Wednesday, July 2, 2025

ब्राह्मण ही भागवतकथा सुनाने का अधिकारी है # आचार्य डॉ राधेश्याम द्विवेदी



इटावा का मामला क्या है :- 
यादव कथावाचक वाली घटना इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के दादरपुर गांव की है, जहां 21 जून को एक भागवत कथा का आयोजन किया गया था। 
यादव कथावाचक क्या व्यासपीठ की गरिमा के योग्य था :- 
कार्यक्रम में कथावाचक मुकुट मणि यादव और आचार्य संत सिंह यादव कथा वाचन कर रहे थे। इनका कथा वाचन कथा कम हास्य और फूहड़ नौटंकी ज्यादा लग रही थी। कथावाचक हेमराज यादव को जरा उनके वीडियो में सुनिए, देखिए कैसे कथा के नाम पर व्यास पीठ की गरिमा पर बट्टा लगा रहे हैं।भगवा पहने हैं गले में रामनामी दुपट्टा लगाए हैं। जैसे कथा नहीं नौटंकी चल रही हो। इसे इस लिंक से देखा जा सकता है – 
https://www.facebook.com/EkSwaymsevak/videos/1061926582103569/?mibextid=rS40aB7S9Ucbxw6v

    कथा कोई भी कहे लेकिन गरिमा के साथ। बेहतर यही होगा जो व्यास पीठ पर बैठने का अधिकारी हो, जिसे शास्त्र का ज्ञान हो, जो मर्यादा में रह सके, वह कहे।
कथा के दौरान विवाद:- 
भागवत कथा के दौरान जमकर विवाद हो गया था। कथावाचक मुकुट मणि यादव और उनके साथी संत कुमार यादव के साथ दुर्व्यवहार किया गया था। मारपीट के बाद संत यादव का सिर भी मुड़वा दिया गया था। 
कथाकारों की जाति और आचरण अशिष्ट :- 
आयोजन के दौरान कुछ ग्रामीण युवकों ने की जाति और आचरण को लेकर आपत्ति जताई। इन्होंने जाति छिपाकर कथा कही और महिला से छेड़खानी की। आचार्यों ने महिलाओं के साथ अशिष्टता भी की ।
आरोप लगाया गया कि कथावाचकों ने स्वयं को ब्राह्मण बताकर कथा का आयोजन कराया था ,जबकि वह अन्य जाति से हैं। इसी विवाद ने तूल पकड़ा और कुछ लोगों ने कथावाचकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, उनकी इच्छा के विरुद्ध उनके बाल भी काट दिए गए। इस अमानवीय कृत्य का वीडियो किसी ने बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
वीडियो वायरल होने पर पुलिस एक्शन
वीडियो के वायरल होने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. स्थानीय लोगों और धार्मिक संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
पुलिस चार आरोपियो को गिरफ्तार किया:- 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। सेल ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया और मामले की जांच शुरू की।पीड़ित कथावाचकों की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों आशीष (21 वर्ष), उत्तम (19 वर्ष), प्रथम उर्फ मनु (24 वर्ष) और निक्की (30 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। इनमें निक्की पर कथावाचकों के बाल जबरन काटने का मुख्य आरोप है।
अखिलेश ने कानून व्यवस्था बिगाड़ा:- 
इस मामले पर सियासत भी तेज है। अखिलेश यादव जहां इस मामले में शास्त्र सम्मत बातों को नजरंदाज करते हुए सभी ब्राह्मण समुदाय को कटघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने अपने कथाकारों को सम्मानित करते हुए बीस बीस हजार रुपए का इनाम भी दिया है।उनके गुंडे क्षेत्र की फिजा खराब करने में लगे हैं। मजबूरी में ब्राह्मण महा सभा को भी इसके बीच में कूदना पड़ा। अब पीड़ित यादव कथाकार ना होकर क्षेत्र की ब्राह्मण जनता हो गई है। जो कानून के दायरे में गुण दोष के हिसाब से कार्यवाही का पक्षधर है। सपा पीडीए के लोग योगी सरकार पर हमले बोल रहे हैं तो वहीं बीजेपी के लोग भी अखिलेश यादव पर हमलावर है। 
