो वृषभानु कुमारी वृन्दावन-विहारी को देख आसन के बदले ओढ़नी बिछाती है और वे उसे न देख भूमि ही को सुखद आस्तरण समझ बैठ जाते हैं। जब वह चरण धोने को हाथ बढ़ाती है तो ये भुजा उठा मिलने को उद्यत हो जाते हैं। प्यारी वृषभानुजा उसे भी न देख प्रेममग्न होकर सिर झुकाए लकुटी को चरण के बदले धो चलती है, शिष्टाचार के बदले दोनों ओर से ठगहारी हो रही है। हे सखी! आज की यह लीला देखते ही बनती है। जैसे वे नवीन अतिथि आए हैं वैसा ही विचित्र आतिथ्य भी हो रहा है।
      इसी भाँति विहृत हाव का एक चित्र इस प्रकार है। नायिका कहती है कि कोकिल तथा मयूर बोल-बोलकर मुझको संयोग की ओर प्रेरित करते रहे तथा मेरी सभी सखियाँ नवीन युक्तियाँ सिखा-सिखा कर हार गईं परन्तु इस लज्जा रूपी वैरिणी ने मेरे साथ अनीति की; क्योंकि इसके कारण ही नायक के आगमन के समय मेरे नेत्र नीचे हो गए जिससे मैं नायक के दर्शन न कर सकी तथा नायक के गमन के समय भी मेरी चंचल पलकों ने नेत्रों को मूँदकर मेरे साथ छल किया –
बोली हारे कोकिल, बुलाई हारे केकी ‘गन’ सिखैं हारीं सखी सब जुगति नई-नई।
द्विजदेव की सौं लाल-बैरिज कुसंग इन-अंगन हीं, आपने अनीति इतनी ठई।
हाइ! इन कुंजन तै पलटि पधारे स्याम, देखन न पाई वह मूरति सुधामाई।
आवन समैं मैं दुख दाइनि भई री लाज, चलत समै मैं पलन दगा दई।।
    कवि की संचारी भाव योजना भी उत्कृष्ट कोटि की है। द्विजदेव के काव्य में विद्यमान कुछ संचारी भावों के उदाहरण देखे जा सकते हैं –
ग्लानि :- 
‘‘घहरि घहरि घन! सघन चहूँआँ घेर, 
छहरि छहरि विष बूँद बरसावै ना।
द्विजदेव की सौं अब चूकि मत दाँव अरे, पातकी,पपीहा! तू पिया की धुनि गावै ना।
फेरि ऐसौ औसर न ऐहै तेरे हाथ अरे, मटकि मटकि मोर! सोर तू मचावै ना।
हौं तो बिन प्रान प्रान चाँहति तज्योई अब, कत नभचंद अकास चढ़ि धावै ना।।
असूया :- 
मैन सौं ज्यौं ज्यौं भरै हियरा जिय 
त्यौं त्यौं नितै नित भींजति आवै।
बात सुधासी सयानिन की हिय माँहि हलाहल को गुन छावै।
भेव सो याकौं कोऊ द्विजदेव दया करि बूझति हू न बतावै।
कौन दे दोष दई निरदै ब्रज ही में नई यह रीति चलावै।।5।।
स्वप्न:- 
सोवत आज सखी! सपने, 
द्विजदेव जु आइ मिले वनमाली।
जौं लौं उठी मिलिवे कहँ धाइ, 
सुहाइ भुजान भुजान पैं घाली।
बोलि उठे ऐ पपीगन तौ लगि, 
पीउ कहाँ? कहि कूर कुचाली।
संपत्ति-सी सपने की भई, 
मिलिवौ ब्रजराज कौ आज कौ आली।6।।
चपलता :- 
ढोल-बजावति गावती गीत, 
मचावती धूँ धदि धूरि के धारन।
फैंटि फते की कसैं द्विजदेव जू, चंचलता-बस अंचल-तारन।
औचक ही बिजुरी-सी जुरी, 
दृग देखत मूंदि लिए दिखवारन।
दामिनी-सी घनस्यामहिं भैंटि, 
