गया जी का ब्रह्म कुंड वेदी और ब्रह्म सरोवर अलग-अलग स्थान हैं, ब्रह्म सरोवर एक पवित्र कुंड है जहाँ ब्रह्मा जी ने यज्ञ के बाद स्नान किया था, और इसके निकट ही काकबलि वेदी पर पितरों के लिए बलि दी जाती है, जबकि ब्रह्मा कुंड प्रेतशिला वेदी के नीचे मारनपुर में एक पवित्र वेदी है।
'ब्रह्म कुंड वेदी' प्रेतशिला पर्वत पर स्थित एक पवित्र स्थान है, जहाँ पितृपक्ष के दौरान पितरों को मोक्ष दिलाने के लिए श्राद्ध और पिंडदान किया जाता है। यह गयाजी की मुख्य पिंडवेदियों में से एक है।
इस कुण्ड में स्नान करके ब्रह्म कुंड और प्रेत शिला वेदियों का पिण्ड दान और तर्पण किया जाता है। वर्तमान समय में इस कुंड का जल बहुत ही गंदा और बदबूदार है। सरकार को इसकी स्वच्छता पर जोर देना चाहिए। इसके बदबू से आसपास वातावरण में सड़न जैसा पर्यावरण रहता है।
बाहर से आए श्रद्धालुओ द्वारा तो हर दिन यहां पूजन अर्पण और तर्पण किया जाता है। यहां नियमित रूप से श्रद्धालु पितृपक्ष के दूसरे दिन प्रेतशिला पर ब्रह्मकुंड में स्नान-तर्पण कर पिंडदान करते हैं। इसके एक कोने पर एक कोठरी है जिसमें गोशाला के गायों के लिए पिण्ड दान वाले ग्रास को डाला जाता है। इसी पहाड़ी के नीचे पक्का ब्रह्मकुंड और एक धर्म शाला बना हुआ है। यहां तक आने के लिए पक्की सड़क बनी हुई है। इसके पास एक दो मन्दिर बने हुए हैं। ब्रह्म कुंड से 400 सीढ़ी चढ़कर प्रेत शिला पहुंचते हैं। ऊपर एक छोटा मंदिर है जिसमें आंगन और बरामडा बना हुआ है। यहां कभी यात्रियों के लिए बने चार विश्रामालय बने हुए हैं। यह स्थल पहले तीर्थ यात्रियों से भरा रहता है। इसकी सीढ़ियां खड़ी बनी हैं ।असावधानी से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। रोपवे का काम मंद गति से चल रहा है। आने वाले दिनों में उड़न खटोले की सुविधा हो जाने की संभावना है। सड़के पतले और घुमावदार हैं, जिसमें सुधार की असीम संभावनाएं हैं।
इस कुण्ड से संबंधित जानकारी इस लिंक से भी समझी जा सकती है -
https://www.instagram.com/reel/DL9a5Cwy8V4/?igsh=MThqdnhqaXd3Z3F1Mw==
लेखक परिचय:-
(लेखक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, में सहायक पुस्तकालय एवंसूचनाधिकारी पद से सेवामुक्त हुए हैं। वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश के बस्ती नगर में निवास करते हुए समसामयिकविषयों,साहित्य, इतिहास, पुरातत्व, धर्म, संस्कृति और अध्यात्म पर अपना विचार व्यक्त करते रहते हैं। लेखक स्वयं चारों धाम की यात्रा कर गया जी के तथ्यों से अवगत हुआ है।
वॉट्सप नं.+919412300183
No comments:
Post a Comment