कथाकार भी हुए भूमिगत :- 
जब यजमान की पत्नी ने अशिष्टता की शिकायत की तो कथाकारों के पास दो दो आधार कार्ड मिले,जिसे अपनी सुविधा के अनुसार बदल कर वे अपने काम को अंजाम देते थे।प्रशासन के संज्ञान में आते ही इन पर मुकदमे दर्ज हो गए और ये लोग भूमिगत होकर कानूनी कार्यवाही से बचते हुए भागते फिर रहे हैं।
व्यासपीठ का अधिकारी
ब्राह्मण ही होता है:- 
गीता प्रेस, गोरखपुर से प्रकाशित श्री मदभागवत के भाग 1 के महात्म्य भागवत पुराण की महिमा के छठे भागवत सुनने की प्रक्रिया नामक अध्याय के 20 वें और 23वें श्लोक में कथाकार के गुण और चरित्र को स्पष्ट रूप लिखा गया है -
श्लोक-20
विरक्तो वैष्णवो विप्रो 
वेदशास्त्रविशुद्धिकृत्।
दृष्टान्तकुशलो धीरो वक्ता कार्योऽतिनिःस्पृहः ॥
(चुना गया व्याख्याता भगवान विष्णु का उपासक ब्राह्मण होना चाहिए , जिसने संसार का त्याग कर दिया हो, तथा जो वेदों और शास्त्रों के कठिन विषयों को समझाने में सक्षम हो , (विषय को स्पष्ट करने में) उचित उदाहरण देने में निपुण हो, तथा लोभ और लालसा से पूर्णतः मुक्त बुद्धिमान वक्ता हो।)
(इटावा के कथाकार इस कसौटी पर पूर्णतः फेल रहे। वे सब कुछ जानते हुए अनाधिकार चेष्टा में लगे थे । न तो उन्हें वेद का ज्ञान था ना शास्त्र का। वे लोभी, लालची,कामी और फूहड़ नौटंकी बाज ज्यादा थे।)
श्लोक-21
अनेकधर्मविभ्रान्ताः 
स्त्रैणाः पाखण्डवादिनः। 
शुकशास्त्रकथोच्चारे 
त्याज्यास्ते यदि पण्डिताः ॥
(जो व्यक्ति स्वयं धर्म के विभिन्न मार्गों से भ्रमित हैं, स्त्रियों में अत्यधिक आसक्त हैं, पाखण्ड को मानते हैं, वे भले ही विद्वान क्यों न हों, भागवत के पाठ के भी अयोग्य हैं।)
(इटावा के कथाकार इस कसौटी पर पूर्णतः फेल रहे। वायरल वीडियो में उनके 
फिल्मी गानों की पैरोडी उनके इस गुण को लक्षित कर रहे हैं)
श्लोक-22
वक्तुः पार्श्वे सहायार्थमन्यः 
स्थाप्यस्तथाविधः ।
पण्डितः संशयच्छेत्ता 
लोकबोधनतत्परः ।।
( भागवत के) व्याख्याता के साथ तथा उसकी सहायता के लिए , व्याख्याता के समान योग्यता वाला एक अन्य विद्वान ब्राह्मण, जो (श्रोताओं के) संदेहों का समाधान करने में समर्थ हो तथा लोगों को ज्ञान देने में तत्पर हो, को स्थापित करना चाहिए।)
(इटावा के कथाकार इस कसौटी पर पूर्णतः फेल रहे। उनका सहयोगी भी अपने आचार्य की ही तरह योग्यता में नगण्य रहा)
श्लोक-23
वक्त्रा क्षौरं प्रकर्तव्यं 
दिनादर्वाग्वताप्तये। 
अरुणोदयेऽसौ निर्वर्त्य 
शौचं स्नानं समाचरेत् ॥
(निर्धारित सप्ताह में भागवत का पाठ और व्याख्या करने का) पवित्र व्रत पूरा करने के लिए , (प्रस्तावित) व्याख्याता को पिछले दिन मुंडन करवाना चाहिए। भोर होने पर, उसे अपने सुबह के कामों से निपटकर स्नान करना चाहिए।
(इटावा के कथाकार इस कसौटी पर पूर्णतः फेल रहे। कथा के पूर्व उनके शिर में पूरे बाल थे। यद्यपि उन्हें अपने परीक्षित की तरह बाल एक दिन पूर्व ही मुड़ा लेना चाहिए।)
अमर किशोर प्रसाद सिंह :- 
श्री अमर किशोर प्रसाद सिंह ने मेरे फेसबुक पृष्ठ पर ब्राह्मण के विद्वता पर जोर देते हुए एक बहुत ही सार्थक टिप्पणी जोड़ी है जिसे मैं यहां साभार उद्धृत कर रहा हूं - 
"ब्रह्म समान जिसका आचरण एवं विचार है, बह ब्राह्मण है। जो श्रोता को संसार से मोह भंग करा कर, भगवान् के चरणों में अनुराग बढ़ा दे, बही व्यासपीठ का अधिकारी है। जो अपनी ही सूरत और जेब चमकाने में लगा है, कथा के पूर्व व्यूटीपार्लर जाना, लट बिखेरना, जो श्रोता के मनोमस्तिस्क अपनी छवि बिठा रहा, बह भगवान् की मूरत हृदय में कहाँ से बिठा पायेगा।"
