Showing posts with label ज्ञान जी महाराज अयोध्या वाले. Show all posts
Showing posts with label ज्ञान जी महाराज अयोध्या वाले. Show all posts

Tuesday, January 6, 2026

ज्ञान जी महाराज अयोध्या वाले

ज्ञान के भंडार, बाहरी आडंबरों से कोसो दूर रहने वाले, सरल व्यक्तित्व वाले, राम चरित मानस कथा के मर्मज्ञ, सन्त हृदय, मूलतः बस्ती जिले के गौतम राजपूत वंश के पुरोहित वाले ग्राम सीतारामपुर में 31 दिसंबर 1964 को पैदा होने वाले, राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान से सम्मानित जनता इंटर कालेज नगर बाजार बस्ती के यशस्वी प्राचार्य के द्वितीय पुत्ररत्न और वर्तमान में राम की नगरी अयोध्या धाम के वासुदेव घाट के केदार आश्रम  के निवासी,सरयू तट की पावनता को अंतःउर से आत्मसात करने वाले, अपनी ज्ञान गंगा को सरयू तट पर उड़ेलने वाले, पंडित श्री ज्ञान प्रकाश उपाध्याय शास्त्री जी  महराज को उनके ज्ञान भक्ति और शीलता के लिए असीम शुभकामनाएं और बधाई।
राम भक्ति में सराबोर ज्ञान जी महाराज ने सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री होते हुए उसे तिलांजलि देकर अध्यात्म को अपना अभीष्ट लक्ष्य चुन लिया है। फलत:
राम चरित मानस को पूरा का पूरा कंठस्थ कर राम कथा सागर की  खुशबू से सरयू तट और अवध धाम को सुवासित कर रहे हैं। उनकी मन मोहक और हृदय को आह्लादित करने वाली भाव भंगिमा अहरनिश विस्तारित हो रही है। 

राम कथा कराने के लिए बहुत ही कम खर्चे में ज्ञान जी महाराज अयोध्या वाले से मोबाइल नंबर 9628135656 पर संपर्क कर सकते है।
यूट्यूब पर भी उनके प्रवचन आप कभी भी सुन सकते हैं- 
https://youtube.com/@gyanjimaharajayodhya-e3s?si=dopHYzTP16pnEn5J