Friday, April 1, 2022

एपेक्स डायग्नोस्टिक बस्ती में 5 डी अल्ट्रासाउंड एवम अन्य सेवायें शुरू

बस्ती। अब 5 डी अल्ट्रासाउंड के साथ कई अन्य सेवाएं बस्ती के एपेक्स डायग्नोस्टिक में खुल गई है। इस सेंटर पर 5D ,4D,3D अल्ट्रासाउंड आदि सभी प्रकार के अल्ट्रासाउंड से परीक्षण किया जाता है। इसके साथ मल्टी स्लाइस एडवांस्ड सी टी स्कैन आदि सभी प्रकार के सी टी स्कैन परीक्षण किए जाते हैं। तरह - तरह के पैथोलॉजी जांच केंद्र पर तथा मरीज के आग्रह पर उसके घर या अस्पताल से भी लेने की सुविधा दे जा रही है। यहां पर इ.सी. जी. और ई. ई. जी. का परीक्षण भी किया जाता है। साथ ही साथ इंटरवेंशन प्रोसीजर से भी रोगों की पहचान कराई जाती है।
एक समय ऐसा था जब हमें गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे भ्रूण की गति विधि वा उसके विकास के बारे में हमें कुछ पता नहीं चल पाता था। अब 5 डी अल्ट्रासाउंड की नई तकनीक विकसित हो गई है। 5 डी अल्ट्रासाउंड तकनीक ने अब बहुत कुछ संभव कर दिया है। आज हम अल्ट्रासाउंड की मदद से भ्रूण की पल- पल की खबर रख सकते हैं। इससे गर्भस्थ शिशु की दिल की धमनियों, रक्त संचार के साथ सभी अंगों को देख सकते हैं। यह गर्भस्थ शिशु की जन्मजात विकृति की जांच और इलाज में ज्यादा कारगर है। अल्ट्रासाउंड की मदद से गर्भस्थ की हर तरह की बीमारियों का पता करने के के साथ गर्भ में ही शिशु का इलाज किया जा सकता है।             एपेक्स डायग्नोस्टिक का सहयोगी प्रतिष्ठान                           नोवा हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर
गर्भस्थ शिशु में सबसे पहले दिल की धड़कन सुनाई देती है, पांच सप्ताह में दिल विकसित होने लगता है। नौ सप्ताह में यह पूरी तरह बन जाता है। 5 डी अल्ट्रासाउंड की मदद से गर्भस्थ शिशु के दिल की धमनियों और रक्त के संचार एवम हर अंग को देख व परख सकते हैं। इसी तरह से गर्भस्थ शिशु के दिमाग से जुड़ी समस्याओं का पता लगाया जा सकता है। ब्रेन स्ट्रॉक की आशंका, सिर में पानी भरने का पता चल सकता है। नाभि एवं पेट की सतह में विकार, गुर्दे, हाथ-पैरों की विषमताओं को देखा जा सकता है। 
महिलाओं की भांति कुछ जटिल बीमारियां पुरुषों में ही होती हैं, जैसे पेशाब की थैली में रुकावट, किडनी का स्थान और साइज, दिल में छेद व दिल से संबंधित अन्य बीमारियों आदि का पता लगाया जा सकता है। कुछ बीमारी गर्भस्थ शिशु के सेक्स ऑर्गन को देखने के बाद भी पता चल जाता है। अब अल्ट्रासाउंड से महिला व पुरूष बांझपन का पता लगने के साथ इलाज की दिशा निश्चित करने में भी सहायता मिलती है। 
                             डा.तनु मिश्रा
"डा.तनु मिश्रा M D रेडियोलॉजी आर. एम. एल. संस्थान लखनऊ,से पास आउट हैं। वह बस्ती की प्रथम महिला M.D.एवम मेधावी युवा रेडियोलॉजिस्ट हैं। उन्होंने RIMS सैफई से गोल्ड मेडल के साथ MBBS पास किया था। वह एम. बी.बी. एस. और एम. डी.परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक लाकर महामहिम राज्यपाल महोदय उत्तर प्रदेश द्वारा गोल्ड मेडल अर्जित कर चुकी हैं। वह अपने रेडियो डाइग्नेसिस परीक्षण में बहुत छोटी से छोटी और जटिल बीमारियों के निदान में अपना परामर्श प्रदान करती हैं। डा. तनु मिश्रा के द्वारा बस्ती के प्रथम 5 डी अल्ट्रासाउंड सेंटर एपेक्स डायग्नोस्टिक कैली रोड पर बस्ती मे अपनी सेवाएं दे रही हैं। सभी जांचे खुद डा.तनु मिश्रा M. D. रेडियोलॉजी द्वारा अपनेे  सहयोगियों  के साथ मिलकर कर रही हैं। 
अन्य सुविधायें :-
(1) 5D ,4D,3D अल्ट्रासाउंड (सभी प्रकार के अल्ट्रासाउंड )
 (2) मल्टी स्लाइस एडवांस्ड सी टी स्कैन (सभी प्रकार के सी टी    स्कैन) (3) पैथोलॉजी ( 4) इसीजी , ईईजी (5) इंटरवेंशन प्रोसीजर आदि।      





No comments:

Post a Comment