कानून अपनी सही प्रक्रिया में :- 
जिस तरह से प्रदेश की सरकार ने गंभीरता के साथ कदम उठाया और ऐसे शांति भंग करने वालों को गिरफ्तार किया है । अब निश्चित बात है कि जब कोई बात होती है तो दूसरा दल उसमें राजनीति ढूंढता है ताकि उनको फायदा हो सके। उनकी वोटों का ध्रुवीकरण हो सके ।


Tuesday, July 1, 2025

1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस। डा. राधेश्याम द्विवेदी


राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 1 जुलाई को भारत के लोगों द्वारा मनाया जाता है । भारत में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस एक बड़ा जागरुकता अभियान है जो सभी को मौका देता है डॉक्टरों की भूमिका, महत्व और जिम्मेदारी के बारे में जानकारी प्राप्त करने के साथ ही साथ चिकित्सीय पेशेवर को इसके नजदीक आने और अपने पेशे की जिम्मेदारी को समर्पण के साथ निभाने के लिये प्रोत्साहित करता है। संपूर्णं चिकित्सीय पेशे के लिये सम्मान प्रकट करने के लिये डॉ बिधान चन्द्र रॉय की याद में इस दिन को मनाया जाता है।
     राष्ट्रीय चिकित्सीय दिवस के रुप में हर वर्ष 1 जुलाई को पहचान और मनाये जाने के लिये 1991 में भारतीय सरकार द्वारा डॉक्टर दिवस की स्थापना हुई थी। भारत के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ बिधान चन्द्र रॉय (डॉ.बी.सी.रॉय) को श्रद्धांजलि और सम्मान देने के लिये 1 जुलाई को उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर इसे मनाया जाता है।उनका जन्म 1 जुलाई 1882 को बिहार के पटना में हुआ था। रॉय साहब ने अपनी डॉक्टरी की डिग्री कलकत्ता से पूरी की और 1911 में भारत लौटने के बाद अपनी एमआरसीपी और एफआरसीएस की डिग्री लंदन से पूरी की और उसी वर्ष से भारत में एक चिकित्सक के रुप में अपने चिकित्सा जीवन की शुरुआत की। बाद में उन्होंने कलकत्ता मेडिकल कॉलेज से एक शिक्षक के रुप में जुड़ गये और इसके बाद वो कैंपबेल मेडिकल स्कूल गये और उसके बाद कारमाईकल मेडिकल कॉलेज से जुड़ गये। वो एक प्रसिद्ध चिकित्सक थे और नामी शिक्षाविद् होने के साथ ही एक स्वतंत्रता सेनानी के रुप में सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान महात्मा गाँधी से जुड़े। बाद में वो भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के नेता बने और उसके बाद पश्चिम बंगाल के मुख्य मंत्री बने। 4 फरवरी 1961 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया। इस दुनिया में अपनी महान सेवा देने के बाद 80 वर्ष की आयु में 1962 में अपने जन्मदिवस के दिन ही उनकी मृत्यु हो गयी। उनको सम्मान और श्रद्धंजलि देने के लिये वर्ष 1976 में उनके नाम पर डॉ.बी.सी. रॉय राष्ट्रीय पुरस्कार की शुरुआत हुई।
राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस क्यों मनाया जाता है:-