गई गहि गोरी गुपाल के हारन।।7।।
प्रकृति वर्णन :– 
मान मयंक का अन्य प्रमुख वर्ण्य विषय प्रकृति वर्णन है। द्विजदेव ने प्रकृति वर्णन में वसंत की शोभा का, भ्रमरावली के गुंजार का, ऋतुराज के स्वागतार्थ वन मेंसुसज्जित होने का, वन-शोभा का, वसंत के आगमन पर नायिकाओं की मनोदशा का चित्रात्मक वर्णन किया है। द्विजदेव के काव्य में यह प्रकृति-वर्णन बाह्य-दृश्य-चित्रण, आलम्बन रूप में, आलंकारिक शैली में, प्रभाव अभिव्यंजक शैली में, उद्दीपन रूप में, परम्परागत शैली में तथा पृष्ठभूमि के रूप में मिलता है। वसंत ऋतु का वर्णन तो द्विजदेव ने बड़े ही समारोह के साथ किया है, इतने विशद रूप में वसन्तागम का वर्णन कदाचित ही किसी मध्यकालीन कवि ने किया हो। वसन्त के आगमन पर कवि का उल्लास फूटा पड़ रहा है। जैसे राजाओं के आगमन पर उनके सत्कारार्थ सड़कें साफ हो जाती हैं, उसी प्रकार महाराज ऋतुराज के आगमन पर वसंत- वायु के झकारों से वन की पगडंडियाँ स्वच्छ की जाती हैं, पुष्पों के सुगंधित मकरन्द से सिंचित की जाती है। मधुपान में उन्मत्त भ्रमर समूह विजय-करषा बोलते बढ़ते जाते हैं, पक्षी समूह और वन देवता गण अपनी चह चहाहट के मिष मंगलपाठ कर रहे हैं। वृक्षों पर जो जीवन पत्रावलियाँ हैं, सो मानो बंदनवार हैं और जो पुष्पों की श्रेणियाँ हैं वो मानों उन पर पुष्प मालाएँ बाँधी गई हैं सब वृक्ष पृष्पों की वर्षा करते हैं। ऋतुराज के आगमन पर वन के वृक्ष इस भाँति सज-धज के अमरावती को भी लज्जित कर रहे हैं। स्वर्ग के सुख समूह में एक मेनका नामक अप्सरा है और यहाँ प्रतिवृक्ष पर अनेक मेनका (मैना) गान करती हैं, जो अमरावती को अपने सुषमा-समूह पर लज्जित होना ही पड़ेगा- 
बंदनवार बँधे सब कैं, 
सब फूल की मालन छाजि रहे हैं।
मैनका गाइ रहीं सब कैं, 
सुर संकुल ह्वै सब राजि रहे हैं।
फूल सबै बरसैं द्विजदेव,
सबै सुखसराज कौं साजि रहे हैं।
यौं ऋतुराज के आगम मैं, 
अमरावती कौं तरु लाजि रहे हैं।।8।।
     हिन्दी साहित्य में अधिकांश कवियों ने प्रकृति का चित्रण उद्दीपन विभाव के रूप में किया है। शृंगार रस को वण्र्य-विषय बनाकर काव्य रचना करने वाले कवियों में प्रकृति का यह विशिष्ट पहलू सर्वदा आदरणीय रहा है। द्विजदेव की नायिका भी इसी परम्परा का अनुसरण करते हुए कहती है –
भूले भूले भौंर बन भाँवरैं भरैंगे चहूँ,
फूलि फूलि किंसुक जके से रहि जाइहै।
द्विजदेव की सौं वह कूँजनि बिसारी कूर,
कोकिल कलंकी ठौर ठौर पछिताइहै।
आवत वसंत के न एैहैं जौं पैं स्याम तो पैं,
बाबरी! बलाइ सौं हमारै हूँ, उपाइ है।
पी हैं पहिलेई तै हलाहल मँगाइ या,
कलानिधि की एकौ कलाचलन न पाई है।।
