Showing posts with label चिकित्सा और जन सेवा. Show all posts
Showing posts with label चिकित्सा और जन सेवा. Show all posts

Friday, April 1, 2022

🌹देवी जागरण भंडारा और निःशुल्क चिकित्सा शिविर 🌷

         आपको सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि विक्रम नव संवत्सर और नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर रविवार दिनांक
3 अप्रैल 2022 को पूर्वान्ह ग्राम सीतारामपुर, पोखरनी ,नगर बाजार बस्ती के काली मां के स्थान पर मां भागवती का देवी जागरण और भजन का आयोजन किया जा रहा है। 
          डा. सौरभ द्विवेदी,ओर्थोपैडिक् सर्जन, नोवा हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेण्टर ,कैली रोड, बस्ती और डा. तनु मिश्रा रेडियोलॉजिस्ट, ऐपेक्स डाइग्नोस्टिक कैली रोड, बस्ती के सौजन्य से एक चिकित्सा शिविर दिनांक दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक भी आयोजित किया जा रहा है। जिसमे रोगों का परीक्षण निदान और निशुल्क दवा वितरित की जाएगी।              
          शाम को एक प्रीति भोज का आयोजन राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित स्वर्गीय डा. मुनि लाल उपाध्याय 'सरस' और उनके अनुज प्रख्यात समाज सेवी श्री बशिष्ठ प्रसाद उपाध्याय के सीतारामपुर पोखरनी स्थित पैतृक आवास पर प्रस्तावित है।
           क्षेत्रीय भगवत्प्रेमी जनता को अवगत किया जाता है कि उक्त दिवस को अपनी सुबिधानुसार अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर इन आयोजनों को सफल बनाने की कृपा करें।