Tuesday, September 19, 2023

युवा नेता विवेकानंद मिश्र बने भाजपा के जिला अध्यक्ष


                    श्री विवेकानंद मिश्रा 
        नव निर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष बस्ती
बस्ती । बस्ती समेत प्रदेश के 44 जिलों में भाजपा जिलाध्यक्षों की घोषणा को लेकर लगाई जा रही तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने जिलों में संगठन के नए मुखिया के नामों की घोषणा शुक्रवार को दिन में 12 बजे कर दी। बस्ती भाजपा का जिलाध्यक्ष बनने की दौड़ में कई चेहरे शुरुआती दौर से ही शामिल थे। हालांकि बाद में नाम शार्ट लिस्ट होते गए और दावेदारों की संख्या भी घट गई लेकिन एक वक्त ऐसा दौर भी आया जब इस प्रतिष्ठा पूर्ण पद के लिए घमासान इस कदर हुआ कि बस्ती पर फैसला ही रोकना पड़ गया था। बस्ती में जब जिलाध्यक्षी की दावेदारी शुरू हुई तो महेश शुक्ल, विवेकानन्द मिश्र, अभय पाल, प्रमोद पाण्डेय, दिवाकर मिश्र, राजेश पाल चौधरी, अमृत कुमार वर्मा के नामों पर चर्चा तेज़ थी। बस्ती में प्रदेश भाजपा संगठन ने विवेकानंद मिश्रा पर भरोसा जताया है।
         स्मृति शेष श्री भगवती प्रसाद मिश्र
         राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित (पिताश्री)

विवेकानंद मिश्र का राजनैतिक जीवन परिचय:-
बस्ती जनपद के गोटवा तिलकपुर के रहने वाले विवेकानंद मिश्र के पिता भागवती प्रसाद मिश्र उर्फ मुनिलाल मिश्र संस्कृत माध्यमिक विद्यालय विशुनपुर कप्तानगंज बस्ती नामक विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होने का गौरव प्राप्त। हो चुका है। 21 सितम्बर 2021 में भगवती प्रसाद मिश्र का निधन भी हो चुका है। योग्य पिता की योग्य संतान श्री विवेकानंद मिश्र का जन्म
20 अगस्त 1980 को बस्ती जिले के तिलकपुर गांव में हुआ था। वे आरएसएस के तीन आनुषंगिक संगठनों अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भरतीय जनता युवा मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी में सक्रियता के साथ संबद्ध रहे।
 श्री मिश्र 1998 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संपर्क में आने के बाद 1999 से 2000 तक प्रयागराज में विश्व विद्यालय इकाई प्रमुख रहे। 2001 से 2002 तक महानगर सहमंत्री, 2002 से 2003 तक महानगर मंत्री, 2006 से 2010 तक बस्ती में जिला प्रमुख रहे। 2010 से 2012 तक भाजपा युवा मोर्चा में बस्ती सिद्धार्थनगर व संत कबीर नगर के विभाग संयोजक के साथ ही सिद्धार्थनगर के जिला प्रभारी भी रहे। 2012 में भारतीय जनता पार्टी के जिला सदस्यता प्रमुख बनाये गए। 2013 से 2016 तक जिला उपाध्यक्ष व 2016 से अब तक 2 बार भाजपा के जिला महामंत्री रहे।इलाहाबाद विश्व विद्यालय से एम ए, बी एड, नेट पास आउट करके अपने गांव से सटे ही किसान इंटर कालेज मरहा कटया बस्ती में प्रवक्ता पद कार्यरत है। उनका बीसवर्षों के सामाजिक सेवा की तालिका कुछ इस प्रकार दर्शायी जा सकती है।
श्री विवेकानन्द भाजपा के पुराने और जमीनी कार्यकर्ता हैं। चुनाव में नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाने में कुशल माने जाने वाले विवेकानंद को अध्यक्ष बनाये जाने से उन पुराने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।  श्री विवेकानद मिश्र ने कहाँ नए एवं पुराने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का रास्ता  और बेहतर समन्वय स्थापित कर पार्टी को सफलताएं दिलाऊंगा। उन्होंने विधि विधान के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
   बधाई देने वालों का तांता लगा:-
श्री विवेकानंद के मनोनयन होने पर उनको बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बस्ती लोकसभा के सांसद हरीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, विधायक अजय सिंह, अनिल दुबे, दिवाकर मिश्र, अमृत कुमार वर्मा, नितेश शर्मा, भानु प्रकाश मिश्र, अभिनव उपाध्याय, रोली सिंह, दिलीप पाण्डेय, अभिषेक सिंह, अवनीश सिंह, अखिलेश शुक्ल, पंकज श्रीवास्तव, राजन ठाकुर, रवि चंद्र पाण्डेय, राम भद्र शुक्ल, सुखराम गौड़ , डा राधे श्याम द्विवेदी पूर्व पुस्तकालय सूचनाधिकारीऔर मेजर डा अभिषेक द्विवेदी ( रेडियोलॉजिस्ट)डा सौरभ द्विवेदी (आर्थोपेडिक सर्जन ) महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती सहित तमाम कार्यकर्ताओ ने उन्हें बधाई दी है।

No comments:

Post a Comment