नायिका भेद :– 
नायिकाओं के भेद प्रकृति, वय, धर्म एवं अवस्था के आधार पर किए गए है। द्विजदेव ने अपने काव्य में नायिकाओं के प्रायः जितने भेद किए हैं उन सभी में कुछ-न-कुछ वैशिष्ट्य विद्यमान हैं, जो उन्हें अन्य रीतिकालीन कवियों ने पृथक् एवं महत्वपूर्ण स्थान पर स्थापित कर देता है। जैसे द्विजदेव की उत्तमा नायिका पूर्णतः निस्थ्वार्थ है। अन्य कवियों की नायिका के समान वह न तो अनुराग लता को जीवित रखने की याचना करती है और न ही वह प्रिय के चरणों की दासी बनी रहना चाहती है। वह एकमात्र प्रिय के प्रसन्न रहने की आकांक्षा रखती है। प्रिय उनसे प्रेम रखे या नहीं, इसकी उसे चिन्ता नहीं है। इसका एक अन्य प्रमाण यह है कि द्विजदेव ने मध्यमा और उत्तमा नायिकाओं के चित्र अंकित नहीं किए हैं। वे एकमात्र उत्तमा प्रकृति वाली नायिका के ही पक्षधर थे। उनकी उत्तमा नायिकाएँ अपेक्षाकृत अधिक त्यागपरायण, सहिष्णु एवं उदार हैं। कृष्ण कुबजा से प्रेम करने लगे और गोपिकाओं को भूल गए। उनकी उदासीनता यहाँ तक बढ़ गई कि उन्होंने गोपिकाओं को वैराण्य का उपदेश देने के लिए अपने सखा उद्धव को ब्रज भेजा। उद्धव ने बेचारी गोपिकाओं को कृष्ण प्रेम परित्याग करने की शिक्षा दी। इस पर भी गोपिकाएँ कृष्ण से रुष्ट नहीं हुई। वे उद्धव से कहती हैं –
लावौं हमैं भोग के सिखावौकछुजोगकला, 
लीन्हैं अंगराग के परागन घने रहौ।
बिनती इतीक पै हमारी प्रिय-पीतम सौं, कहिबे कौं ऊधौं! उर आपने बने रहौ।।
अब उत-अंतर इतीऐ अभिलाष रही, 
बसहु जहाँ-ई-तहाँ आनँद-सने रहो।
याही तैं हमारे सुख पगन लगैगौ तुम, 
लगन लगैहूँ पिय मगन बने रहौ।।
     द्विजदेव की मुग्धा नायिका भी इस भाँति अन्य रीतिकालीन शृंगारी कवियों की अपेक्षा अधिक सक्रिय है। उसके अंग नागर नरों को लूटने की मंत्रणा करते हैं। उसके नेत्र कानों तक बढ़ रहे हैं। वे मानों कानों से यह पूछते हैं कि हम किस पथिक के प्राण लें? उसके उरोज इस प्रकार होड़ा होड़ी से बढ़ रहे हैं मानो वे ही समर से जूझने के लिए तैयार हो रहे हैं। उसके सुदीर्घ केश एड़ियों से उलझकर मानो अपनी उलझने वाली प्रकृति का परिचय दे रहे हैं। वयःसंधि का यह वर्णन शैशव तथा यौवन रूपी दो शासकों के एक साथ शासन करने के कारण फैलने वाले अंगों रूपी प्रजाजनों की अराजकता का चित्र उपस्थित कर रहा है-
कौन को प्रान हरैं हम यौं दृग कानन लागि मतौ चहैं बूझन।
त्यौं कछु आपुस ही मैं उरोज कसाकसी कै कै चहैं बढ़ि जूझन।
ऐसे दुराज दुहूँ वय के सब ही कौं लग्यो अब चैचंद सूझन।
लूटन लागी प्रभा कढ़ि कैं बढ़ि केस छवान सों लागे अरूझन।।10।।