डॉ बिधान चन्द्र रॉय पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री होने के साथ ही प्रसिद्ध और किंवदंती चिकित्सक को सम्मान देने के लिये 1 जुलाई को पूरे भारत भर में हर वर्ष राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस को मनाया जाता है। भारत में ये एक महान रीति है जो अपने महत्वपूर्णं भूमिका और जिम्मेदारी के साथ ही हर एक के जीवन में चिकित्सक की वास्तविक जरुरत को पूरा करने में मदद करती है। डॉक्टर्स की बहुमूल्य सेवा, भूमिका और महत्व के बारे में आम जन को जागरुक करने के लिये इस जागरुकता अभियान का वार्षिक उत्सव मदद करता है। भारत की विशाल जनसंख्या कई तरीकों से चिकित्सक और उनके गुणवत्तापूर्णं उपचार पर निर्भर करती है जो उपाय और उपचार के तरीकों में उल्लेखनीय सुधार और प्रगति को दिखाता है। अपने पेशे की ओर समर्पण की कमी के कारण अपने गिरते करियर से उठने के लिये भारत के सभी डॉक्टर्स के लिये ये एक आँख खोलने वाला और प्रोत्साहन के तरीके के रुप में डॉक्टर्स दिवस का वार्षिक उत्सव साबित हुआ है। कई बार सामान्य और गरीब लोग गैर-जिम्मेदार और गैर-पेशेवर के हाथों में फँस जाते हैं जो कई बार डॉक्टरों के खिलाफ लोगों की हिंसा और विद्रोह का कारण बन जाता है। जीवन बचाने वाले चिकित्सीय पेशे की ओर जिम्मेदारी को समझने के लिये तथा सभी डॉक्टर्स को एक ही जगह पर आकृष्ट करने के लिये ये जागरुकता अभियान एक महान रास्ता है। संपूर्णं पेशेवर डॉक्टरों के लिये सम्मान के दिन के रुप में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस उत्सव को चिन्हित किया जाता है जो मरीजों के जीवन को बचाने में अपना सारा बेहतरीन प्रयास लगा देते हैं। चिकित्सक दिवस अर्थात् एक पूरा दिन जो मेडिकल पेशे खासतौर से डॉक्टरों के प्रयासों और भूमिका को याद करने के लिये समर्पित हो। ये एक दिन है उन्हें ढ़ेर सारा धन्यवाद कहने का जिन्होंने अपने मरीजों का अनमोल ध्यान रखा, उन्हें लगाव और प्यार दिया।
राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे समारोह:- 
चिकित्सकों के योगदान के साथ परिचित होने के लिये सरकारी और गैर-सरकारी स्वास्थ्य सेवा संबंधी संगठन के द्वारा वर्षोँ से राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस उत्सव मनाया जा रहा है। इस उत्सव को मनाने के लिये स्वास्थ्य सेवा संबंधी संगठन के कर्मचारी विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम और क्रियाकलाप आयोजित करते हैं। “उत्तरी कलकत्ता और उत्तर-पूर्व कलकत्ता समाज कल्याण संगठन” चिकित्सक दिवस के भव्य उत्सव को मनाने के लिये हर साल बड़ा कार्यक्रम आयोजित करती है। चिकित्सा पेशे के विभिन्न पहलूओं के बारे चर्चा करने के लिये एक चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जैसे स्वास्थ्य परीक्षण उपचार, रोकथाम, रोग की पहचान करना, बीमारी का उचित इलाज आदि। बेहतर और स्वस्थ सामाजिक विकास के लिये समुदायों में डॉक्टरों के द्वारा भी चक्रिय चिकित्सा सेवाओं को प्रोत्साहन और बढ़ावा दिया जाता है। आमजनों के बीच में बिना पैसे के गुणवत्तापूर्णं चिकित्सीय सेवाओं को बढ़ावा देने के लिये स्वास्थ्य देख-भाल संस्थानों के द्वारा सार्वजनिक जगहों और कई स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुफ्त चिकित्सीय परीक्षण कैंप लगाए जाते हैं। वरिष्ठ नागरिक और गरीब लोगों के बीच स्वास्थ्य पोषण पर बातचीत और स्थायी बीमारी जागरुकता, स्वास्थ्य परामर्श, स्वास्थ्य स्थिति को आँकने के लिये सामान्य प्रदर्शन टेस्ट कैंप भी आयोजित किये जाते हैं। सभी के जीवन में डॉक्टर के बहुमूल्य भूमिका के बारे में लोगों को जागरुक करने के लिये मुफ्त खून जाँच, आकस्मिक खून सूगर जाँच, इसीजी, इइजी, ब्लड प्रेशर जाँच आदि क्रिया-कलाप आयोजित किये जाते हैं। समर्पित मेडिकल पेशे की ओर ज्यादा युवा विद्यार्थियों को बढ़ावा देने के लिये स्कूल और कॉलेज स्तर पर कुछ गतिविधियाँ भी आयोजित की जाती है। चिकित्सक