बाबर ने चारबाग पद्धति अपनाया चारबाग पद्धति पर भारत में सबसे पहले मुगल बादशाह बाबर ने उद्यान बनवाया था। देश में सबसे पहले रामबाग में इसे अपनाया गया था। इस पद्धति में उद्यान बनाते समय पेड़-पौधे लगाने के साथउनके बीच में पानी की नहरें बनाई जाती थीं। आगरा में ताजमहल, रामबाग, एत्माद्दौला, सिकंदरा में उद्यानों के साथ वाटर चैनल भी बने हुए हैं। चारबाग पद्धति में उद्यान को जन्नत के कांसेप्ट के आधार पर बनाया जाता था। इसमें उद्यान पाथवे से काफी नीचा होता था और बीच में पानी की नहरें होती थीं। उद्यान में इस तरह पेड़-पौधे लगाए जाते थे कि पाथवे पर चलते हुए लोग ऊपर से ही फल व फूल ताेड़ सकें।
मुगल काल में लगए गए थे यह पेड़-पौधे-
मुगल काल में उद्यानों में साइप्रस, अंजीर, जैतून, चंदन, अनार, आंवला के पेड़ लगे थे। फूलों में गुलाब, गुलदाउदी, गुलमोहर आदि प्रमुख थे। ताजमहल में अनार के पेड़ और गुलाब के पौधे नहीं हैं। आंवला के पेड़ काफी संख्या में रहे हैं।
ताजमहल के बागों का इतिहास -
दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताज महल, आज जैसा नजर आता है, अतीत में ऐसा नहीं था। चारबाग पद्धति पर बने इसके उद्यान में विशाल दरख्त हुआ करते थे। यह घने जंगल की तरह दिखता था। ताजमहल ऊंचे-ऊंचे पेड़ों की ओट में छुपा हुआ नजर आता था। ब्रिटिश काल में ताजमहल के उद्यान को ब्रिटिश पद्धति पर विकसित किया गया।
लॉर्ड कर्जन ने छायादार पेड़ों को कटवाया था -
ताजमहल के पुराने चित्रों में स्मारक उद्यान में लगे हुए बड़े-बड़े पेडा़ें के पीछे छुपा हुआ नजर आता है। वर्ष 1861 के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) के आगरा सर्किल के पास उपलब्ध चित्र में ताजमहल का उद्यान एक घने जंगल की तरह दिख रहा है। उद्यान को वर्तमान स्वरूप दिलाने का काम ब्रिटिश वायसराय लार्ड कर्जन (1899-1905) के समय शुरू हुआ माना जाता है। कर्जन के समय ही स्मारकों के संरक्षण व उनकी देखरेख पर काफी काम किया गया था। कर्जन ने ताजमहल में सामने की तरफ लगे बड़े छायादार पेड़ों को कटवा दिया था। उसने इनकी जगह पर साइप्रस के पेड़ लगवाए थे। उसने उद्यान के मुगलकालीन स्वरूप को मिटाते हुए उसे ब्रिटिश पद्धति के उद्यान में तब्दील कर दिया था। मुगल पद्धति पर बने उद्यान के स्वरूप को ब्रिटिश रूप में बदला था। उद्यान में वर्तमान में लगे हुए अधिकांश बड़े पेड़ ब्रिटिश काल के हैं।
पाथवे से नीचा था उस समय बाग का लेवल -
ताजमहल के पाथवे की ऊंचाई वर्तमान में करीब एक फुट ही है। मुगल काल में पाथवे से उद्यान काफी नीचे था। ब्रिटिश काल में बाग के स्वरूप को जब बदला गया, तब उसमें मिट्टी का भराव कर उसे ऊंचा कर दिया गया। सिकंदरा और एत्माद्दौला के उद्यान पाथवे से काफी नीचे हैं।
कार्तिक मास का धार्मिक महत्व -
कार्तिक मास का महीना धार्मिक दृष्टि से बहुत अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है की इस माह में सच्चे मन से किए जाने वाले पुण्य कार्य शुभ फल प्रदान करते है। चूंकि कार्तिक मास का धार्मिक महत्व अधिक है, यही कारण है की इस महीने में बहुत से व्रत- त्यौहार मनाएं जाते है।
आंवला नवमी का महत्व -
शास्त्रों में अक्षय नवमी का बहुत महत्व बताया गया है। अक्षय का अर्थ होता है- जिसका क्षरण न हो। इस दिन किए गए कार्यों का अक्षय फल प्राप्त होता है। इसे इच्छा नवमी, आंवला नवमी, कूष्मांड नवमी, आरोग्य नवमी और धातृ नवमी के नाम से भी जाना जाता है । इस दिन व्रत के पुण्य से सुख-शांति, सद्भाव और वंश वृद्धि का फल प्राप्त होता है।आंवला नवमी के दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु और आंवले के वृक्ष की पूजा-अर्चना करने का विधान है, साथ ही इस दिन तर्पण और स्नान-दान का भी बहुत महत्व है। शास्त्रों में उल्लेख मिलता है कि अक्षय नवमी के दिन श्री विष्णु द्वारा कूष्माण्ड नामक दैत्य का वध किया गया था और वध के बाद उस दैत्य के रोम से कूष्माण्ड की बेल निकली थी।इसलिए इसे कूष्माण्ड नवमी भी कहते हैं। कूष्माण्ड को आम भाषा में पेठा या कद्दू कहते हैं। इस दिन पेठे का दान करना चाहिए। इससे उत्तम फलों की प्राप्ति होती है।आंवले के वृक्ष की धूप और दीपक जलाकर आरती किया जाता है। इसके बाद आंवले के वृक्ष कम से कम 108 बार परिक्रमा इस मंत्र के साथ किया जाता है -
