Sunday, July 30, 2023

अगस्त्या नाइट सेशन वन


आगरा।18 जुलाई 2023 को आगरा के बम्बू वूड रिजॉर्ट
125 फूटा रोड ,ताज नगरी फेस 2 ,फतेहाबाद रोड , (जेपी होटल सोफिटेल के सामने,लकावली, ताजगंज,) आगरा, उत्तर प्रदेश में 08.00 बजे से रात 11 बजे तक हमारे प्रिय द्वितीय पौत्र ( डा.दीपिका चौबे और मेजर डा. अभिषेक द्विवेदी के द्वितीय सुपुत्र ) का प्रथम जन्म वर्ष गांठ स्वजनों और परिजनों द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया गया। मधुर संगीत के चिल्ड्रन सांग, सजे धजे दीवाल से युक्त ऊंचे मंच (स्टेज) पर परिवारी जन बच्चों से सजे धजे और कैमरों के फ्लैस लाइटो के चकाचौध के मध्य फोटो सेशन का सत्र चल रहा था । खान पान के प्लेटें और सामग्री रिजॉर्ट कर्मियों द्वारा सर्व किया जाने लगा। रंग बिरंगी गुब्बारे और विद्युत से सजे विशाल हाल में बाल गीतों का मधुर संगीत लहरियां बिखर रही थी।खान पान के स्टाल विविध प्रकार के व्यंजनों से सजे हुए थे। लोग मधुर लजीज स्वाद का लुत्फ उठा रहे थे। इंद्र देव जल की मंद फुहारों से वातावरण को शीतल बना रहे थे। फोटो सेशन, खानपान के साथ परिवार कर परिजन परिवार के बच्चे भी केक काटने खिलाने और तालियों की गहाड़ाहट के साथ कैमरों के फ्लैश लाइटों के बीच समा में चार चांद लगा रहे थे।
इस कार्यक्रम की विस्तृत छाया चित्र इस लिंक को लोड करके देखा जा सकता है --https://drive.google.com/drive/folders/1RDOqFSouM-lKOQkHnCsVsVX-ElrToGjF
चिरंजीवी पौत्र अगस्त्य (मनु ) जैसा मैंने समझा :-
        श्रावण माह कृष्ण पक्ष की पंचमी को दिनाक 18 जुलाई 2022 को 06.49 प्रातः जातक अगस्त्य (मनु) का जन्म
 प्रथम सोमवार श्रावण कृष्ण पंचमी विक्रम संवत 2079,
श्रावण के प्रथम सोमवार को हुआ है।इस समय (देव गुरु बृहस्पति का नक्षत्र रहा है। चन्द्रमा मीन राशि में प्रातः 06:35 मिनट पर संचार किया है जो कि अत्यंत कल्याणकारी योग बन रहा है। इस समय पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है। चंद्रमा मीन राशि पर है। इस समय अमृत काल है। भगवान सूर्य कर्क राश‍ि में रहें।
पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के जातक :-
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में जन्मे जातक विपरीत परिस्थितियों में घबराते नहीं है। अपनी कड़ी मेहनत से सभी कार्यों में सफलता हासिल करते हैं। माना जाता है कि इस नक्षत्र में जन्मे लोग भाग्यशाली होते हैं और अपने कार्य क्षेत्र में सफल मुकाम पाते हैं और कुल या परिवार का नाम रोशन करते हैं।
चंद्रमा मीन राशि पर :-
मीन चन्द्रमा राशि के जातक बहुत ही जिज्ञासु होते हैं, और जब वे किसी को संकट में देखते हैं, तो कभी अपने आप को उनकी मदद करने से रोक नहीं पाते। मीन चन्द्रमा बहुत अच्छे दिल के लोग होते हैं, इतने अच्छे कि बदले में कुछ न चाहते हुए भी सब कुछ दे देते हैं।
अमृत काल के जातक :-
सूर्योदय के समय दिन का पहला प्रहर प्रारंभ होता है जिसे पूर्वान्ह कहा जाता है। इसे दिन का प्रथम प्रहर भी कहते हैं। इसका समय सुबह के 6 बजे से 9 बजे के बीच का होता है।यह प्रहर आंशिक रूप से सात्विक और राजसिक होता है, लेकिन नकारात्मक नहीं। इस प्रहर में जन्म लेने वाले बच्चे जीवन में बहुत उन्नति करते हैं। हालांकि जीवन काल के प्रारंभ में थोड़ा बहुत इनका स्वास्थ गड़बड़ रहता है। इस प्रहर में जन्म लेने वाले बच्चे तेज बुद्धि के और सत्यवादी होते हैं।
 सूर्य कर्क राश‍ि पर के जातक:-
16 जुलाई 2022 को सूर्य का राशि परिवर्तन होने हुआ है. सूर्य का ये गोचर सुबह 10 बजकर 32 मिनट पर कर्क राशि में हुआ और सूर्य 16 अगस्त शाम 6 बजकर 56 मिनट तक इसी राशि में रहा. सूर्य नेतृत्व और प्रशासनिक क्षमता का कारक है. अगर कुंडली में सूर्य मजबूत अवस्था में है तो ऐसा व्यक्ति राजा की तरह जिंदगी जीता है।
अगस्त्या नाम की राशिफल
मंगल ग्रह मेष राशि का स्वामी माना जाता है। मेष राशि का आराध्य देव भगवान श्री गणेश को माना जाता है। अगस्त्या नाम के लड़कों के जन्म लेने का मौसम काफी सुहावना होता है। अगस्त्या नामधारी उनका ग्रह स्वामी मंगल और लकी नंबर 9 होता है। 9 अंक वाले लोग मुश्किलों का सामना हिम्मत और जज्बे से करते हैं। इनको किसी काम की शुरूआत में मेहनत करनी पड़ती है, पर अंत में ये सफलता हासिल कर लेते हैं। अगस्त्या नाम के लोग साहसी होते हैं।वे भविष्य में अच्छे नेता बन सकते हैं, क्योंकि उनमें नेतृत्व के गुण होते हैं। वे दोस्ती और दुश्मनी निभाने में पीछे नहीं हटते। ये साहसी, आत्मविश्वासी, महत्वाकांक्षी व जिज्ञासु होते हैं। वे विपत्ति से डरते नहीं हैं। नए काम की शुरुआत करने के लिए सबसे पहले तैयार रहते हैं। चुनौतियों को खुशी से स्वीकार करते हैं और ये खूब ऊर्जावान होते हैं।  






 



No comments:

Post a Comment