मुद्दे पर चर्चा, प्रश्न-उत्तर प्रतियोगिता, खेल क्रियाएँ, रचनात्मक ज्ञान के लिये विद्यार्थियों के लिये वैज्ञानिक औजारों का उपयोग, मेडिकल पेशे को मजबूत और ज्यादा जिम्मेदार बनाने के लिये नयी और असरदार शैक्षणिक रणनीतियों को लागू करना। मेल के द्वारा ग्रीटिंग संदेश, उन्हें फूलों का गुच्छा या बुके देकर, इ-कार्ड, सराहना कार्ड, अभिवादन कार्ड वितरण करने के द्वारा 1 जुलाई को मरीज अपने डॉक्टर का अभिवादन करते है। मेडिकल पेशे की ओर डॉक्टर के उस दिन के महत्व और योगदान को याद करने के लिये डॉक्टर्स दिवस के द्वारा घर या नर्सिंग होम पर, अस्पाताल में पार्टी और डीनर स्वास्थ्य केन्द्र पर आयोजित किये जाते हैं, तथा खास सभाएँ होती हैं।
डॉक्टर अपने पेशे से चिंतित :- 
आजकल व्यावसायिकता की अंधी दौड़ में शामिल हो चुके चिकित्सकों को भी अब अपने पेशे को लेकर चिंता सताने लगी है। हालाँकि इस पेशे में बढ़ती व्यवसायिकता से सीनियर डॉक्टर काफी आहत हैं। लेकिन कुछ ऐसे डॉक्टर भी है जो अभी भी डॉक्टर पेशे के रूप में सेवाभाव जिंदा है। उन्हें फिर पुराने समय के लौटने की उम्मीद है। डॉ. राम शर्मा के अनुसार बीमारी का कारण स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का अभाव है। उन्होंने कहा कि बीमारी के इलाज से बेहतर उसका बचाव करना है। इसके लिए सभी ब्लड शुगर व उच्च रक्तचाप की जाँच अनिर्वाय रूप से करानी चाहिए। डॉ. लखन सिंह का कहना है कि पुराने दिनों में हर फील्ड के लोग रुपए कमाने की अंधी दौड़ में शामिल होते थे, लेकिन डॉक्टरी पेशा इससे अछूता था। इसलिए डॉक्टरों को काफी सम्मान मिलता था। वर्तमान में स्थिति कुछ और ही है। इसके अलावा शासकीय सेवा से जुड़े डॉक्टर अभी भी सीमित संसाधनों के बाद भी अपने कर्तव्य को ईमानदारी के साथ पूरा कर रहे हैं। डॉ. पंकज के अनुसार डॉक्टर होना सिर्फ एक काम नहीं है, बल्कि चुनौतीपूर्ण वचनबद्धता है। उन्होंने कहा कि युवा डॉक्टरों को डॉ. बिधानचंद्र राय की तरह जवाबदारी पूरी कर डॉक्टरी पेशे को बदनाम होने से बचाने के लिए पहल करनी होगी। डॉ. सरिता अग्रवाल का कहना है कि यह दिन यह विचार करने के लिए है कि डॉक्टर हमारे जीवन में कितना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। वर्तमान में डॉक्टर पुराने सम्मान को प्राप्त करने के लिए संघर्ष करता हुआ नजर आ रहा है। इसके पीछे कई कारण हैं। डॉक्टरों को अपनी जवाबदारियों का पालन ईमानदारी से करना सीखना होगा। डॉक्टरों की एक छोटी-सी भूल भी रोगी की जान ले सकती है।
जनता के विश्वास की डोर है डॉक्टर :- 
वर्तमान में डॉक्टरी ही एक ऐसा पेशा है, जिस पर लोग विश्वास करते हैं। इसे बनाए रखने की जिम्मेदारी सभी डॉक्टरों पर है। डॉक्टर्स डे स्वयं डॉक्टरों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि यह उन्हें अपने चिकित्सकीय प्रैक्टिस को पुनर्जीवित करने का अवसर देता है। सारे डॉक्टर जब अपने चिकित्सकीय जीवन की शुरुआत करते हैं तो उनके मन में नैतिकता और जरूरतमंदों की मदद का जज्बा होता है, जिसकी वे कसम भी खाते हैं। इसके बाद कुछ लोग इस विचार से पथभ्रमित होकर अनैतिकता की राह पर चल पड़ते हैं। डॉक्टर्स डे के दिन डॉक्टरों को यह मौका मिलता है कि वे अपने अंतर्मन में झाँके, अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को समझें और चिकित्सा को पैसा कमाने का पेशा न बनाकर मानवीय सेवा का पेशा बनाएँ, तभी हमारा यह डॉक्टर्स डे मनाना सही साबित होगा।