यानि कानि च पापानि जन्मान्तरकृतानि च।
तानि सर्वाणि नश्यन्तु प्रदक्षिण पदे पदे।।
कार्तिक मास में आने वाली शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन हर साल आंवला नवमी का व्रत रखा जाता है।आंवलानवमी इस वर्ष 18 नंवबर बुधवार को है। माना जाता है कि इस दिन भगवान श्री कृष्ण गोकुल को छोड़ कर मथुरा चले गए थे। मथुरा पहुंचकर उन्होंने अपने सभी कर्तव्यों का पालन किया था। कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी से पूर्णिमा तिथि तक भगवान नारायण आंवले के पेड़ पर निवास करते हैं इसलिए इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा की जाती है। आंवला नवमी के दिन आवंला के पेड़ की छाया में भोजन करने को भी कल्याण कारक माना जाता है। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाओं को पूरा करते है। इस दिन स्नान एवं दान का विशेष महत्व बताया जाता है। माना जाता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है, वहीं दान आदि करने के भी बहुत से शुभ फल प्रदान होते हैं।
आंवला नवमी का व्रत कथा -
आंवला नवमी की कथा के अनुसार, बहुत समय पहले एक सेठ था। वह हर साल आंवला नवमी के दिन ब्राह्मणों को आंवले के पेड़ के नीचे बैठाकर भोजन कराता था। इसके साथ ही सोना- चांदी आदि भेंट में देता। लेकिन यह सब चीजें सेठ के बेटों को बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती थीं। ऐसे में वह अपने पिता से खूब झगड़ते थे। इन सब चीजों से तंग आकर सेठ ने घर छोड़ दिया और दूसरे गांव में जाकर बस गया। जीवन यापन के लिए एक छोटी सी दुकान कर ली। उस दुकान के आगे एक आंवले का पेड़ लगाया। भगवान की कृपा इतनी हुई कि दुकान खूब चलने लगी। उसने अपने नियम को न तोड़ते हुए हर साल आंवला नवमी के दिन विधिवत पूजा करने के साथ ब्राह्मणों को भोजन कराकर दान देना यथावत रखा।
वहीं दूसरी ओर सेठ के पुत्रों का व्यापार ठप हो गया। ऐसे में सेठ के बेटों को समझ आने लगा कि वो अपने पिता के भाग्य से ही खाते थे। अपनी गलती समझ कर वे अपने पिता के पास गए और अपनी गलती की माफी मांगने लगे। फिर पिता के कहने के बाद उन्होंने भी आंवले के पेड़ की पूजा करनी शुरू की और दान करने लगे। इसके प्रभाव से सेठ के बेटों के घर पहले की तरह खुशहाली आ गई और सुख- समृद्धि के साथ रहने लगी।
ताजमहल में होता रहा परंपरागत पूजा-
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अक्षय नवमी के दिन आंवले के वृक्ष की पूजा करने और उसके नीचे भोजन करने का विशेष धार्मिक महत्व है। सदियों से स्थानीय लोग और महिलाएं इस त्योहार को मनाने के लिए ताजमहल उद्यान में स्थित आंवले के पेड़ों के पास इकट्ठा होते थे और वहां पारंपरिक पूजा-अर्चना और मेले का आयोजन किया जाता था। करीब 33 साल से यह परम्परा बन्द है। यदि कानून व्यवस्था में कोई अड़चन ना आए तो इस वार्षिक आयोजन को पुनः वैकल्पिक व्यवस्था के साथ जारी किया जा सकता है।
पूजा-पाठ की अनुमति रोकी गई -
प्राचीन संस्मारक तथा पुरातत्वीय स्थल और अवशेष अधिनियम, 1958 के तहत ताजमहल एक संरक्षित स्मारक है।नियमों के अनुसार, स्मारक की एतिहासिकता बनाए रखने के लिए वहां किसी भी नई धार्मिक गतिविधि या पूजा-पाठ की अनुमति नहीं दी जाती है।
पूजा बन्द करने के रहेअन्य कई कारण-
1.ब्रिटिश काल में उद्यान के ले आउट में बदलाव:
अंग्रेजों के शासनकाल में ताजमहल के पारंपरिक उद्यानों (मुगल चारबाग पद्धति) के स्वरूप को बदलकर ब्रिटिश पद्धति (लॉन और खुले घास के मैदान) में ढाल दिया गया, जिससे कई पारंपरिक पेड़ कम हो गए। एक नया पैटर्न ही विकसित हो गया जो देखने में आकर्षक तो हैं पर भारतीयता से हटते चले जा रहे हैं।
2.सुरक्षा और एएसआई के नियम:
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने स्मारक की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और संगमरमर को प्रदूषण व गंदगी से बचाने के लिए परिसर के भीतर होने वाले कुछ पारंपरिक सनातनी धार्मिक आयोजनों, मेलों और पूजा-पाठ पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए। कुछ गैर सनातनी परम्पराओं को दखल करने की उनकी हिम्मत नहीं बन पा रही और वे नियमित जारी हैं ।
3.पुराने पेड़ों का कटना:
स्थानीय सांस्कृतिक संगठनों और इतिहास वेत्ताओं के अनुसार, पिछले दशकों में रखरखाव और सुरक्षा कारणों से परिसर के भीतर बचे हुए पुराने आंवले के पेड़ों को भी हटवा दिया गया। इसके बाद से यह सदियों पुरानी परंपरा पूरी तरह बंद हो गई।
4. सरकार द्वारा पूजा के आयोजनो को बन्द होना -
1).लगभग 15- 20 साल पहले तक ताज महल के पश्चिमी द्वार पर स्थित सहेली का बुर्ज पर सत्संग होता रहता था, किसी भी तरह का भाई चारा नहीं बिगड़ता था। बावजूद इसके ऊपरी राजनीतिक दबाव और वोट बैंक के लालच में कई धार्मिक आयोजनों बंद कर दिया गया।
2).ताजमहल के पास दशहरा मेला का पुराने लोग खूब आनंद लेते थे, इसे भी सरकार चला सकने में असमर्थ हुई फ़लतः इस समय यह भी बंद कर दिया गया है।
3).पहले लोग ताजमहल परिसर में आंवले के पेड़ के पास आंवला नवमी मनाते थे। उस पेड़ को भी ऊपरी निर्देश से एएसआई ने कटवा दिया है।
5.आंवले की पूजा भी बंद -
कुछ साल पहले 1993 में कांग्रेस सरकार ने ताजमहल परिसर में आंवले की पूजा पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। उस समय केंद्र में पी. वी. नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार थी, जबकि उत्तर प्रदेश में दिसंबर 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद से राष्ट्रपति शासन लागू था। वर्तमान में ताजमहल के भीतर किसी भी प्रकार की धार्मिक पूजा आंवला नवमी आदि करने की अनुमति नहीं है।
6.स्थानीय मुसलमानों द्वारा पूजा का विरोध किया गया था -
मार्च 1993 में आमलकी एकादशी के अवसर पर महिलाओं के एक छोटे समूह ने ताजमहल के बगीचे में स्थित आंवले के पेड़ के नीचे पारंपरिक पूजा की थी। इस घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर विवाद और विरोध शुरू होने के बाद, तत्कालीन पुलिस प्रशासन और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने सुरक्षा और कानून- व्यवस्था बनाए रखने के लिए परिसर के अंदर किसी भी नई या नियमित पूजा पर सख्त रोक लगा दी थी।
7.दशहरा मेला भी बंद -
परम्परा के नाम पर ताज परिसर में दशहरा के दिन मेला लगता था जो अब नहीं करने दिया जाता हैं। जिसमें जिले के हर कौम के लोग हिस्सा लेते थे।
8.ताज गौशाला का नाम आज भी प्रचलित है -
गौशाला का नाम आज भी चला आ रहा है। इसे हिन्दू जन अपने शिव मंदिर का एक भाग आज भी मानते हैं । आज भी यमुना की रेती या कोरिडोर से ही ताज की पूजा होने की बात हमारे कुछ भक्त करते रहते हैं।
9.पूजा बन्द करना असंवैधानिक -
भारतीय संविधान में धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार अनुच्छेद 25 से 28 के अंतर्गत प्रदान किया गया है। अनुच्छेद 25 के अनुसार अंतरात्मा की स्वतंत्रता और किसी भी धर्म को स्वतंत्र रूप से मानने, आचरण करने और प्रचार करने की स्वतंत्रता है।
10.सुप्रीम कोर्ट आदेश का पालन नहीं हो रहा -
