Friday, September 22, 2023

70 वर्षीय वृद्धा का डा. सौरभ द्विवेदी द्वारा कैली हॉस्पिटल में घुटने का सफल प्रत्यारोपण

बस्ती। 19 सितंबर 2023। बस्ती जिले के वाल्टर गंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मण पुर निवासिनी 70 वर्षीया प्यारी देवी करीब दो महीने से घुटने के दर्द से परेशान थी। कई सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों मे दिखाने के बाद उसका एमआरआई जांच कराया गया तो उसका लिंगामेंट टूटा और घुटना घिसा हुआ पाया गया।उसे आपरेशन की सलाह दी गई। प्राइवेट अस्पतालों द्वारा इसमें सवा लाख से डेढ़ लाख रुपए का खर्चा बताया गया।मरीज गरीबी के कारण ये खर्चा जुटने में असमर्थ था।उसके पास आयुष्मान कार्ड भी नही था। 
       मरीज के परिजन महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कालेज (कैली अस्पताल) के आर्थोपेडिक सर्जन डा सौरभ द्विवेदी के सम्पर्क में आए, जो इस तरह के सैकड़ों केस अपने आगरा और बस्ती मेडिकल कॉलेज की सेवा के दौरान सफलता पूर्वक कर चुके हैं। मरीज की उम्र ज्यादा होने और कई तरह के अन्य रोगों-- जैसे मधुमेह ,थायराइड ,दमा तथा सांस की बीमारी से ग्रसित होने के कारण ये आपरेशन बहुत पेंचीदा था। मरीज को 1 सितम्बर 2023 को कैली अस्पताल में भर्ती कराया गया था।15 दिनों तक उसकी अनेक जांचें की गई और चिकित्सा करके आपरेशन लायक बनया गया । मरीज में कोई न कोई विसंगति वा समस्या आ जाने के कारण कई बार आपरेशन की तिथि बदलनी पड़ी।
    आर्थोपेडिक सर्जन डा सौरभ द्विवेदी के नेतृत्व में दिनाँक 18 अगस्त को साढ़े तीन घंटे के लम्बे समय तक चले इस आपरेशन को अंजाम दिया गया । इस टीम में एनीस्थीसिया के विभागाध्यक्ष डा अभिषेक बरनवाल, डा मनोज, डा भूमिका और डा विवेक ने मरीज की निश्चेतन किया था। आर्थोपेडिक डाक्टरों का नेतृत्व डा सौरभ द्विवेदी ने किया।जिसे इस विभाग के जेआर डा पवन ने भी सहयोग किया। सरकारी क्षेत्र के अस्पतालों में इस तरह का आपरेशन कम हो पाता है। डा सौरभ द्विवेदी और उनकी टीम बधाई के पात्र हैं।

हिंदुस्तान, दैनिक जागरण , राष्ट्रीय सहारा, तरुण मित्र , सांची वाणी, नारद चर्चा और विजय दूत आदि पेपरों में दिनांक 21/ 23 सितम्बर के अंक में इस समाचार  सचित्र कवरेज प्रकाशित हुए हैं।

           हिंदुस्तान गोरखपुर (बस्ती) 21 09 2023


Daink jagran Gorkhpur बस्ती 
23 09 2023 पृष्ठ 2

              नारद चर्चा बस्ती 21 09 2023



          तरुण मित्र की कवरेज 21 09 2023
https://tarunmitra.in/-year-old-woman-underwent-successful-knee-operation-in-the-medical-college


         सांची वाणी का कवरेज 21 09 2023

https://www.sanchivani.page/2023/09/0-70.htmt

          विजय दूत का कवरेज 21 09 2023

https://vijaydoot.com/?p=41719&fbclid=IwAR0Zr448Z1Kp3rzXak6-fX45oXwnFdbQE3wBJWQaperT5JskQdL2pak3SB0



No comments:

Post a Comment