     द्विजदेव की ‘परकीया प्रोषितपतिका’ नायिका भी अत्यन्त महत्वपूर्ण है। अन्य रीतिकालीन शृंगारी कवियों की नायिकाएँ तो अपने प्रिय के चरणों की धूल मात्र चाहती हैं जिसको नेत्रों में लगाकर वह विरह व्यथा को शान्त करने का निश्चय प्रकट करती हैं किन्तु द्विजदेव की नायिका के विरह में निराशा का भाव अधिक प्रबल है। वह न कृष्ण के प्रेमसंदेशों पर ही विश्वास करती है और न उनके प्रेमपत्रों पर ही। वह पूर्वजों द्वारा स्थापित प्रेम को भी तोड़ देना उचित समझती हैं तथा मरने के लिए उद्यत रहती हैं। वह चाहती हैं कि उसके मृत शरीर को कृष्ण के द्वार पर डाल दिया जाए –
अब मति दै री कान कान्ह की बसीठिन पैं, झूठे झूठे प्रेम के पतौवन को फेरि दैं।
उरझि रही तो जौ अनेक पुकरता तैं सोऊ, नाते ही गिरह मूँदि नैननि निवेरि दै।
मरन चहत काहू छैल पै छबीली कोऊ, हाथन ऊँचाई ब्रजबीथिन में टेरि दै।
नैह री कहाँ कौ अरि रवेह री भई तौ मेरी, देह री उठाइ वाकी देहरी पैं गेरि दैं।।
   द्विजदेव ने कलहांतरिता नायिका का अत्यन्त विशद् वर्णन किया है। यदि यह कहा जाए कि द्विजदेव के समान कलहांतरिता नायिका का वर्णन समस्त हिन्दी साहित्य में दुर्लभ है तो अति उक्ति न होगी। कलहांतरिता नायिका वह नायिका है जो स्वयं पति का अपमान करके पश्चाताप करती है। यह नायिका नायक से इसलिए नहीं मिल सकी कि उसके शरीर के अंगों ने ही लज्जा रूपी वैरिणी का साथ दिया। कोकिला का आवाहन, केकी गणों की चेतावनी तथा सखियाँ की शिक्षाओं और युक्तियों का उस पर कोई प्रभाव ही न पड़ सका। अंत में यह हुआ कि कृष्ण उन कुुजों में पधार कर वहाँ से वापिस लौट गए परन्तु वह उनकी सुधामयी मूर्ति देख न सकी क्योंकि उनके आने के समय उसकी लज्जा ही उसके लिए दुःखदायिनी हो गई और उसके कारण नैन, उनका दर्शन करने के लिए ऊपर न उठ सके तथा जाने के समय भी उसकी चंचल पलकों ने उसके साथ विश्वासघात किया। अतः वह जाते समय भी उन्हें देख न सकी –
बौलि हारे कोकिल बुलाई हारे केकी गन, सिखैं हारीं सखी सब जुगति नई-नई।
हाइ! इन कुंजन तैं पलटि पधारे स्याम, देखन न पाई वह मूरति सुघामई।
आवन समैं मैं दुरवदाइनि भई री लाज, चलन समैं में चलपलन दगा दई।।
  जिस नायिका का नायक सदा उसके वशीभूत रहता है वह ‘स्वाधीनपतिका’ कहलाती है। आलोच्य कवि द्विजदेव ने एक छन्द में स्वाधीनपतिका नायिका का मनोरम वर्णन करते हुए लिखा है – 
राधिका के गुलाल सरीखे पगों पर झवाँ ऐसी कठोर वस्तु के घिसने से कदाचित् दुःख होता हो, नायक ऐसा अनुभव करके नाक चटाए, भौं मरोड़ बारम्बार सहानुभूति की दृष्टि से देखते हैं और उधर नायिका भी उनको पूर्वोक्ति कारणों से दुःखित देख प्रेमाधिक्य से अपने को धन्य मानती है –