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा आगरा के ताजमहल में प्रतिबंध लगाने के बावजूद नमाज पढ़ने के बाद तनातनी बढ़ गई है।सुप्रीम कोर्ट ने 19 जुलाई 2018 को आदेश दिया था कि सिर्फ शुक्रवार को ताजमहल मस्जिद में नमाज अदा हो सकती है। साथ ही स्थानीय लोग ही यहां नमाज अदा करेंगे।
ताजमहल परिसर के भीतर 'पूजा आरती' और 'नमाज' अदा करने को लेकर हिंदू और मुस्लिम समूहों के बीच जारी रस्साकशी आगरा में पर्यटन के लिए चिंता का कारण बन रही है। पर्यटन क्षेत्र के दिग्गजों को डर है कि यह विवाद भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थान आगरा में सांप्रदायिक दंगों को भड़का सकता है। परिसर के भीतर मुस्लिम समूह को नमाज अदा करने से रोकने में सुरक्षा एजेंसी के विफल रहने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने ताजमहल के भीतर पूजा और आरती करने की धमकी दी है। परिसर में पूजा व नमाज करना सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने 17वीं सदी के स्मारक ताजमहल के द्वार पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और अधिसूचना को चस्पा किया था। सुप्रीम कोर्ट के मूल आदेश में स्थानीय मुस्लिमों को केवल शुक्रवार दोपहर बाद नमाज अदा करने की इजाजत दी गई थी, जिस वक्त यह जनता के लिए बंद होता है। लेकिन स्थानीय लोग इस रोक को हटाना चाहते हैं ताकि वह रोजाना नमाज अदा कर सकें।
पूजा-पाठ की अनुमति नहीं -
ताजमहल परिसर में आंवले की पूजा का इतिहास बहुत पुराना और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण है। मुगल काल में जब ताजमहल का निर्माण हुआ, तब इसके प्रसिद्ध 'चारबाग' उद्यान में पारंपरिक रूप से आंवला, अनार, चंदन, अंजीर और जैतून जैसे कई औषधीय और फलदार पेड़ लगाए गए थे।
500 मीटर व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक -
सुप्रीम कोर्ट ने आगरा विकास प्राधिकरण को ताजमहल की चारदीवारी/परिधीय दीवार से 500 मीटर के दायरे में सभी व्यावसायिक गतिविधियों को हटाने का निर्देश दिया है। न्याय मित्र के रूप में अदालत की सहायता कर रहे वरिष्ठ वकील A.D.N RAO ने जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस अभय एस ओका की पीठ के समक्ष प्रस्तुत किया कि ताजमहल के पास सभी व्यावसायिक गतिविधियों को प्रतिबंधित करने के लिए निर्देश जारी किए जाने चाहिए। मकबरा UNESCO की विश्व धरोहर स्थल भी है।
खाली हुई आस पास की दुकानें -
सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया गया था कि इसी तरह का आदेश मई 2000 में जारी किया गया था, लेकिन निर्देश को दोहराना उचित है, प्रस्तुतियों से सहमत है, और आगरा विकास प्राधिकरण को ताजमहल के 500 मीटर के दायरे को तुरंत खाली करने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश दुकान मालिकों के एक समूह के आवेदन पर पारित किया, जिन्हें 500 मीटर के दायरे से बाहर जगह आवंटित की गई है। दुकान मालिकों का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील ने कहा कि स्मारक के पश्चिमी द्वार पर अवैध व्यावसायिक गतिविधियां पनप रही हैं, जो अदालत के आदेश का उल्लंघन है।
नमाज की अनुमति जारी है -
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने परिसर में सिर्फ शुक्रवार को नमाज पढ़ने की इजाजत दे रखी है। उर्स के अवसर पर पुरातत्व के सारे नियम कानून धरे के धरे रह जाते हैं। एक खास वर्ग की बेतहाशा भीड़ किसी तरह नियंत्रित हो पाती है।पानी का टैंक में असामाजिक तत्वमानी तरीके से इस टैंक में नहाते और जल फैलाते हैं। इससे परिसर का मुख्य लुक और उद्यान की शोभा भी क्षीण होती है।
लेखक:-
आचार्य डॉ राधेश्याम द्विवेदी पूर्व सहा. पुस्तकालय सूचना अधिकारी,भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, आगरा मंडल आगरा।वर्तमान आवास : 8 / 2785, आनंद नगर, कटरा, जिला बस्ती। वर्डसप नम्बर :8630778321