ज्यौं-ज्यौं उतै कछु लाड़की के, 
उन पंकज-पाँइन जात झँवा छ्वै।
नाक-मरोरि, सकोरि कैं भौंह सुल्यौं त्यौं रहे हरि आँखिन सौं ज्वै।
सो तकि बाल निहाल सी होति, 
बिथा तब अंग की कौंन गनैं स्वै।
राधिका के सुख-काज सु तौ सखि, 
पाँई की पीर उपाइ गई ह्वै।।11।।
रूप वर्णन :- 
रूप में कहा जा सकता है कि द्विजदेव ने अपने विषय को सुबोध तथा विवेचन को पूर्ण बनाने का सफल प्रयास किया है। रीतिकालीन शृंगार समन्वित नायिका-भेद की परम्परा में द्विजदेव के छंदों का नायिका भेद वर्णन अपना विशिष्ट स्थान रखता है। कवि ने इस परम्परा का अन्धानुकरण नहीं किया है वरन् प्राचीन परिपाटी को मनोवैज्ञानिक ढंग से नवीनता प्रदान करने का सराहनीय कार्य किया है। नारियों की विभिन्न मनोदशाओं का अत्यन्त विद्ग्धतापूर्ण वर्णन करके उन्होंने नायिका भेद को सामाजिक दृष्टि से उपेक्षणीय होने से भी बचा लिया है। विविध रंगमयी चित्रों का साफ-सुथरा विन्यास उनकी विलक्षण प्रतिभा के उदाहरण है।
निष्कर्ष :- 
निष्कर्ष में कहा जा सकता है कि द्विजदेव का रचना संसार अपने भावगत एवं कलागत समस्त आयामों के कारण साहित्य क्षेत्र में अपना पृथक् वैशिष्ट्य स्थापित किए हुए है। प्रकृति के विविध उपादानों के प्रति अनुरागमय दृष्टि रखने वाले इस कवि ने प्रकृति सौन्दर्य को तो सराहा ही है, साथ ही शृंगार रस का भी प्रभावशाली अंकन करने में भी ये पीछे नहीं रहे हैं। भाषा पर तो इनकी पकड़ थी ही, अलंकारों के प्रयोग में भी इनका कलागत सौष्ठव देखा जा सकता है। उनका भाव प्रकाशन नितांत मौलिक है। ऐसा प्रतीत होता है कि युद्ध को लड़ते और साम्राज्य विस्तार को नश्वर और अस्थाई भाव समझ कर कवि हृदय द्विजदेव की मानसिकता अध्यात्म भक्ति और साहित्य की तरफ उन्मुक्त हुई थी। सुकवि लच्छीराम जी ने अपने आश्रयदाता के बारे में अमूल्य सामग्री संचित कर साहित्य को समृद्ध किया है।
(“सहचर” त्रयमासिक ई पत्रिका संपादक : डॉ. आलोक रंजन पाण्डेय के 5 जुलाई 2018 के अंक में प्रकाशित डा. ममता सिंगला के आलेख “कवि द्विजदेव” का आभार सहित उपयोग करते हुए उक्त विवरण प्रस्तुत किया जा सका है।)

लेखक परिचय:-
(लेखक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, में सहायक पुस्तकालय एवं सूचनाधिकारी पद से सेवामुक्त हुए हैं। वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश के बस्ती नगर में निवास करते हुए सम सामयिक विषयों,साहित्य, इतिहास, पुरातत्व, संस्कृति और अध्यात्म पर अपना विचार व्यक्त करते रहते हैं। वॉट्सप नं.+919412300183)